इंदौर में बायपास के ढाबों के किचन में मिली गंदगी, वेज और नॉनवेज साथ रखा था
बाईपास स्थित ढाबों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता जांचने के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने शुक्रवार को सघन निरीक्षण अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान दो ढाबों में खाद्य सुरक्षा से जुड़ी कई कमियां सामने आईं।
बाईपास स्थित ढाबों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता जांचने के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने शुक्रवार को सघन निरीक्षण अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान दो ढाबों में खाद्य सुरक्षा से जुड़ी कई कमियां सामने आईं। टीम ने दोनों प्रतिष्ठानों से पनीर, दाल, दही और मसालों सहित कुल 11 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए लिए हैं।
जम्मू-कश्मीर ढाबा और गिल दा ढाबा-2 में मिलीं अनियमितता
खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने सघन निरीक्षण अभियान चलाया
होटल-रेस्टोरेंट्स का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है
इंदौर। बाईपास स्थित ढाबों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता जांचने के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने शुक्रवार को सघन निरीक्षण अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान दो ढाबों में खाद्य सुरक्षा से जुड़ी कई कमियां सामने आईं। टीम ने दोनों प्रतिष्ठानों से पनीर, दाल, दही और मसालों सहित कुल 11 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए लिए हैं। बीते कुछ समय से खाद्य विभाग द्वारा शहर के होटल-रेस्टोरेंट्स का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। अनियमितता मिलने पर विभाग द्वारा सेंपल कलेक्ट कर कार्रवाई की जा रही है।
जम्मू-कश्मीर ढाबे में मिली गंदगी
टीम ने ओमेक्स सिटी-1 के सामने माया खेड़ी स्थित एमएस जम्मू-कश्मीर ढाबे का निरीक्षण किया। यहां खाद्य पंजीयन प्रमाण-पत्र उचित स्थान पर प्रदर्शित नहीं मिला। पानी की जांच रिपोर्ट और खाद्य कर्मियों के स्वास्थ्य परीक्षण प्रमाण-पत्र भी उपलब्ध नहीं थे। निरीक्षण के दौरान कुछ कच्चे खाद्य पदार्थों के पैकेट खुले मिले। वॉश एरिया में पानी जमा था और जल निकासी की व्यवस्था भी उचित नहीं मिली। कर्मचारी कैप और एप्रन का उपयोग करते हुए नहीं पाए गए। टीम ने मौके से पनीर, तुअर दाल और मिक्स दाल के तीन नमूने लिए।
गिल दा ढाबा-2 में एक साथ रखा था वेज-नॉनवेज
बायपास स्थित गिल दा ढाबा-2 के निरीक्षण में भी कई कमियां सामने आईं। यहां किचन में गंदगी और स्टोर रुम अव्यवस्थित मिला। फर्श गंदा और टूटा था। रसोई के एग्जॉस्ट और दीवारों पर तेल व चिकनाई की परत मिली। निरीक्षण के दौरान वेज और नानवेज फूड एक ही फ्रीजर में रखे पाए गए।
डस्टबिन खुले थे और सफाई व जल निकासी की सही व्यवस्था नहीं थी। टीम ने गिल दा ढाबा-2 से पनीर, दही, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, ग्रीन चिली सॉस, रेड चिली सॉस और सोयाबीन सॉस के आठ नमूने लिए। दोनों ढाबों से लिए गए सभी 11 नमूनों को जांच के लिए भोपाल भेजा जाएगा।

2 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreपत्नी और फैजान की बातचीत सुनकर कांप उठा था पवन… 8 घंटे पहले
Indoreपत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या, दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया 9 घंटे पहले
MadhyaPradeshगिर गाय राधा ने उज्जैन में 19.760 लीटर दूध से बनाया रिकार्ड 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस ने धनतेरस पर 1,748 मोबाइल फोन लौटाए 3 दिन पहले
Indoreधनतेरस पर राजवाड़ा पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पत्नी के साथ की खरीदारी 3 दिन पहले
MadhyaPradeshगोवर्धन पर्व पर 9 नवंबर को, प्रदेशभर में होगा गौ-पूजन एवं पशुपालकों का सम्मान 4 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में दिए महत्वपूर्ण वक्तव्य – 5 दिन पहले
Indoreटेंट के पास खून से लथपथ मिला युवक…अस्पताल में मौत:इंदौर के खुड़ैल में 22 वर्षीय युवक से मारपीट कर भागे आरोपी 5 दिन पहले
Indoreटीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: गोस्वामी समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन 6 दिन पहले
Indoreस्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने कलेक्टर कार्यालय में लगाया गया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉल 7 दिन पहले
Indoreजनसुनवाई सम्पन्न – 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैं 7 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 10 दिन पहले
Indoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 11 दिन पहले
Indoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 11 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 22 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 24 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 24 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 25 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 25 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 25 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 25 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 25 दिन पहले