देश की बात, आपके शहर से
सांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण
इंदौर 43 बार पढ़ी गई

सांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण

20 हजार से अधिक नागरिकों को मिलेगा बेहतर पेयजल, सीसी रोड निर्माण से सुगम होगा आवागमन जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने शुक्रवार को निपानिया मंडल के पिपलियाकुमार एवं पंचवटी कॉलोनी में सांवेर विधानसभा क्षेत्र के नगरीय वार्ड क्रमांक 35 और 36 में लगभग 19 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया।

Abhishek Raghuvanshi25 सितंबर 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

20 हजार से अधिक नागरिकों को मिलेगा बेहतर पेयजल, सीसी रोड निर्माण से सुगम होगा आवागमन

जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने शुक्रवार को निपानिया मंडल के पिपलियाकुमार एवं पंचवटी कॉलोनी में सांवेर विधानसभा क्षेत्र के नगरीय वार्ड क्रमांक 35 और 36 में लगभग 19 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इन विकास कार्यों से क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ होने के साथ ही सड़क एवं बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा। विशेष रूप से 11 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से बनने वाली नवीन पेयजल टंकी से 14 से अधिक कॉलोनियों के 20 हजार से अधिक नागरिकों को बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।

तस्वीरों में खबर5 फोटो


मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने वार्ड क्रमांक 35 में लगभग 17 करोड़ रुपये की लागत के छह विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इनमें 11 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से बनने वाली नवीन पेयजल टंकी का भूमिपूजन प्रमुख रूप से शामिल है। इस टंकी का निर्माण आगामी 18 माह में पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही संबंधित क्षेत्र की 14 से अधिक कॉलोनियों में पेयजल लाइन बिछाने की योजना पर भी कार्य किया जाएगा।


इस परियोजना से पंचवटी कॉलोनी, डीबी प्राइड, सिंगापुर टाउनशिप, ड्रीम सिटी, सिंगापुर ग्रीन व्यू कॉलोनी, पंचवटी एनेक्स, तलावली चांदा, रास टाउन, सांची प्लांट डेरी सहित आसपास की अन्य कॉलोनियों के 20 हजार से अधिक रहवासियों को लाभ मिलेगा। नवीन पेयजल टंकी और पाइपलाइन के विस्तार से क्षेत्र में पेयजल उपलब्धता को बेहतर बनाने तथा नागरिकों की पेयजल संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति करने में सहायता मिलेगी।
मंत्री श्री सिलावट ने पंचवटी कॉलोनी की छह गलियों में सीसी रोड निर्माण कार्यों की भी जानकारी दी। इन सड़कों के निर्माण से स्थानीय रहवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा कॉलोनी के आंतरिक मार्गों का विकास होगा।
वार्ड क्रमांक 36 में लगभग ढाई करोड़ रुपये की लागत से चार स्थानों पर सीसी रोड निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इन कार्यों से क्षेत्र के आंतरिक मार्गों की स्थिति में सुधार होगा और नागरिकों को आवागमन की बेहतर सुविधा प्राप्त होगी।
इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सांवेर विधानसभा क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं। क्षेत्र में बिजली, पानी, सड़क, ड्रेनेज, नाली, स्वास्थ्य, शिक्षा, तालाब, गार्डन तथा संजीवनी क्लिनिक जैसी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, जिससे लाखों नागरिकों को लाभ मिल रहा है।


मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि वार्ड क्रमांक 35 और 36 ने विकास के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है और यह क्षेत्र आदर्श वार्ड के रूप में पहचान बना चुका है। आने वाले समय में भी क्षेत्रवासियों की आवश्यकताओं और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा।
कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य श्री अभिषेक शर्मा बब्लू, श्री अजय शर्मा, पार्षद श्री राकेश सोलंकी, श्री सुरेश कुलवाड़े, मंडल अध्यक्ष श्री विपिन जागीरदार, श्री कैलाश चौहान, श्री यशवंत शर्मा, श्री बाबूलाल यादव, श्री किशोर पटेल, श्री विक्रम सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

ePaper
आज का अंकe paper

2 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
गोवर्धन पर्व पर 9 नवंबर को, प्रदेशभर में होगा गौ-पूजन एवं पशुपालकों का सम्मानMadhyaPradeshगोवर्धन पर्व पर 9 नवंबर को, प्रदेशभर में होगा गौ-पूजन एवं पशुपालकों का सम्मान 4 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुरैना में रजिस्ट्री अभियान में हिस्सा लियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुरैना में रजिस्ट्री अभियान में हिस्सा लिया 4 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में दिए महत्वपूर्ण वक्तव्य –Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में दिए महत्वपूर्ण वक्तव्य – 5 दिन पहलेदीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshदीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहलेस्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने कलेक्टर कार्यालय में लगाया गया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉलIndoreस्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने कलेक्टर कार्यालय में लगाया गया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉल 7 दिन पहलेजनसुनवाई सम्पन्न – 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएंIndoreजनसुनवाई सम्पन्न – 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं 7 दिन पहलेमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षणIndoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 8 दिन पहलेभौतिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का प्रथम चरण 19 नवंबर को होगाMadhyaPradeshभौतिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का प्रथम चरण 19 नवंबर को होगा 11 दिन पहले
पत्नी और फैजान की बातचीत सुनकर कांप उठा था पवन…Indoreपत्नी और फैजान की बातचीत सुनकर कांप उठा था पवन… 8 घंटे पहलेपत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या, दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का सायाIndoreपत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या, दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया 9 घंटे पहलेधनतेरस पर राजवाड़ा पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पत्नी के साथ की खरीदारीIndoreधनतेरस पर राजवाड़ा पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पत्नी के साथ की खरीदारी 3 दिन पहलेटेंट के पास खून से लथपथ मिला युवक…अस्पताल में मौत:इंदौर के खुड़ैल में 22 वर्षीय युवक से मारपीट कर भागे आरोपीIndoreटेंट के पास खून से लथपथ मिला युवक…अस्पताल में मौत:इंदौर के खुड़ैल में 22 वर्षीय युवक से मारपीट कर भागे आरोपी 5 दिन पहलेइंदौर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से ड्राइवर की मौत:दीपावली की खरीदारी का सामान छोड़कर लौट रहा था, नीचे दबने से मौके पर गई जानIndoreइंदौर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से ड्राइवर की मौत:दीपावली की खरीदारी का सामान छोड़कर लौट रहा था, नीचे दबने से मौके पर गई जान 5 दिन पहलेमहिला सरपंच को धमकाया, युवक पर एफआईआरIndoreमहिला सरपंच को धमकाया, युवक पर एफआईआर 5 दिन पहलेइंदौर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई ढाबों एवं होटलों पर पहुंची संयुक्त टीमIndoreइंदौर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई ढाबों एवं होटलों पर पहुंची संयुक्त टीम 5 दिन पहलेबसों में सुरक्षा इंतजामों और यात्री सुविधाओं की जांच, 11 बसों पर कार्रवाईIndoreबसों में सुरक्षा इंतजामों और यात्री सुविधाओं की जांच, 11 बसों पर कार्रवाई 5 दिन पहले
इंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 18 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 18 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 22 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 22 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 24 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 24 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 25 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 25 दिन पहले
↑