मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा से शहरी-ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत होगी सीधी बस कनेक्टिविटी, लाखों लोगों को मिलेगा लाभ : मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री गडकरी और परिवहन मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने 7 शहरों की 351 बसों को हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की शुरूआत के लिये श्री सिलावट ने जताया आभार जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के शुभारंभ से प्रदेश में यात्री परिवहन के क्षेत्र में नए अध्याय की शुरुआत हुई है।
4 बार पढ़ी गई
मुख्यमंत्री डॉ. यादव, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री गडकरी और परिवहन मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने 7 शहरों की 351 बसों को हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की शुरूआत के लिये श्री सिलावट ने जताया आभार

जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के शुभारंभ से प्रदेश में यात्री परिवहन के क्षेत्र में नए अध्याय की शुरुआत हुई है। इस सेवा से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के बीच सीधी बस कनेक्टिविटी मजबूत होगी तथा लाखों नागरिकों को सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन का लाभ मिलेगा। लंबे अरसे बाद प्रदेश में सरकारी नियंत्रण में गांवों से शहरों तक बसें संचालित होंगी।
मंत्री श्री सिलावट ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी तथा प्रदेश के परिवहन मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने भोपाल के भेल दशहरा मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 7 शहरों की 351 इंटरसिटी और इंट्रासिटी बसों को हरी झंडी दिखाकर मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का शुभारंभ किया।
मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के माध्यम से प्रदेश की 75 प्रतिशत ग्राम पंचायतों तक परिवहन सुविधा का विस्तार किया जाएगा। इससे ग्रामीण नागरिकों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, व्यापार एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए शहरों तक आवागमन में सुविधा मिलेगी। यह पहल शहरों और गांवों के बीच संपर्क को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक, निगरानी प्रणाली और सुरक्षा सुविधाओं के माध्यम से यात्रियों को सुरक्षित, पारदर्शी एवं समयबद्ध परिवहन सेवा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। प्रदेश सरकार का उद्देश्य आमजन को सुलभ, आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल यात्री परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है।
मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी तथा परिवहन मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस सेवा से प्रदेशवासियों को बेहतर यात्री परिवहन सुविधा मिलेगी और शहरी-ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन अधिक सुगम होगा।

21 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 1 घंटा पहले
Bhopal13वें भोपाल विज्ञान मेले में एम पी ट्रांसको का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र 2 घंटे पहले
Bhopalप्रदेश में 25 सितम्बर से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का शुभारंभ 3 घंटे पहले
Indoreप्रधानमंत्री श्री मोदी ने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में सेवा भाव को भी किया चरितार्थ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 8 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी 2 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई 3 दिन पहले
Indoreपत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना में 30 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन 2 मिनट पहले
Indoreशासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, किलाभवन में हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत व्याख्यान का आयोजन 2 घंटे पहले
Indoreसंभाग के सभी जिलों में अवैध कटाई, अतिक्रमण एवं अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर करें कार्यवाही 2 दिन पहले
Indoreएक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम (रोजगार एवं स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला) 29 सितम्बर को 3 दिन पहले
Indoreखराब एवं फटी साड़ियों की शिकायत पर उपभोक्ता को वापस मिली पूरी राशि 3 दिन पहले
Indoreजनसुनवाई में प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल: कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने सुनी आमजन की समस्याएं, किया त्वरित निराकरण 3 दिन पहले
Indoreकेन्द्रीय जेल इन्दौर में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा योग कार्यक्रम आयोजित 3 दिन पहले
Indoreअटल जी का जीवन है लोकतांत्रिक मूल्यों के लिये प्रतिबद्धता का उदाहरण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 दिन पहले
Indoreटेलीकॉम मेन्यूफैक्चरिंग जोन ग्वालियर में निवेश के लिए दक्षिण भारत से लेंगे सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 दिन पहले
Indoreजन-मन सभागार का निर्माण कार्य ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले करायें पूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 दिन पहले
Indoreराहुल के कार्यक्रम के बाद कांग्रेस में उबाल: 24 में से करीब 18 ब्लॉक अध्यक्ष जुटे, शहर कार्यकारिणी भी नाराज 4 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान का रक्तदान शिविरों से हुआ शुभारंभ 7 दिन पहले
Indoreग्रामीण आबादी को मिलेगा अपनी संपत्ति का अधिकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में इंफोसिस के नए सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट ब्लॉक का किया शुभारंभ 8 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्यपाल श्री पटेल से की सौजन्य भेंट 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में आकार लेगा प्रदेश का पहला सिंधु कला केंद्र 8 दिन पहले
Indore13 साल बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धन्नड़ का हुआ उद्धार 13 दिन पहले
Indoreइंडिया स्कील प्रतियोगिता 2026-28 के लिए जागरूकता कार्यशाला आयोजित 13 दिन पहले