देश की बात, आपके शहर से
युवा, डॉक्टर-इंजीनियर बनने के साथ ही राजनीति में आकर लोकतंत्र को सशक्त बनाएं: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

युवा, डॉक्टर-इंजीनियर बनने के साथ ही राजनीति में आकर लोकतंत्र को सशक्त बनाएं: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

देश के युवाओं को लोकतंत्र, संसदीय परम्परा और नीति निर्माण से जोड़ने की पहल अनुकरणीय मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संसद यूथ पार्लियामेंट : 2026 को किया संबोधित 12 राज्यों और 58 नगरों के युवा हुए शामिल विधानसभा भवन स्थित विधान परिषद में हुआ कार्यक्रम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि देश के युवाओं को राजनीति में आकर अपनी सक्रिय भागीदारी करनी होगी।

Abhishek Raghuvanshi14 अगस्त 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

देश के युवाओं को लोकतंत्र, संसदीय परम्परा और नीति निर्माण से जोड़ने की पहल अनुकरणीय

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संसद यूथ पार्लियामेंट : 2026 को किया संबोधित

तस्वीरों में खबर3 फोटो

12 राज्यों और 58 नगरों के युवा हुए शामिल

विधानसभा भवन स्थित विधान परिषद में हुआ कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि देश के युवाओं को राजनीति में आकर अपनी सक्रिय भागीदारी करनी होगी। युवा, डॉक्टर-इंजीनियर बनने के साथ ही राजनीति में आकर लोकतंत्र को सशक्त बनाएं। देश की आजादी के लिए अनेक स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति दी। नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने आईसीएस की परीक्षा पास करने के बाद नौकरी ठुकराकर अंग्रेजों को करारा जवाब दिया था। वे देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने के लिए स्वाधीनता के आंदोलन में कूद पड़े। देश के युवाओं को लोकतंत्र, संसदीय परम्परा और नीति निर्माण से जोड़ने की यह पहल अनुकरणीय है। देश का युवा भारत के भविष्य के लिए मंथन करने बैठा है। यह एक सुखद अनुभूति है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को विधानसभा भवन स्थित विधान परिषद में आयोजित ‘संसद यूथ पार्लियामेंट 2026’ के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव, विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर तथा दिलीप बिल्डकॉन के सीएमडी श्री दिलीप सूर्यवंशी ने “संसद यूथ पार्लियामेंट 2026” का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में देशभर से युवा प्रतिभागी संसदीय कार्यप्रणाली, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर संसदीय शैली में विचार-विमर्श करेंगे। यह कार्यक्रम साकार दृष्टि सोशल फाउंडेशन और कैलिडोहोप नागपुर द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में अतिथिगण का अंगवस्त्रम और प्रतीक चिन्ह भेंटकर अभिवादन किया गया।

मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता के लिए व्यापक स्तर पर सुझाव लिए गए
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत अनेकता में एकता, सबका साथ सबका विकास सबके विश्वास और सबके प्रयास एवं जियो और जीने दो के भाव से आगे बढ़ रहा है। यह केवल शब्दों से नहीं हो सकता है। इसे धरातल पर उतारने के लिए संकल्प शक्ति की आवश्यकता है। हमारे लिए रामचंद्र और रहीम के लिए अधिकार समान है। मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के लिए व्यापक स्तर पर सुझाव लिए। सभी जिलों और सभी धर्मों के लोगों ने इस पर अपने बहुमूल्य सुझाव दिए। यूसीसी के सर्वे में 76 प्रतिशत मुस्लिम बहनों ने समान नागरिक संहिता का समर्थन किया। मध्यप्रदेश देश के बड़े राज्यों में अग्रणी है, जिसने यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक पारित किया है।
सनातन संस्कृति में मातृसत्ता को सर्वोपरि रखा गया है
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश देश का दिल है और भारत दुनिया का सबसे युवा देश है। ‘संसद यूथ पार्लियामेंट 2026’ के आयोजन में 12 राज्य और 58 नगरों के युवाओं ने हिस्सा लिया है। सदन कल्याणकारी नीतियों का निर्माण करने वाला पवित्र स्थान है। इस युवा संसद में बेटियों की सक्रिय भागीदारी महिला सशक्तिकरण का प्रभावी उदाहरण है। सनातन संस्कृति में मातृसत्ता को सर्वोपरि रखा गया है। हमारी संस्कृति में वसुधैब कुटुम्बकम का भाव समाहित है। दुनिया हमारे लिए एक परिवार की तरह है। मां परिवार का आधार होती हैं, माता के बिना भगवान भी अधूरे हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी न्यायपालिका के निर्णयों का अक्षरश: सम्मान करते हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद अयोध्या में भव्य मंदिर बन पाया है।
युवा संसद का आयोजन लघु भारत की तरह है
विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि मध्यप्रदेश भारत का हृदय प्रदेश होने के साथ सभी विधाओं और संपन्नताओं से समृद्ध है। मध्यप्रदेश देश को नेतृत्व देने के लिए संस्कारधानी के रूप में भी जाना जाता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश को आगे बढ़ाने में प्राण-प्रण से जुटे हैं। आज विधान परिषद में युवा संसद का आयोजन लघु भारत की तरह है। युवा अवस्था में व्यक्ति स्वयं के विकास और भारत के भविष्य का निर्धारण करने में अपनी भूमिका का निर्वहन कर सकता है। आदिगुरु शंकराचार्य ने युवा अवस्था में देश को एकसूत्र में पिरोने के लिए यात्रा की और सनातन मठों की स्थापना की। आजादी के लिए पहली क्रांति 1857 में हुई, जिसका नेतृत्व भी युवाओं ने किया था। चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, अशफाक उल्लाह खां, पं. रामप्रसाद बिस्मिल जैसे अनेक क्रांतिकारियों ने युवा अवस्था में ही भारत को आजादी दिलवाने के लिए सघर्ष किया। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जेसे चिंतक भी समान नागरिक संहिता के समर्थक थे। इसी क्रम में डॉ. मुखर्जी ने जम्मू-कश्मीर में धारा 370 का विरोध किया और एक देश, एक प्रधान और एक विधान की पैरवी की। आज हम समान नागरिक संहिता की ओर बढ़े हैं। जहां सभी नागरिकों को समान रूप से अधिकार मिलेंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में युवा पीढ़ी को स्वच्छता आंदोलन और विकसित भारत के संकल्प के जोड़ा गया है। विकसित भारत में युवाओं की भूमिका का सदैव स्मरण रखा जाएगा।
प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार से रोजगार के अवसर सृजित हो रहे हैं
दिलीप बिल्डकॉन के सीएमडी श्री दिलीप सूर्यवंशी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। मध्यप्रदेश में भारी उद्योगों के साथ-साथ छोटी औद्योगिक ईकाइयों को भी अच्छा निवेश मिल रहा है। इन प्रयासों से रोजगार के अवसर भी बड़े पैमाने पर सृजित होंगे। श्री सूर्यवंशी ने संसद यूथ पार्लियामेंट 2.0 के माध्यम से युवाओं द्वारा की गई पहल की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं को सेवा और समर्पण के भाव से देश और समाज के लिए कार्य करना होगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की नीतियों की युवाओं ने की सराहना
युवा सांसद की भूमिका में आरब सिंह शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव चाहते हैं कि हमारे युवा नौकरी पाने वाले नहीं, रोजगार प्रदाता बनें। मध्यप्रदेश सरकार ने खेल एवं युवाओं के कल्याण के लिए विशेष रूप से प्रयास कर रही है। प्रदेश में 274 सांदीपनि विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं, अभी 200 सांदीपनि विद्यालय और बनाए जाने हैं। विकसित भारत और विकसित मध्यप्रदेश के लिए शिक्षित युवाओं का होना जरूरी है। कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सदस्य पद्मश्री डॉ. विकास महात्मे और विधानसभा के सचिव श्री अरविंद शर्मा का सम्मान किया गया। उद्घाटन समारोह में आयोजक श्री विश्वजीत चोपड़े, सुश्री देवयानी चोपड़े, सुश्री वैशाली खोबड़े सहित अनेक युवा सदस्य उपस्थित थे।

