देश की बात, आपके शहर से
इंदौर में आकार लेगा प्रदेश का पहला सिंधु कला केंद्र
इंदौर 20 बार पढ़ी गई

इंदौर में आकार लेगा प्रदेश का पहला सिंधु कला केंद्र

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भूमिपूजन समारोह में वर्चुअली किया संबोधित सिंधु सभ्यता की गौरवशाली विरासत, संस्कृति, कला और परंपराओं को संरक्षित कर नई पीढ़ी से जोड़ने की दिशा में इंदौर ने एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है।

Abhishek Raghuvanshi17 सितंबर 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भूमिपूजन समारोह में वर्चुअली किया संबोधित

सिंधु सभ्यता की गौरवशाली विरासत, संस्कृति, कला और परंपराओं को संरक्षित कर नई पीढ़ी से जोड़ने की दिशा में इंदौर ने एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। “सिंधु सभ्यता से संस्कृति तक” की संकल्पना पर आधारित मध्यप्रदेश के प्रथम सिंधु कला केंद्र, इंदौर का भूमिपूजन समारोह सम्पन्न हुआ।
समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए और अपने संबोधन में सिंधु घाटी सभ्यता के इतिहास, उसकी उपलब्धियों और सांस्कृतिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सिंधु घाटी सभ्यता विश्व की प्राचीनतम नगरीय सभ्यताओं में से एक थी। हड़प्पा और मोहनजोदड़ो जैसे नगरों में सुव्यवस्थित सड़कें, जल निकासी व्यवस्था, पक्की ईंटों से बने भवन, अनाज भंडारण और व्यापारिक गतिविधियां उस समय के उन्नत नगर नियोजन और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को दर्शाती हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिंधु सभ्यता के लोग कृषि, पशुपालन, शिल्प, धातु-कर्म और व्यापार में दक्ष थे। उनकी मुहरों, मूर्तियों, आभूषणों, मृद्भांडों और स्थापत्य अवशेषों से तत्कालीन समाज की कला-संवेदना, धार्मिक मान्यताओं और जीवनशैली की जानकारी मिलती है। उन्होंने कहा कि सिंधु सभ्यता का प्रभाव भारतीय संस्कृति की अनेक परंपराओं में आज भी दिखाई देता है। हमारी प्राचीन सभ्यता और सांस्कृतिक विरासत देश की पहचान का महत्वपूर्ण आधार है। ऐसे केंद्र हमारी विरासत को संरक्षित करने के साथ युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति और इतिहास से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

तस्वीरों में खबर5 फोटो

यह केवल भवन नहीं, संस्कृति और इतिहास का जीवंत प्रतीक होगा-दिलीप लखी

कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी लखी ग्रुप के चेयरमैन श्री दिलीप लखी ने की। उन्होंने कहा कि सिंधु कला केंद्र की नींव रखी जा रही है, यह केवल एक इमारत नहीं, बल्कि हमारी हजारों वर्षों पुरानी संस्कृति, कला और इतिहास का जीवंत प्रतीक बनेगा। यह केंद्र में सिंधु सभ्यता से जुड़े महापुरुषों एवं गौरवशाली विरासत के सजीव चित्रण, प्रदर्शनियों और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से हमारी समृद्ध परंपरा को प्रस्तुत किया जाएगा। यहां सिंधु सभ्यता के नगर नियोजन, जल प्रबंधन, व्यापार, शिल्पकला, मुहरों, आभूषणों और दैनिक जीवन से संबंधित विषयों को आधुनिक तकनीक और दृश्य माध्यमों के जरिए प्रदर्शित करने का प्रयास किया जाएगा। यह प्रयास विशेष रूप से युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति, इतिहास और गौरवशाली विरासत से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
ईस्वर जामनानी ने कहा कि इस केन्द्र को समाज की संस्कृति और इतिहास को सुरक्षित रखना केवल वर्तमान पीढ़ी की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारा दायित्व भी है। सिंधु कला केंद्र इस दिशा में एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।

