देश की बात, आपके शहर से
इंदौर में बायपास के ढाबों के किचन में मिली गंदगी, वेज और नॉनवेज साथ रखा था
इंदौर 12 बार पढ़ी गई

इंदौर में बायपास के ढाबों के किचन में मिली गंदगी, वेज और नॉनवेज साथ रखा था

बाईपास स्थित ढाबों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता जांचने के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने शुक्रवार को सघन निरीक्षण अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान दो ढाबों में खाद्य सुरक्षा से जुड़ी कई कमियां सामने आईं।

Abhishek Raghuvanshi21 सितंबर 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

बाईपास स्थित ढाबों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता जांचने के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने शुक्रवार को सघन निरीक्षण अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान दो ढाबों में खाद्य सुरक्षा से जुड़ी कई कमियां सामने आईं। टीम ने दोनों प्रतिष्ठानों से पनीर, दाल, दही और मसालों सहित कुल 11 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए लिए हैं।
जम्मू-कश्मीर ढाबा और गिल दा ढाबा-2 में मिलीं अनियमितता
खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने सघन निरीक्षण अभियान चलाया
होटल-रेस्टोरेंट्स का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है
इंदौर। बाईपास स्थित ढाबों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता जांचने के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने शुक्रवार को सघन निरीक्षण अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान दो ढाबों में खाद्य सुरक्षा से जुड़ी कई कमियां सामने आईं। टीम ने दोनों प्रतिष्ठानों से पनीर, दाल, दही और मसालों सहित कुल 11 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए लिए हैं। बीते कुछ समय से खाद्य विभाग द्वारा शहर के होटल-रेस्टोरेंट्स का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। अनियमितता मिलने पर विभाग द्वारा सेंपल कलेक्ट कर कार्रवाई की जा रही है।
जम्मू-कश्मीर ढाबे में मिली गंदगी
टीम ने ओमेक्स सिटी-1 के सामने माया खेड़ी स्थित एमएस जम्मू-कश्मीर ढाबे का निरीक्षण किया। यहां खाद्य पंजीयन प्रमाण-पत्र उचित स्थान पर प्रदर्शित नहीं मिला। पानी की जांच रिपोर्ट और खाद्य कर्मियों के स्वास्थ्य परीक्षण प्रमाण-पत्र भी उपलब्ध नहीं थे। निरीक्षण के दौरान कुछ कच्चे खाद्य पदार्थों के पैकेट खुले मिले। वॉश एरिया में पानी जमा था और जल निकासी की व्यवस्था भी उचित नहीं मिली। कर्मचारी कैप और एप्रन का उपयोग करते हुए नहीं पाए गए। टीम ने मौके से पनीर, तुअर दाल और मिक्स दाल के तीन नमूने लिए।
गिल दा ढाबा-2 में एक साथ रखा था वेज-नॉनवेज
बायपास स्थित गिल दा ढाबा-2 के निरीक्षण में भी कई कमियां सामने आईं। यहां किचन में गंदगी और स्टोर रुम अव्यवस्थित मिला। फर्श गंदा और टूटा था। रसोई के एग्जॉस्ट और दीवारों पर तेल व चिकनाई की परत मिली। निरीक्षण के दौरान वेज और नानवेज फूड एक ही फ्रीजर में रखे पाए गए।
डस्टबिन खुले थे और सफाई व जल निकासी की सही व्यवस्था नहीं थी। टीम ने गिल दा ढाबा-2 से पनीर, दही, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, ग्रीन चिली सॉस, रेड चिली सॉस और सोयाबीन सॉस के आठ नमूने लिए। दोनों ढाबों से लिए गए सभी 11 नमूनों को जांच के लिए भोपाल भेजा जाएगा।

ePaper
आज का अंकe paper

2 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
पत्नी और फैजान की बातचीत सुनकर कांप उठा था पवन…Indoreपत्नी और फैजान की बातचीत सुनकर कांप उठा था पवन… 8 घंटे पहलेपत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या, दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का सायाIndoreपत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या, दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया 9 घंटे पहलेगिर गाय राधा ने उज्जैन में 19.760 लीटर दूध से बनाया रिकार्डMadhyaPradeshगिर गाय राधा ने उज्जैन में 19.760 लीटर दूध से बनाया रिकार्ड 3 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस ने धनतेरस पर 1,748 मोबाइल फोन लौटाएMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस ने धनतेरस पर 1,748 मोबाइल फोन लौटाए 3 दिन पहलेधनतेरस पर राजवाड़ा पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पत्नी के साथ की खरीदारीIndoreधनतेरस पर राजवाड़ा पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पत्नी के साथ की खरीदारी 3 दिन पहलेगोवर्धन पर्व पर 9 नवंबर को, प्रदेशभर में होगा गौ-पूजन एवं पशुपालकों का सम्मानMadhyaPradeshगोवर्धन पर्व पर 9 नवंबर को, प्रदेशभर में होगा गौ-पूजन एवं पशुपालकों का सम्मान 4 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में दिए महत्वपूर्ण वक्तव्य –Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में दिए महत्वपूर्ण वक्तव्य – 5 दिन पहलेटेंट के पास खून से लथपथ मिला युवक…अस्पताल में मौत:इंदौर के खुड़ैल में 22 वर्षीय युवक से मारपीट कर भागे आरोपीIndoreटेंट के पास खून से लथपथ मिला युवक…अस्पताल में मौत:इंदौर के खुड़ैल में 22 वर्षीय युवक से मारपीट कर भागे आरोपी 5 दिन पहले
टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: गोस्वामी समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापनIndoreटीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: गोस्वामी समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन 6 दिन पहलेस्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने कलेक्टर कार्यालय में लगाया गया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉलIndoreस्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने कलेक्टर कार्यालय में लगाया गया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉल 7 दिन पहलेजनसुनवाई सम्पन्न – 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएंIndoreजनसुनवाई सम्पन्न – 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं 7 दिन पहलेइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैंIndoreइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैं 7 दिन पहलेमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षणIndoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 8 दिन पहलेइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभIndoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 10 दिन पहलेकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्मानाIndoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 11 दिन पहलेदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौरIndoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 11 दिन पहले
“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 22 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 24 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 24 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 25 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 25 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 25 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 25 दिन पहलेहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्तIndoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 25 दिन पहले
↑