इंदौर में गांधी जयंती के अवसर पर कांग्रेस सेवादल द्वारा महात्मा गांधी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर इंदौर शहर काग्रेस सेवादल द्वारा युवा पीढ़ी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन, विचारों, सत्य, अहिंसा, स्वराज और राष्ट्रीय आंदोलन के मूल्यों से जोड़ने के उद्देश्य से विशेष 'महात्मा गांधी क्विज…
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर इंदौर शहर काग्रेस सेवादल द्वारा युवा पीढ़ी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन, विचारों, सत्य, अहिंसा, स्वराज और राष्ट्रीय आंदोलन के मूल्यों से जोड़ने के उद्देश्य से विशेष 'महात्मा गांधी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
गांधी जयंती 2 अक्टूबर को मनाई जाती है और वर्ष 2026 में यह उनकी 157वीं जयंती है।
आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता 3 अक्टूबर 2026, शनिवार को दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित होगी। प्रतियोगिता का आयोजन न्यू ऐश्वर्या गार्डन, पिपलिया राव, गुरुद्वारे के सामने, राजीव गांधी चौराहे के पास, रिंग रोड, इंदौर में किया जाएगा। क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को 50 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) हल करने होंगे तथा परीक्षा की अवधि 60 मिनट निर्धारित की गई है।
प्रतियोगिता OMR आधारित परीक्षा प्रणाली पर होगी और आयोजकों द्वारा ऑन-द-स्पॉट परिणाम घोषित किए जाने की जानकारी दी गई है।
प्रतियोगिता का विशेष आकर्षण इसके कुल 150 पुरस्कार हैं। पोस्टर के अनुसार विजेताओं के लिए LED TV, साइकिल, स्मार्ट वॉच, टी-शर्ट, मोबाइल फोन सहित विभिन्न आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं। इसके साथ ही सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।
आयोजकों का कहना है कि, प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल प्रतिस्पर्धा कराना नहीं, बल्कि युवाओं एवं विद्यार्थियों में महात्मा गांधी के जीवन-दर्शन, स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान तथा सत्य और अहिंसा जैसे मूल्यों के प्रति अध्ययन एवं जिज्ञासा को बढ़ावा देना है। गांधी जयंती के अवसर पर देशभर में महात्मा गांधी के विचारों और उनके सामाजिक संदेशों को याद करते हुए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए पोस्टर पर दिए गए QR कोड के माध्यम से पंजीयन की व्यवस्था की गई है। अधिक जानकारी के लिए आयोजकों ने 94250 77676 एवं 78988 44813 नंबर जारी किए हैं।
इन्दौर प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में म.प्र. सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अवनीश भार्गव, म.प्र सेवादल संगठन प्रभारी प्रताप नारायण मिश्रा, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अमित चौरसिया, इन्दौर सेवादल शहर अध्यक्ष मुकेश यादव, मुकेश ठाकुर उपस्थित थे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Newsनिगम आयुक्त और पुलिस कमिश्नर का ज्वाइंट एक्शन: 4 चौराहों पर किया निरीक्षण ट्रैफिक सुधार के निर्देश 7 घंटे पहले
Newsअरब सागर में फिल्मी स्टाइल में ऑपरेशन ₹3,000 करोड़ की ड्रग्स जब्त 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार 13 घंटे पहले
Newsकार्यक्रम में नहीं बुलाने पर भड़कीं भाजपा पार्षद निगम अधिकारियों को दी चेतावनी 1 दिन पहले
Newsइंदौर में स्कूल के नाम पर फर्जीवाड़ा मृत महिला के नाम से बना एग्रीमेंट! पुलिस ने दर्ज किया केस 1 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 1 दिन पहले
Newsइंदौर में खाद्य विभाग की दो जगह कार्रवाई रेस्टोरेंट और मोमोज सेंटर की जांच में सामने आईं कई कमियां 1 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 1 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 1 दिन पहले
Newsचंदन लोहार हत्याकांड के आरोपी मानसिंह राजावत पर एक और केस दर्ज 7 लाख की धोखाधड़ी और धमकाने का आरोप 19 घंटे पहले
Newsऑनलाइन क्रिकेट-कैसीनो सट्टेबाजी में फरार आरोपी अभिषेक अग्रवाल गिरफ्तार 1 दिन पहले
Newsऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टे का खेल क्राइम ब्रांच ने 2 आरोपियों को पकड़ा 3 दिन पहले
Newsइंदौर में साढ़े चार साल की बच्ची के अपहरण से हड़कंप छह घंटे में सकुशल बरामद 3 दिन पहले
Newsइंदौर के गाय चोरी की शंका में हत्या मामले में बड़ा अपडेट मुख्य आरोपी सूरज जाट ने किया सरेंडर 4 दिन पहले
Newsभूमाफिया से परेशान पुलिस अधिकारी ने लगाई कलेक्टर से गुहार शिवम वर्मा ने दिए कार्रवाई के निर्देश 4 दिन पहले
Newsइंदौर में होटल की चौथी मंजिल से गिरकर 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत 4 दिन पहले
Newsयूजीसी के नए नियमों के विरोध में इंदौर में प्रदर्शन रीगल चौराहे से निकाली रैली 5 दिन पहले