दीन दयाल स्पर्श छात्रवृत्ति योजना के लिए 22 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित
फिलेटली को मिलेगा प्रोत्साहन, कक्षा 6वीं से 9वीं के विद्यार्थियों को 6 हजार रुपये की छात्रवृत्ति डाक विभाग की दीन दयाल स्पर्श योजना में विद्यार्थियों को मिलेगा छात्रवृत्ति का अवसर भारतीय डाक विभाग द्वारा फिलेटली को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दीन दयाल स्पर्श छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2026-27 संचालित की जा रही है।
फिलेटली को मिलेगा प्रोत्साहन, कक्षा 6वीं से 9वीं के विद्यार्थियों को 6 हजार रुपये की छात्रवृत्ति
डाक विभाग की दीन दयाल स्पर्श योजना में विद्यार्थियों को मिलेगा छात्रवृत्ति का अवसर
भारतीय डाक विभाग द्वारा फिलेटली को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दीन दयाल स्पर्श छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2026-27 संचालित की जा रही है। योजना के अंतर्गत कक्षा 6वीं से 9वीं तक अध्ययनरत विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इंदौर नगर संभाग में योजना के लिए विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्रत्येक कक्षा से चयनित 10-10 विद्यार्थियों को एक वर्ष के लिए 6 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। योजना के लिए पात्रता के अनुसार आवेदक का संबंधित विद्यालय में संचालित फिलेटली क्लब का सदस्य होना आवश्यक है। ऐसे विद्यालय, जहां फिलेटली क्लब संचालित नहीं है, वहां अध्ययनरत विद्यार्थी किसी भी डाकघर में सक्रिय फिलेटली जमा खाता होने पर योजना के लिए आवेदन कर सकेंगे। बिना सक्रिय फिलेटली जमा खाते के प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। विद्यार्थी का विगत परीक्षा परिणाम 60 प्रतिशत अथवा समकक्ष ग्रेड से अधिक होना आवश्यक है। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को पात्रता में 5 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट प्रदान की जाएगी।
योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों का चयन दो स्तरों की प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। प्रथम स्तर पर लिखित क्विज परीक्षा 30 सितंबर 2026 को आयोजित होगी। परीक्षा की अवधि एक घंटे की होगी तथा परीक्षा का स्थान एवं समय प्रवेश पत्र के माध्यम से सूचित किया जाएगा। लिखित बहुविकल्पीय प्रश्नों में समसामयिकी, इतिहास, भूगोल, विज्ञान तथा खेल एवं संस्कृति से 5-5 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके अतिरिक्त स्थानीय फिलेटली से संबंधित 10 तथा राष्ट्रीय फिलेटली से संबंधित 15 प्रश्न होंगे।
लिखित क्विज परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को चयन प्रक्रिया के दूसरे स्तर में फिलेटली प्रोजेक्ट प्रस्तुत करना होगा। फिलेटली प्रोजेक्ट प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 5 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। प्रोजेक्ट के विषयों की जानकारी विद्यार्थियों को पृथक रूप से दी जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए किसी प्रकार का यात्रा व्यय देय नहीं होगा।
योजना में भाग लेने के इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित आवेदन पत्र अपने नजदीकी डाकघर से प्राप्त कर सकते हैं। पूर्ण रूप से भरा हुआ आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में संबंधित प्रवर अधीक्षक डाकघर के कार्यालय के पते पर स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजना होगा। आवेदन पत्र प्रेषित करने की अंतिम तिथि 22 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन पत्र 22 सितंबर को शाम 4 बजे तक प्राप्त हो जाना आवश्यक है। निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
आवेदन पत्र वाले लिफाफे पर स्पष्ट रूप से “दीन दयाल स्पर्श छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2026-27” अंकित करना आवश्यक है। इंदौर नगर संभाग के लिए आवेदन प्रवर अधीक्षक डाकघर, इंदौर नगर संभाग, 85 एम.जी.रोड, इंदौर-452007 के पते पर भेजे जा सकते हैं। योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी भारतीय डाक विभाग की वेबसाइट तथा संबंधित डाकघर कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

2 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indore70वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट की तैयारी, इंदौर पुलिस की चयन परीक्षा आयोजित 19 घंटे पहले
Indoreइंदौर जिले में मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य हुआ प्रारंभ 1 दिन पहले
Indoreपत्नी और फैजान की बातचीत सुनकर कांप उठा था पवन… 3 दिन पहले
Indoreपत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या, दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस ने धनतेरस पर 1,748 मोबाइल फोन लौटाए 6 दिन पहले
Indoreधनतेरस पर राजवाड़ा पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पत्नी के साथ की खरीदारी 6 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में दिए महत्वपूर्ण वक्तव्य – 8 दिन पहले
Indoreटेंट के पास खून से लथपथ मिला युवक…अस्पताल में मौत:इंदौर के खुड़ैल में 22 वर्षीय युवक से मारपीट कर भागे आरोपी 8 दिन पहले
Indoreटीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: गोस्वामी समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन 9 दिन पहले
Indoreजनसुनवाई सम्पन्न – 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं 10 दिन पहले
Indoreइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैं 10 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 11 दिन पहले
Indoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 13 दिन पहले
Indoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 14 दिन पहले
Indoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 14 दिन पहले
Indoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 15 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 27 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 27 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 28 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 28 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 28 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 28 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 28 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 28 दिन पहले