विकसित भारत संकल्प यात्रा
भारत की सिर्फ शून्य ही देन नहीं, ज्ञान परंपरा भी देश की अमूल्य धरोहर : उच्च शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार बिहार से आए 16 सदस्यीय इंफ्लूएंसर दल ने उच्च शिक्षा मंत्री से की सौजन्य भेंट मध्यप्रदेश और बिहार की साझा सांस्कृतिक विरासत को समझने का अवसर बनी इंफ्लूएंसर दल की यात्रा विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत बिहार से मध्यप्रदेश भ्रमण पर आए 16 सदस्यीय इंफ्लूएंसर दल ने सोमवार की शाम इंदौर में उच्च शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार से सौजन्य भेंट की।
भारत की सिर्फ शून्य ही देन नहीं, ज्ञान परंपरा भी देश की अमूल्य धरोहर : उच्च शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार
बिहार से आए 16 सदस्यीय इंफ्लूएंसर दल ने उच्च शिक्षा मंत्री से की सौजन्य भेंट
मध्यप्रदेश और बिहार की साझा सांस्कृतिक विरासत को समझने का अवसर बनी इंफ्लूएंसर दल की यात्रा
विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत बिहार से मध्यप्रदेश भ्रमण पर आए 16 सदस्यीय इंफ्लूएंसर दल ने सोमवार की शाम इंदौर में उच्च शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मंत्री श्री परमार ने दल के सदस्यों से संवाद कर उनकी मध्यप्रदेश यात्रा के अनुभव, भ्रमण किए गए स्थलों और प्रतिक्रियाओं की जानकारी ली।
उच्च शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि भारत की दुनिया को केवल शून्य की देन ही नहीं है, बल्कि हमारी समृद्ध ज्ञान परंपरा भी देश की अमूल्य धरोहर है। नालंदा, गया और चंपारण जैसे क्षेत्र भारतीय संस्कृति, ज्ञान और परंपराओं की समृद्ध विरासत के प्रतीक हैं। मध्यप्रदेश और बिहार के बीच सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक समानताएं दोनों राज्यों को एक-दूसरे से जोड़ती हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में ‘विकास भी, विरासत भी’ के विजन के साथ प्रदेश के समग्र विकास की दिशा में कार्य किया जा रहा है। विकास के साथ प्रदेश की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सभी वर्गों के कल्याण और सतत विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।
इंफ्लूएंसर दल ने साझा किए मध्यप्रदेश यात्रा के अनुभव
बिहार से आए इंफ्लूएंसर दल के सदस्यों ने मध्यप्रदेश भ्रमण के अनुभव साझा करते हुए बताया कि उनकी यात्रा बेहद सुगम और ज्ञानवर्धक रही। दल ने उज्जैन में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, काल भैरव, सेवरखेड़ी-सिलारखेड़ी परियोजना, हरियाखेड़ी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, कान्ह डायवर्जन क्लोज्ड डक्ट टनल परियोजना, विक्रम उद्योगपुरी, वेधशाला एवं वैदिक घड़ी सहित विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण किया।
दल के सदस्यों ने बताया कि इन स्थलों के माध्यम से उन्हें मध्यप्रदेश की आध्यात्मिक विरासत, सांस्कृतिक परंपराओं, आधुनिक अधोसंरचना और विकास की दिशा को करीब से समझने का अवसर मिला। उन्होंने 20 सितंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हुई सौजन्य भेंट को भी यादगार अनुभव बताया। मुख्यमंत्री से संवाद और मध्यप्रदेश के विकास एवं विरासत से परिचित होने का अवसर उनकी यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा।
मध्यप्रदेश और बिहार की सांस्कृतिक समानताओं पर संवाद
मंत्री श्री परमार ने बिहार और मध्यप्रदेश के बीच सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि दोनों प्रदेशों की परंपराओं में अनेक समानताएं हैं। चंपारण, महर्षि वाल्मीकि की परंपरा और भारतीय ज्ञान संस्कृति दोनों प्रदेशों की साझा विरासत से जुड़े महत्वपूर्ण संदर्भ हैं।
उन्होंने कहा कि ऐसी यात्राएं देश के विभिन्न राज्यों के युवाओं को एक-दूसरे की संस्कृति, परंपराओं और विकास मॉडल को समझने का अवसर देती हैं। इंफ्लूएंसर दल द्वारा अपने अनुभवों को देशभर के लोगों तक पहुंचाने से मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और विकास की तस्वीर को व्यापक स्तर पर साझा करने में मदद मिलेगी।
वैदिक घड़ी की विशेषताओं से कराया परिचित
इस अवसर पर मंत्री श्री परमार ने उज्जैन की वैदिक घड़ी की विशेषताओं की जानकारी भी इंफ्लूएंसर दल के सदस्यों को दी। उन्होंने भारतीय कालगणना, खगोलीय ज्ञान और प्राचीन भारतीय वैज्ञानिक परंपरा में उज्जैन के महत्व पर प्रकाश डाला।
इंफ्लूएंसर दल के सभी सदस्यों ने अपना परिचय दिया और मध्यप्रदेश में अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की यात्रा ने उन्हें विकास के साथ प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत को समझने का अवसर दिया है।
इस अवसर पर खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण निगम के उपाध्यक्ष श्री संजीव ककर, श्री सुमित मिश्रा, श्री हितेश नागदेव, अतिरिक्त जिला पंचायत सीईओ श्री संजय तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इंफ्लूएंसर दल के अमित कुमार, कृष्णमुरारी, गौतम कुमार, संतोष कुमार, दीपक कुमार, दुर्गेश कुमार, शिवानी कुमारी, मुस्कान कुमारी, अंकित कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

2 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreपत्नी और फैजान की बातचीत सुनकर कांप उठा था पवन… 8 घंटे पहले
Indoreपत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या, दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया 9 घंटे पहले
MadhyaPradeshगिर गाय राधा ने उज्जैन में 19.760 लीटर दूध से बनाया रिकार्ड 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस ने धनतेरस पर 1,748 मोबाइल फोन लौटाए 3 दिन पहले
Indoreधनतेरस पर राजवाड़ा पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पत्नी के साथ की खरीदारी 3 दिन पहले
MadhyaPradeshगोवर्धन पर्व पर 9 नवंबर को, प्रदेशभर में होगा गौ-पूजन एवं पशुपालकों का सम्मान 4 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुरैना में रजिस्ट्री अभियान में हिस्सा लिया 4 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में दिए महत्वपूर्ण वक्तव्य – 5 दिन पहले
Indoreटीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: गोस्वामी समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन 6 दिन पहले
Indoreस्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने कलेक्टर कार्यालय में लगाया गया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉल 7 दिन पहले
Indoreजनसुनवाई सम्पन्न – 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैं 7 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 10 दिन पहले
Indoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 11 दिन पहले
Indoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 11 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 22 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 24 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 24 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 25 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 25 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 25 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 25 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 25 दिन पहले



