दीन दयाल स्पर्श छात्रवृत्ति योजना के लिए 22 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित
फिलेटली को मिलेगा प्रोत्साहन, कक्षा 6वीं से 9वीं के विद्यार्थियों को 6 हजार रुपये की छात्रवृत्ति डाक विभाग की दीन दयाल स्पर्श योजना में विद्यार्थियों को मिलेगा छात्रवृत्ति का अवसर भारतीय डाक विभाग द्वारा फिलेटली को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दीन दयाल स्पर्श छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2026-27 संचालित की जा रही है।
फिलेटली को मिलेगा प्रोत्साहन, कक्षा 6वीं से 9वीं के विद्यार्थियों को 6 हजार रुपये की छात्रवृत्ति
डाक विभाग की दीन दयाल स्पर्श योजना में विद्यार्थियों को मिलेगा छात्रवृत्ति का अवसर
भारतीय डाक विभाग द्वारा फिलेटली को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दीन दयाल स्पर्श छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2026-27 संचालित की जा रही है। योजना के अंतर्गत कक्षा 6वीं से 9वीं तक अध्ययनरत विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इंदौर नगर संभाग में योजना के लिए विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्रत्येक कक्षा से चयनित 10-10 विद्यार्थियों को एक वर्ष के लिए 6 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। योजना के लिए पात्रता के अनुसार आवेदक का संबंधित विद्यालय में संचालित फिलेटली क्लब का सदस्य होना आवश्यक है। ऐसे विद्यालय, जहां फिलेटली क्लब संचालित नहीं है, वहां अध्ययनरत विद्यार्थी किसी भी डाकघर में सक्रिय फिलेटली जमा खाता होने पर योजना के लिए आवेदन कर सकेंगे। बिना सक्रिय फिलेटली जमा खाते के प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। विद्यार्थी का विगत परीक्षा परिणाम 60 प्रतिशत अथवा समकक्ष ग्रेड से अधिक होना आवश्यक है। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को पात्रता में 5 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट प्रदान की जाएगी।
योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों का चयन दो स्तरों की प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। प्रथम स्तर पर लिखित क्विज परीक्षा 30 सितंबर 2026 को आयोजित होगी। परीक्षा की अवधि एक घंटे की होगी तथा परीक्षा का स्थान एवं समय प्रवेश पत्र के माध्यम से सूचित किया जाएगा। लिखित बहुविकल्पीय प्रश्नों में समसामयिकी, इतिहास, भूगोल, विज्ञान तथा खेल एवं संस्कृति से 5-5 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके अतिरिक्त स्थानीय फिलेटली से संबंधित 10 तथा राष्ट्रीय फिलेटली से संबंधित 15 प्रश्न होंगे।
लिखित क्विज परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को चयन प्रक्रिया के दूसरे स्तर में फिलेटली प्रोजेक्ट प्रस्तुत करना होगा। फिलेटली प्रोजेक्ट प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 5 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। प्रोजेक्ट के विषयों की जानकारी विद्यार्थियों को पृथक रूप से दी जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए किसी प्रकार का यात्रा व्यय देय नहीं होगा।
योजना में भाग लेने के इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित आवेदन पत्र अपने नजदीकी डाकघर से प्राप्त कर सकते हैं। पूर्ण रूप से भरा हुआ आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में संबंधित प्रवर अधीक्षक डाकघर के कार्यालय के पते पर स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजना होगा। आवेदन पत्र प्रेषित करने की अंतिम तिथि 22 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन पत्र 22 सितंबर को शाम 4 बजे तक प्राप्त हो जाना आवश्यक है। निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
आवेदन पत्र वाले लिफाफे पर स्पष्ट रूप से “दीन दयाल स्पर्श छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2026-27” अंकित करना आवश्यक है। इंदौर नगर संभाग के लिए आवेदन प्रवर अधीक्षक डाकघर, इंदौर नगर संभाग, 85 एम.जी.रोड, इंदौर-452007 के पते पर भेजे जा सकते हैं। योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी भारतीय डाक विभाग की वेबसाइट तथा संबंधित डाकघर कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

21 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Newsइंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में 30 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या पुलिस जांच में जुटी 57 मिनट पहले
Newsइंदौर क्राइम ब्रांच ने 121 ग्राम एमडी ड्रग्स मामले में एक और आरोपी राहुल राठौड़ को किया गिरफ्तार 6 घंटे पहले
Newsइंदौर प्रेस क्लब में महाआरती का आयोजन कलेक्टर शिवम वर्मा रहे मुख्य अतिथि 12 घंटे पहले
Newsइंदौर के सांवेर में आइसक्रीम डिस्ट्रीब्यूशन गोदाम में भीषण आग माल जलकर खाक 1 दिन पहले
Newsइंदौर में नाबालिगों के बीच मारपीट जिम और 50-100 रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद वीडियो वायरल 1 दिन पहले
Videoइंदौर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने किया स्वागत 1 दिन पहले
Videoइंदौर के झांकी चल समारोह में दिखा अनुशासन कलेक्टर ने की युवाओं की जमकर तारीफ जमकर तारीफ 1 दिन पहले
Videoइंदौर में झांकी चल समारोह की सुरक्षा में दिखी हाईटेक पुलिसिंग 55 संदिग्धों पर कार्रवाई 1 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 2 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 2 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 3 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा से शहरी-ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत होगी सीधी बस कनेक्टिविटी, लाखों लोगों को मिलेगा लाभ : मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट 3 दिन पहले
Indoreअनन्त चतुर्दशी चल समारोह 2026 4 दिन पहले
Indoreप्रधानमंत्री श्री मोदी ने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में सेवा भाव को भी किया चरितार्थ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहले
Indoreकम वर्षा की स्थिति में कम पानी में तैयार होने वाली फ़सलों का चयन करें कृषकगण : संयुक्त संचालक कृषि 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में अवैध कॉलोनी पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहले
Indoreसड़कें होती है क्षेत्र के विकास और समृद्धि का आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
Indoreअनंत चतुर्दशी चल समारोह की व्यवस्थाओं को लेकर झांकी एवं अखाड़ा संचालकों की बैठक 6 दिन पहले
Indoreग्यारह मिनट में बंद कमरे की बैठक बाहर! ऊषा नायडू को फोन, जूम मीटिंग के बहिष्कार का ऐलान… अब दिल्ली तक पहुंचा मामला 6 दिन पहले
Indore‘छात्रों की गूंज’ में PM मोदी की मिमिक्री पर सीएम मोहन यादव ने जताई आपत्ति 7 दिन पहले
Indoreसात वर्षीय बच्ची को बैड टच करने वाले शतरंज शिक्षक को पांच साल कारावास 7 दिन पहले
Indoreइंदौर में दोस्तों के साथ खेलने निकला आठ वर्षीय बच्चा पानी से भरे गड्ढे में डूबा, मौत 7 दिन पहले
Indore400 बेड का एमटीएच अस्पताल, लेकिन मेडिसिन-सर्जरी ओपीडी नहीं; बाउंड्रीवाल नहीं होने से घुसते हैं असामाजिक तत्व 7 दिन पहले
Indoreइंदौर में इंसुलिन का ओवरडोज लेकर महिला डॉक्टर ने की आत्महत्या की कोशिश, सीनियरों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप 7 दिन पहले