लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के सुशासन और न्यायप्रियता ने देश-प्रदेश को किया गौरवान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पाल-गड़रिया समाज कल्याण बोर्ड का होगा गठन, गड़रिया समाज के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुण्यश्लोक लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 231वीं पुण्यस्मृति कार्यक्रम को किया संबोधित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि पुण्यश्लोक लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर मालवा की ऐसी शासिका थीं, जिनके कारण मध्यप्रदेश और देश गौरवान्वित होता है।
पाल-गड़रिया समाज कल्याण बोर्ड का होगा गठन, गड़रिया समाज के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुण्यश्लोक लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 231वीं पुण्यस्मृति कार्यक्रम को किया संबोधित
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि पुण्यश्लोक लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर मालवा की ऐसी शासिका थीं, जिनके कारण मध्यप्रदेश और देश गौरवान्वित होता है। उन्होंने अपने शासनकाल में सुशासन और न्यायप्रियता के प्रतिमान स्थापित किए। राज्य सरकार ने देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती के अवसर पर इंदौर के राजवाड़ा में विशेष कैबिनेट कर उनके योगदान का स्मरण किया। देवी अहिल्याबाई होल्कर सुशासन की प्रतिमूर्ति थीं। उनकी सेवा, साधना, न्याय, त्याग सहित जीवन के प्रत्येक पक्ष के आधार पर हमारी सरकार जनसेवा, सुशासन, महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के साथ सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूलमंत्र के साथ काम कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को पुण्यश्लोक लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 231वीं पुण्यतिथि के अवसर पर अखिल भारतीय गड़रिया महासभा की ओर से भोपाल में आयोजित पुण्यस्मृति दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रवींद्र भवन में आयोजित पुण्यस्मृति कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया तथा लोकमाता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर जागो नारी जागो पुस्तक का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोकमाता देवी अहिल्या के श्रीचरणों का पूजन किया। उन्हें इस अवसर पर देवी अहिल्या की प्रतिमा और चित्र भेंट किए गए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का इस अवसर पर गजमाला पहनाकर अभिवादन किया गया।
पाल-गड़रिया समाज के लिए समाज कल्याण बोर्ड का गठन होगा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पाल-गड़रिया समाज का गौ वंश के प्रति सेवाभाव गोपाल कृष्ण के समान हैं। राज्य सरकार पाल-गड़रिया समाज के सुख-दु:ख और जनकल्याण के कार्यों के लिए सदैव तत्पर है। सरकार ने प्रदेश की आर्थिक समृद्धि के लिए दूध उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य रखा है, किसानों की आय बढ़ाने के लिए पशुपालन को प्रोत्साहित किया जा रहा है। अखिल भारतीय गड़रिया समाज के प्रतिनिधियों की मांग पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पाल-गड़रिया समाज के लिए समाज कल्याण बोर्ड का गठन करने की घोषणा की।
समाज की प्रेरणा स्त्रोत हैं देवी अहिल्याबाई
अखिल भारतीय गड़रिया महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मोती श्रीपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने काशी में देवी अहिल्या बाई की प्रतिमा स्थापित कर हमारा मान बढ़ाया है। लोकमाता देवी अहिल्याबाई ने यह सुनिश्चित किया कि जनसेवा ही सत्ता का प्रमुख उद्देश्य हो। उन्होंने देशभर में मंदिर-मठों का जीर्णोद्धार कराया। नए मंदिर, धर्मशालाएं, कुंए और नदियों पर घाटों का निर्माण कराया। समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सुशासन और न्याय की पहुंच सुनिश्चित की। उनके कार्य अखिल भारतीय गड़रिया महासभा के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। गड़रिया