स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में – पूर्वाभ्यास सम्पन्न
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने लिया तैयारियों का जायजा इंदौर में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्ण उत्साह एवं गरिमा के साथ मुख्य समारोह आयोजित किया जायेगा।
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने लिया तैयारियों का जायजा
इंदौर में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्ण उत्साह एवं गरिमा के साथ मुख्य समारोह आयोजित किया जायेगा। यह कार्यक्रम महेश गार्ड लाइन स्थित आरएपीटीसी ग्राउण्ड पर होगा, समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। समारोह में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट द्वारा ध्वजारोहण किया जायेगा और परेड की सलामी ली जायेगी। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उद्बोधन का सीधा प्रसारण भी दिखाया जायेगा।
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा द्वारा आज समारोह स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त श्री राजेश कुमार सिंह तथा श्री मयंक अवस्थी, अपर कलेक्टर श्री रोशन राय सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने समारोह के सुव्यवस्थित आयोजन के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की और उन्हें विभिन्न दायित्व भी सौंपे।
इस अवसर पर समारोह की तैयारियों का पूर्वाभ्यास किया गया। पूर्वाभ्यास के दौरान पूर्ण गणवेश में विभिन्न प्लाटूनों ने परेड की। बताया गया कि इस बार भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। मुख्य समारोह में विभिन्न विभागों के 20 दल परेड में हिस्सा ले रहे हैं। इनमें सीमा सुरक्षा बल, आरएपीटीसी, प्रथम वाहिनी, 15वीं वाहिनी, जिला पुलिस बल(पुरूष), जिला पुलिस बल (महिला), होमगार्ड, यातायात पुलिस, एनसीसी बॉयज, एनसीसी गर्ल्स, एनसीसी एयर विंग, स्काउट, गाईड, रेडक्रॉस, आरआई ग्रुप, एसपीसी गर्ल्स, सृजन दल, शौर्या दल प्रमुख रूप से रहेंगे। समारोह में बीएसएफ और प्रथम वाहिनी का बैंड भी आकर्षण का केन्द्र रहेगा। परेड का नेतृत्व सहायक पुलिस आयुक्त श्री यश बिजोरिया करेंगे। उनका अनुकरण टूआईसी सूबेदार श्री चन्द्रेश मरावी द्वारा किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान शासकीय उत्कृष्ट बाल विनय मंदिर इंदौर, शासकीय मालव कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और मॉर्डन इंटरनेशनल स्कूल इंदौर के विद्यार्थी देश भक्ति तथा लोकगीतों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियाँ देंगे। समारोह में वर्ष भर के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया जायेगा।

2 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
India NewsAmazon ने लॉन्च किया गजब का ड्रोन कैमरा, घर में उड़कर करेगा निगरानी 14 घंटे पहले
Mumbaiमुंबई लोकल में छेड़छाड़ का विरोध करना युवती को पड़ा भारी, आरोपी ने चलती ट्रेन के सामने दिया धक्का! 19 घंटे पहले
Indore70वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट की तैयारी, इंदौर पुलिस की चयन परीक्षा आयोजित 19 घंटे पहले
Indoreइंदौर जिले में मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य हुआ प्रारंभ 1 दिन पहले
Indoreपत्नी और फैजान की बातचीत सुनकर कांप उठा था पवन… 3 दिन पहले
Indoreपत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या, दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस ने धनतेरस पर 1,748 मोबाइल फोन लौटाए 6 दिन पहले
Indoreधनतेरस पर राजवाड़ा पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पत्नी के साथ की खरीदारी 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से ड्राइवर की मौत:दीपावली की खरीदारी का सामान छोड़कर लौट रहा था, नीचे दबने से मौके पर गई जान 8 दिन पहले
Indoreमहिला सरपंच को धमकाया, युवक पर एफआईआर 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई ढाबों एवं होटलों पर पहुंची संयुक्त टीम 8 दिन पहले
Indoreबसों में सुरक्षा इंतजामों और यात्री सुविधाओं की जांच, 11 बसों पर कार्रवाई 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में ठगाए पूजा-पाठ कर ग्रहदशा सुधारने वाले पंडित, जजमान ने लगाई 60 लाख रुपये की चपत 8 दिन पहले
Indoreटीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: गोस्वामी समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन 9 दिन पहले
Indoreस्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने कलेक्टर कार्यालय में लगाया गया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉल 10 दिन पहले
Indoreजनसुनवाई सम्पन्न – 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं 10 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 20 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 21 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 21 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 21 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 25 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 25 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 27 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 27 दिन पहले





