देश की बात, आपके शहर से
Indore24°CClear
TimeNewsTODAYRight news, better tomorrow
E-Paper
Indore

सभी बैंक समय-सीमा में अपने लक्ष्य की पूर्ति करें

आमजनों की वित्तीय साक्षरता के लिए शिविर आयोजित किए जाएं कलेक्टर श्री वर्मा की अध्यक्षता में बैंकों की जिला स्तरीय समिति की समीक्षा बैठक संपन्न कलेक्टर श्री शिवम वर्मा की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय बैंकों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

सभी बैंक समय-सीमा में अपने लक्ष्य की पूर्ति करें

आमजनों की वित्तीय साक्षरता के लिए शिविर आयोजित किए जाएं

कलेक्टर श्री वर्मा की अध्यक्षता में बैंकों की जिला स्तरीय समिति की समीक्षा बैठक संपन्न

कलेक्टर श्री शिवम वर्मा की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय बैंकों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री वर्मा ने बैंकों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हिमांशु प्रजापति, जिला अग्रणी बैंक मैनेजर श्री आशीष कटियार एवं विभिन्न बैंकों के संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर श्री वर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने वित्तीय लक्ष्य समय-सीमा में पूर्ण करें। नागरिकों की वित्तीय साक्षरता के लिए शिविर आयोजित किए जाएं। किसानों की फसलों का बीमा किया जाए। बैंको में लंबित प्रकरणो का निराकरण समय सीमा में करे। स्वयं सहायता समूहों के लिए पात्र महिलाओं से अनावश्यक दस्तावेज़ नहीं मांगे जाएं। बैठक में जो अधिकारी अनुपस्थित रहे, उन्हें शोकॉज़ नोटिस जारी किए जाएं। बैठक में प्रधानमंत्री जन-धन योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पेंशन योजना आदि विषयों पर चर्चा हुई।

Abhishek Raghuvanshi