समाज ने महिला सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता, सामूहिक विवाह कार्यक्रम और राष्ट्र निर्माण को अपना ध्येय बनाया है। समाज के प्रत्येक वर्ग को शिक्षा, प्रशासन, राजनीति, रोजगार और उद्योग में अग्रणी बनाना हमारा लक्ष्य है। महासभा द्वारा युवाओं को सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में सहयोग, कौशल विकास, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान और समाजसेवा के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जब समाज शिक्षित, संगठित और नेतृत्व में सहभागी होगा, तभी वह राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभा पाएगा।
कार्यक्रम को समाजसेवी जागृति पाल ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर विधायक श्री भगवानदास सबनानी, पूज्य संत दादा गुरुजी, पूर्व राज्यसभा सदस्य पद्मश्री डॉ. विक्रम महात्मे, समाजसेवी श्री राजेश श्रीपाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में पाल-गड़रिया समाज जन उपस्थित थे।

21 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Newsइंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में 30 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या पुलिस जांच में जुटी 1 घंटा पहले
Newsइंदौर क्राइम ब्रांच ने 121 ग्राम एमडी ड्रग्स मामले में एक और आरोपी राहुल राठौड़ को किया गिरफ्तार 7 घंटे पहले
Newsइंदौर प्रेस क्लब में महाआरती का आयोजन कलेक्टर शिवम वर्मा रहे मुख्य अतिथि 13 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के विद्यार्थी विज्ञान, शिक्षा और देश की उपलब्धियों को जानेंगे करीब से 14 घंटे पहले
Newsइंदौर के सांवेर में आइसक्रीम डिस्ट्रीब्यूशन गोदाम में भीषण आग माल जलकर खाक 1 दिन पहले
Newsइंदौर में नाबालिगों के बीच मारपीट जिम और 50-100 रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद वीडियो वायरल 1 दिन पहले
Videoइंदौर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने किया स्वागत 1 दिन पहले
Videoइंदौर के झांकी चल समारोह में दिखा अनुशासन कलेक्टर ने की युवाओं की जमकर तारीफ जमकर तारीफ 1 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 2 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 2 दिन पहले
Indoreशासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, किलाभवन में हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत व्याख्यान का आयोजन 3 दिन पहले
Indoreआरडीएसएस अंतर्गत मालवा निमाड़ में 92 नए सब स्टेशनों से बिजली वितरण 3 दिन पहले
Indoreसंभागायुक्त श्री भास्कर लाक्षाकार ने की गणेश जी की पूजा-अर्चना एवं आरती 3 दिन पहले
Indoreअनन्त चतुर्दशी चल समारोह 2026 4 दिन पहले
Indoreप्रधानमंत्री श्री मोदी ने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में सेवा भाव को भी किया चरितार्थ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहले
Indoreकम वर्षा की स्थिति में कम पानी में तैयार होने वाली फ़सलों का चयन करें कृषकगण : संयुक्त संचालक कृषि 4 दिन पहले
Indoreविकसित भारत संकल्प यात्रा 6 दिन पहले
Indoreसड़कें होती है क्षेत्र के विकास और समृद्धि का आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
Indoreअनंत चतुर्दशी चल समारोह की व्यवस्थाओं को लेकर झांकी एवं अखाड़ा संचालकों की बैठक 6 दिन पहले
Indoreग्यारह मिनट में बंद कमरे की बैठक बाहर! ऊषा नायडू को फोन, जूम मीटिंग के बहिष्कार का ऐलान… अब दिल्ली तक पहुंचा मामला 6 दिन पहले
Indore‘छात्रों की गूंज’ में PM मोदी की मिमिक्री पर सीएम मोहन यादव ने जताई आपत्ति 7 दिन पहले
Indoreसात वर्षीय बच्ची को बैड टच करने वाले शतरंज शिक्षक को पांच साल कारावास 7 दिन पहले
Indoreइंदौर में दोस्तों के साथ खेलने निकला आठ वर्षीय बच्चा पानी से भरे गड्ढे में डूबा, मौत 7 दिन पहले
Indore400 बेड का एमटीएच अस्पताल, लेकिन मेडिसिन-सर्जरी ओपीडी नहीं; बाउंड्रीवाल नहीं होने से घुसते हैं असामाजिक तत्व 7 दिन पहले