श्री लालवानी ने रखी केंद्र की परिकल्पना-

सांसद एवं सिंधु हेरिटेज ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री शंकर लालवानी ने बताया कि सिंधु कला केंद्र की परिकल्पना का मुख्य उद्देश्य सिंधु सभ्यता की समृद्ध विरासत, कला, संस्कृति, परंपराओं और जीवन मूल्यों को एक स्थान पर संरक्षित एवं प्रदर्शित करना है। उन्होंने कहा कि सिंधु सभ्यता केवल इतिहास का एक अध्याय नहीं, बल्कि हमारी गौरवशाली सांस्कृतिक यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस केंद्र के माध्यम से समाज की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को आधुनिक स्वरूप में प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि युवा पीढ़ी अपनी जड़ों, परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों से परिचित हो सके।
श्री लालवानी ने कहा कि इंदौर में बनने वाला यह केंद्र सिंधु की कला, संस्कृति और विरासत का प्रमुख केंद्र बनने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। यहां विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों, प्रदर्शनियों, कला एवं विरासत से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से सिंधु सभ्यता की समृद्ध परंपरा को व्यापक स्तर पर सामने लाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह केवल एक भवन नहीं, बल्कि समाज की स्मृतियों, संस्कृति और गौरव को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का संकल्प है। समाज के सहयोग और सहभागिता से यह केंद्र एक व्यापक सांस्कृतिक धरोहर के रूप में विकसित होगा।

भूमिपूजन समारोह के साथ ही इंदौर में “सिंधु सभ्यता से संस्कृति तक” की गौरवशाली यात्रा को एक नया मंच मिला है। यह केंद्र भविष्य में इतिहास, कला, संस्कृति और सामाजिक विरासत के संरक्षण तथा संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
समारोह में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, राज्य सभा सांसद सुश्री कविता पाटीदार, विधायक श्रीमती मालिनी गौड़ सहित सिंधु हेरिटेज ट्रस्ट के ट्रस्टीगण गिरीश मतलानी, ईस्वर जमनानी, जय ककवानी, चन्द्र कुमार मखीजा, अंजू मखीजा, हरीश मीरचंदानी, अनिल संतवाणी, कंचन गिदवानी, अजय शिवानी, प्रकाश लालवानी, पदाधिकारी, समाजजन, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ePaper
आज का अंकe paper

2 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
पत्नी और फैजान की बातचीत सुनकर कांप उठा था पवन…Indoreपत्नी और फैजान की बातचीत सुनकर कांप उठा था पवन… 8 घंटे पहलेपत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या, दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का सायाIndoreपत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या, दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया 9 घंटे पहलेमध्यप्रदेश पुलिस ने धनतेरस पर 1,748 मोबाइल फोन लौटाएMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस ने धनतेरस पर 1,748 मोबाइल फोन लौटाए 3 दिन पहलेधनतेरस पर राजवाड़ा पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पत्नी के साथ की खरीदारीIndoreधनतेरस पर राजवाड़ा पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पत्नी के साथ की खरीदारी 3 दिन पहलेगोवर्धन पर्व पर 9 नवंबर को, प्रदेशभर में होगा गौ-पूजन एवं पशुपालकों का सम्मानMadhyaPradeshगोवर्धन पर्व पर 9 नवंबर को, प्रदेशभर में होगा गौ-पूजन एवं पशुपालकों का सम्मान 4 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुरैना में रजिस्ट्री अभियान में हिस्सा लियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुरैना में रजिस्ट्री अभियान में हिस्सा लिया 4 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में दिए महत्वपूर्ण वक्तव्य –Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में दिए महत्वपूर्ण वक्तव्य – 5 दिन पहलेटेंट के पास खून से लथपथ मिला युवक…अस्पताल में मौत:इंदौर के खुड़ैल में 22 वर्षीय युवक से मारपीट कर भागे आरोपीIndoreटेंट के पास खून से लथपथ मिला युवक…अस्पताल में मौत:इंदौर के खुड़ैल में 22 वर्षीय युवक से मारपीट कर भागे आरोपी 5 दिन पहले
टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: गोस्वामी समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापनIndoreटीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: गोस्वामी समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन 6 दिन पहलेस्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने कलेक्टर कार्यालय में लगाया गया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉलIndoreस्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने कलेक्टर कार्यालय में लगाया गया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉल 7 दिन पहलेजनसुनवाई सम्पन्न – 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएंIndoreजनसुनवाई सम्पन्न – 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं 7 दिन पहलेइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैंIndoreइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैं 7 दिन पहलेमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षणIndoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 8 दिन पहलेइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभIndoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 10 दिन पहलेकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्मानाIndoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 11 दिन पहलेदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौरIndoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 11 दिन पहले
“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 22 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 24 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 24 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 25 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 25 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 25 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 25 दिन पहलेहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्तIndoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 25 दिन पहले
↑