ePaper
आज का अंकTIME NEWS 21SEP26 Epaper

21 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मध्यप्रदेश के विद्यार्थी विज्ञान, शिक्षा और देश की उपलब्धियों को जानेंगे करीब सेMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के विद्यार्थी विज्ञान, शिक्षा और देश की उपलब्धियों को जानेंगे करीब से 14 घंटे पहलेइंदौर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने किया स्वागतVideoइंदौर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने किया स्वागत 1 दिन पहलेइंदौर नंदलालपुरा में किन्नर समाज का भव्य स्वागत मंच झांकियों और अखाड़ों का किया भव्य स्वागतVideoइंदौर नंदलालपुरा में किन्नर समाज का भव्य स्वागत मंच झांकियों और अखाड़ों का किया भव्य स्वागत 1 दिन पहलेएशियन गेम्स में आशी का सटीक निशाना, भारत के खाते में रजतIndia Newsएशियन गेम्स में आशी का सटीक निशाना, भारत के खाते में रजत 1 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 3 दिन पहलेमुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा से शहरी-ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत होगी सीधी बस कनेक्टिविटी, लाखों लोगों को मिलेगा लाभ : मंत्री श्री तुलसीराम सिलावटIndoreमुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा से शहरी-ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत होगी सीधी बस कनेक्टिविटी, लाखों लोगों को मिलेगा लाभ : मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट 3 दिन पहलेप्रदेश में 25 सितम्बर से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का शुभारंभBhopalप्रदेश में 25 सितम्बर से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का शुभारंभ 3 दिन पहलेप्रधानमंत्री श्री मोदी ने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में सेवा भाव को भी किया चरितार्थ : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreप्रधानमंत्री श्री मोदी ने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में सेवा भाव को भी किया चरितार्थ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहले
Religious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 2 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 2 दिन पहलेशासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, किलाभवन में हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत व्याख्यान का आयोजनIndoreशासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, किलाभवन में हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत व्याख्यान का आयोजन 3 दिन पहलेआरडीएसएस अंतर्गत मालवा निमाड़ में 92 नए सब स्टेशनों से बिजली वितरणIndoreआरडीएसएस अंतर्गत मालवा निमाड़ में 92 नए सब स्टेशनों से बिजली वितरण 3 दिन पहलेसंभागायुक्त श्री भास्कर लाक्षाकार ने की गणेश जी की पूजा-अर्चना एवं आरतीIndoreसंभागायुक्त श्री भास्कर लाक्षाकार ने की गणेश जी की पूजा-अर्चना एवं आरती 3 दिन पहलेअनन्त चतुर्दशी चल समारोह 2026Indoreअनन्त चतुर्दशी चल समारोह 2026 4 दिन पहलेकम वर्षा की स्थिति में कम पानी में तैयार होने वाली फ़सलों का चयन करें कृषकगण : संयुक्त संचालक कृषिIndoreकम वर्षा की स्थिति में कम पानी में तैयार होने वाली फ़सलों का चयन करें कृषकगण : संयुक्त संचालक कृषि 4 दिन पहलेइंदौर में अवैध कॉलोनी पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाईIndoreइंदौर में अवैध कॉलोनी पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहले
400 बेड का एमटीएच अस्पताल, लेकिन मेडिसिन-सर्जरी ओपीडी नहीं; बाउंड्रीवाल नहीं होने से घुसते हैं असामाजिक तत्वIndore400 बेड का एमटीएच अस्पताल, लेकिन मेडिसिन-सर्जरी ओपीडी नहीं; बाउंड्रीवाल नहीं होने से घुसते हैं असामाजिक तत्व 7 दिन पहलेइंदौर में इंसुलिन का ओवरडोज लेकर महिला डॉक्टर ने की आत्महत्या की कोशिश, सीनियरों पर लगाया प्रताड़ना का आरोपIndoreइंदौर में इंसुलिन का ओवरडोज लेकर महिला डॉक्टर ने की आत्महत्या की कोशिश, सीनियरों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप 7 दिन पहलेइंदौर में नाबालिग से दुष्कर्म : चार्जर मांगने के बहाने कमरे में ले जाकर की घिनौनी हरकत, तबीयत खराब होने पर खुली पोलIndoreइंदौर में नाबालिग से दुष्कर्म : चार्जर मांगने के बहाने कमरे में ले जाकर की घिनौनी हरकत, तबीयत खराब होने पर खुली पोल 7 दिन पहलेइंदौर में बायपास के ढाबों के किचन में मिली गंदगी, वेज और नॉनवेज साथ रखा थाIndoreइंदौर में बायपास के ढाबों के किचन में मिली गंदगी, वेज और नॉनवेज साथ रखा था 7 दिन पहलेसभी बैंक समय-सीमा में अपने लक्ष्य की पूर्ति करेंIndoreसभी बैंक समय-सीमा में अपने लक्ष्य की पूर्ति करें 7 दिन पहलेराहुल के कार्यक्रम के बाद कांग्रेस में उबाल: 24 में से करीब 18 ब्लॉक अध्यक्ष जुटे, शहर कार्यकारिणी भी नाराजIndoreराहुल के कार्यक्रम के बाद कांग्रेस में उबाल: 24 में से करीब 18 ब्लॉक अध्यक्ष जुटे, शहर कार्यकारिणी भी नाराज 7 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान का रक्तदान शिविरों से हुआ शुभारंभIndoreसेवा संकल्प अभियान का रक्तदान शिविरों से हुआ शुभारंभ 10 दिन पहलेग्रामीण आबादी को मिलेगा अपनी संपत्ति का अधिकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreग्रामीण आबादी को मिलेगा अपनी संपत्ति का अधिकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
↑