देश की बात, आपके शहर से
इंदौर में खाद्य विभाग की दो जगह कार्रवाई रेस्टोरेंट और मोमोज सेंटर की जांच में सामने आईं कई कमियां
News 0 बार पढ़ी गई

इंदौर में खाद्य विभाग की दो जगह कार्रवाई रेस्टोरेंट और मोमोज सेंटर की जांच में सामने आईं कई कमियां

इंदौर आयुक्त खाद्य सुरक्षा भोपाल के निर्देश और कलेक्टर शिवम वर्मा के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने शहर में दो जगह बड़ी कार्रवाई की।

Tinu3 अक्टूबर 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर आयुक्त खाद्य सुरक्षा भोपाल के निर्देश और कलेक्टर शिवम वर्मा के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने शहर में दो जगह बड़ी कार्रवाई की।

पहली कार्रवाई निपानिया हाई स्ट्रीट अपोलो स्थित ट्रिनिटी हॉस्पिटैलिटी (रोमियो लेन) पर की गई। निरीक्षण के दौरान GM अमोघ शरण मौजूद थे। किचन में फ्रीजर में वेज और नॉनवेज एक साथ रखे मिले, फूड टैगिंग नहीं थी, खसखस और मशरूम कीड़े लगे मिले जिन्हें नष्ट कराया गया। पानी की जांच रिपोर्ट, कर्मचारियों के मेडिकल प्रमाणपत्र और FIFO-FEFO का पालन नहीं मिला।

लाइसेंस भी एक्सपायर होने पर किचन में निर्माण कार्य तत्काल बंद कराया गया। यहां से पनीर, दही, मूंगफली दाना, खड़ा धनिया और वर्मीसेली के 5 सैंपल भोपाल लैब भेजे गए।

दूसरी कार्रवाई खातीवाला टैंक बैराठी कॉलोनी स्थित गोस्वामी मोमोज पर शिकायत पर की गई। यहां विक्रेता पंकज गिरी बिना वैध लाइसेंस के मोमोज बनाकर दुकान और अन्य वेंडरों को सप्लाई कर रहा था। निर्माण कक्ष में गंदगी, पानी की रिपोर्ट, पेस्ट कंट्रोल और मेडिकल सर्टिफिकेट नहीं मिले। पनीर और चीज मोमोज के 2 सैंपल लेकर निर्माण कार्य स्थगित करा दिया गया।

कलेक्टर बोले- मिलावटखोरों पर कार्रवाई जारी रहेगी।

कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया, "माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशन में जिला प्रशासन लगातार मिलावटखोरों और अमानक खाद्य पदार्थ सप्लाई करने वालों पर सख्त कार्रवाई कर रहा है। कल भी कार्रवाई की गई है और यह आगे भी जारी रहेगी। हमारा उद्देश्य है कि सभी दुकानों और रेस्टोरेंट्स में उचित मानक के खाद्य पदार्थ मिलें और किसी प्रकार की मिलावट न हो।"।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
गांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 4 मिनट पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 8 मिनट पहलेकेंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह करेंगे नवीन न्याय संहिताओं पर आधारित भव्य प्रदर्शनी का उद्घाटनMadhyaPradeshकेंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह करेंगे नवीन न्याय संहिताओं पर आधारित भव्य प्रदर्शनी का उद्घाटन 41 मिनट पहलेगांधी जयंती, उच्चादर्शों को जीवन में उतारने का प्रेरणा दिवस : राज्यपाल श्री पटेलMadhyaPradeshगांधी जयंती, उच्चादर्शों को जीवन में उतारने का प्रेरणा दिवस : राज्यपाल श्री पटेल 52 मिनट पहले3 माह के लंबे इंतजार के बाद खुला पर्यटकों के लिए बांधवगढ़ का द्वारMadhyaPradesh3 माह के लंबे इंतजार के बाद खुला पर्यटकों के लिए बांधवगढ़ का द्वार 55 मिनट पहलेवन विहार राष्ट्रीय उद्यान में राज्य स्तरीय वन्य-जीव सप्ताह-2026 का आयोजनMadhyaPradeshवन विहार राष्ट्रीय उद्यान में राज्य स्तरीय वन्य-जीव सप्ताह-2026 का आयोजन 57 मिनट पहलेवृद्धजन हमारी अमूल्य धरोहर, उनके अनुभव और आशीर्वाद से समृद्ध होता समाज : मंत्री श्री कुशवाहMadhyaPradeshवृद्धजन हमारी अमूल्य धरोहर, उनके अनुभव और आशीर्वाद से समृद्ध होता समाज : मंत्री श्री कुशवाह 1 घंटा पहलेइंदौर की फल मंडी में ऑफ सीजन में तरबूज महंगा 15 से 25 रुपये किलो तक पहुंची कीमतNewsइंदौर की फल मंडी में ऑफ सीजन में तरबूज महंगा 15 से 25 रुपये किलो तक पहुंची कीमत 12 घंटे पहले
ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टे का खेल क्राइम ब्रांच ने 2 आरोपियों को पकड़ाNewsऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टे का खेल क्राइम ब्रांच ने 2 आरोपियों को पकड़ा 1 दिन पहलेइंदौर के गाय चोरी की शंका में हत्या मामले में बड़ा अपडेट मुख्य आरोपी सूरज जाट ने किया सरेंडरNewsइंदौर के गाय चोरी की शंका में हत्या मामले में बड़ा अपडेट मुख्य आरोपी सूरज जाट ने किया सरेंडर 2 दिन पहलेभूमाफिया से परेशान पुलिस अधिकारी ने लगाई कलेक्टर से गुहार शिवम वर्मा ने दिए कार्रवाई के निर्देशNewsभूमाफिया से परेशान पुलिस अधिकारी ने लगाई कलेक्टर से गुहार शिवम वर्मा ने दिए कार्रवाई के निर्देश 2 दिन पहलेइंदौर में होटल की चौथी मंजिल से गिरकर 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौतNewsइंदौर में होटल की चौथी मंजिल से गिरकर 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत 3 दिन पहलेयूजीसी के नए नियमों के विरोध में इंदौर में प्रदर्शन रीगल चौराहे से निकाली रैलीNewsयूजीसी के नए नियमों के विरोध में इंदौर में प्रदर्शन रीगल चौराहे से निकाली रैली 3 दिन पहलेराजवाड़ा हादसे में घायल से मिलने एमवाय अस्पताल पहुंचे कैलाश विजयवर्गीयNewsराजवाड़ा हादसे में घायल से मिलने एमवाय अस्पताल पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय 3 दिन पहलेइंदौर में अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट सुरक्षा के कड़े इंतजामNewsइंदौर में अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट सुरक्षा के कड़े इंतजाम 4 दिन पहलेइंदौर में 5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी का खुलासा तुकुगंज पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तारNewsइंदौर में 5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी का खुलासा तुकुगंज पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार 4 दिन पहले
↑