देश की बात, आपके शहर से
महिला एवं बाल विकास विभाग में पहली बार 80 परियोजना अधिकारियों को पदोन्नति
इंदौर 6 बार पढ़ी गई

महिला एवं बाल विकास विभाग में पहली बार 80 परियोजना अधिकारियों को पदोन्नति

पदोन्नत सहायक संचालकों ने मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया का किया अभिनंदन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति व्यक्त किया विशेष आभार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों के हित में लिए जा रहे सकारात्मक निर्णयों के क्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग में पहली बार 80 परियोजना अधिकारियों को सहायक संचालक पद पर पदोन्नति का लाभ मिला है।

Abhishek Raghuvanshi7 अगस्त 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

पदोन्नत सहायक संचालकों ने मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया का किया अभिनंदन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति व्यक्त किया विशेष आभार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों के हित में लिए जा रहे सकारात्मक निर्णयों के क्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग में पहली बार 80 परियोजना अधिकारियों को सहायक संचालक पद पर पदोन्नति का लाभ मिला है। इसमें इंदौर जिले के 9 परियोजना अधिकारी शामिल है।
इस महत्वपूर्ण निर्णय पर पदोन्नत सहायक संचालकों ने भोपाल स्थित 74 बंगला निवास पर महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया से सौजन्य भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। अधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व और मंत्री सुश्री भूरिया के सक्रिय प्रयासों से लंबे समय से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया को गति मिली, जिससे बड़ी संख्या में अधिकारियों को उनके कार्य एवं अनुभव के अनुरूप दायित्व प्राप्त हुआ है।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा हाल ही में 80 परियोजना अधिकारियों को सहायक संचालक पद पर पदोन्नति के आदेश जारी किए गए हैं। विभाग के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में अधिकारियों को एक साथ पदोन्नति का लाभ मिला है, जिससे विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में हर्ष और उत्साह का वातावरण है।
उल्लेखनीय है कि मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने विगत दिनों विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण कर पात्र अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल पदोन्नति का लाभ दिलाने के स्पष्ट निर्देश दिए थे। उनके निर्देशों के परिणामस्वरूप विभागीय पदोन्नति प्रक्रिया तेज गति से पूरी हुई और बड़ी संख्या में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इसका लाभ प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने पदोन्नत सहायक संचालकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पदोन्नति केवल सम्मान नहीं, बल्कि जनसेवा की नई जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी पूरी निष्ठा, समर्पण और संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं, बच्चों और किशोरियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
पदोन्नत सहायक संचालकों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि वे नई जिम्मेदारियों का पूरी ईमानदारी एवं प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करेंगे तथा विभाग की सभी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध एवं प्रभावी रूप से पहुंचाने के लिए पूर्ण समर्पण से कार्य करेंगे।
इंदौर से श्री राजेन्द्र मंडलोई,श्री रवि शर्मा,श्री विक्रमसिंह चौहान,चित्रा यादव,श्रीमती रेखा शर्मा,श्रीमती वर्षा चौहान तथा अन्य जिलों से आये सहायक संचालक शामिल थे।

ePaper
आज का अंकe paper

2 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
पत्नी और फैजान की बातचीत सुनकर कांप उठा था पवन…Indoreपत्नी और फैजान की बातचीत सुनकर कांप उठा था पवन… 7 घंटे पहलेपत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या, दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का सायाIndoreपत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या, दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया 9 घंटे पहलेगिर गाय राधा ने उज्जैन में 19.760 लीटर दूध से बनाया रिकार्डMadhyaPradeshगिर गाय राधा ने उज्जैन में 19.760 लीटर दूध से बनाया रिकार्ड 3 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस ने धनतेरस पर 1,748 मोबाइल फोन लौटाएMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस ने धनतेरस पर 1,748 मोबाइल फोन लौटाए 3 दिन पहलेधनतेरस पर राजवाड़ा पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पत्नी के साथ की खरीदारीIndoreधनतेरस पर राजवाड़ा पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पत्नी के साथ की खरीदारी 3 दिन पहलेगोवर्धन पर्व पर 9 नवंबर को, प्रदेशभर में होगा गौ-पूजन एवं पशुपालकों का सम्मानMadhyaPradeshगोवर्धन पर्व पर 9 नवंबर को, प्रदेशभर में होगा गौ-पूजन एवं पशुपालकों का सम्मान 4 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुरैना में रजिस्ट्री अभियान में हिस्सा लियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुरैना में रजिस्ट्री अभियान में हिस्सा लिया 4 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में दिए महत्वपूर्ण वक्तव्य –Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में दिए महत्वपूर्ण वक्तव्य – 5 दिन पहले
टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: गोस्वामी समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापनIndoreटीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: गोस्वामी समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन 6 दिन पहलेस्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने कलेक्टर कार्यालय में लगाया गया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉलIndoreस्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने कलेक्टर कार्यालय में लगाया गया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉल 7 दिन पहलेजनसुनवाई सम्पन्न – 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएंIndoreजनसुनवाई सम्पन्न – 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं 7 दिन पहलेइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैंIndoreइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैं 7 दिन पहलेमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षणIndoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 8 दिन पहलेइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभIndoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 10 दिन पहलेकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्मानाIndoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 11 दिन पहलेदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौरIndoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 11 दिन पहले
“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 22 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 24 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 24 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 25 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 25 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 25 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 25 दिन पहलेहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्तIndoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 25 दिन पहले
↑