प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का विकसित भारत का संकल्प वर्ष-2047 तक होगा पूरा :- मंत्री श्री परमार
भारत की नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में अध्यात्म और आधुनिकता का समन्वय मंत्री श्री परमार डेली कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट संस्थान इंदौर में भारतीय ज्ञान परम्परा पर आधारित फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम में हुए शामिल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष विभाग मंत्री श्री इंदरसिंह परमार ने कहा कि मध्यप्रदेश तेज गति से आगे बढ़ रहा है।
भारत की नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में अध्यात्म और आधुनिकता का समन्वय
मंत्री श्री परमार डेली कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट संस्थान इंदौर में भारतीय ज्ञान परम्परा पर आधारित फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम में हुए शामिल
उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष विभाग मंत्री श्री इंदरसिंह परमार ने कहा कि मध्यप्रदेश तेज गति से आगे बढ़ रहा है। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भी प्रदेश में शोध और नवाचार हो रहे हैं। प्रदेश के 13 विश्वविद्यालयों में भारतीय भाषाओं का अध्ययन कराया जा रहा है। जिसमें हिन्दी भाषा के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, असमी, सिंधी आदि भाषाएं शामिल है। इन सभी भाषाओं के माध्यम से देश को एकात्मता के भाव से जोड़ना है। साथ ही हिन्दी भाषी व्यक्ति यदि दूसरे प्रदेश में शिक्षा और रोजगार के लिए जाये, तो उसे भाषागत परेशानी नहीं आये। मंत्री श्री परमार ने कहा कि हमें भारतीय भाषाओं पर गर्व होना चाहिए। हम एक-दूसरे से अपनी भाषा में ही संवाद करें और घरों में भी मातृ भाषा का अधिक प्रयोग करें। सभी भारतीय भाषाओं का स्वभाव जोड़ने का है। मंत्री श्री परमार आज इंदौर के डेली कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट संस्थान में भारतीय ज्ञान परम्परा पर आधारित फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम में अपना मुख्य संबोधन दे रहे थे।
श्री परमार ने आगे कहा कि भारतीय ज्ञान केवल आध्यात्म तक सीमित नहीं होकर, वह वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी ओत-प्रोत है। भारतीय ज्ञान में ऋषि परम्पराओं के अलावा दर्शन और प्रमाणों का भी उल्लेख है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्ष 2020 में तैयार नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भारतीयता का बोध है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति हमारे विद्यार्थियों को हमारी ऋषि परम्पराओं के साथ-साथ आधुनिकता से भी जोड़ती है। हजारों वर्ष पूर्व हमारे ऋषियों ने ज्ञान-विज्ञान, दर्शन, संस्कृति, कला आदि विषयों पर जो कहा, उसके पीछे वैज्ञानिक आधार और प्रमाण है। हमारे ऋषियों ने ही कहा था कि पृथ्वी गोल है। इसका उल्लेख डॉ. धर्मपाल ने अपनी पुस्तकों में किया है। उन्होंने कहा कि विश्व को ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में भारत की बड़ी देन है। दुनिया को भारत ने गणित में केवल शून्य ही नहीं दिया, बल्कि गणित के कई ऐसे सूत्र भी दिए, जिसके माध्यम से पृथ्वी से सूर्य की दूरी या ब्रह्माण्ड के रहस्यों के बारे में पता लगाया जा सकता है। भारत में वर्षों पूर्व सात लाख से अधिक गुरूकुल थे। नालन्दा और तक्षशिला शिक्षा के सबसे बड़े केन्द्र थे। इन शिक्षा केन्द्रों पर साहित्य, कला, दर्शन के अलावा मेडिकल और इंजीनियरिंग विषयों की भी शिक्षा दी जाती थी। भारत में बोधायन, कणाद और आर्यभट्ट जैसे महान गणितज्ञ हुए। जिन्होंने कई महत्वपूर्ण सूत्र दिए। उन्होंने आगे कहा कि वर्ष 2047 तक प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा और इसे हमारी आज की पीढ़ी देखेगी।
कार्यक्रम में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. राकेश सिंघई, डेली कॉलेज सोसायटी के अध्यक्ष श्री विक्रम सिंह पंवार, डेली कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट संस्थान की प्राचार्य डॉ. सोनल सिसोदिया, प्राचार्य डॉ. गुरमित बिंद्रा, कन्वेनर डॉ. आशुतोष सिंह ठाकुर, प्रशासक श्री मयूर ध्वज विशेष रूप से उपस्थित थे।
मंत्री श्री परमार ने शिक्षक समुदाय से आह्वान किया कि वे हमारे विद्यार्थियों को भारतीयता से ओत-प्रोत ऐसी शिक्षा दें, जिसमें आध्यात्म और विज्ञान दोनों का समन्वय हो। इस शिक्षा में भारतीयता कूट-कूट कर भरी हो, जो हमें वसुधैव कुटुम्बकम् की ओर ले जाती है। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा इंटरगेटिंग इंडियन नॉलेज के व्हाईट पेपर का विमोचन किया गया। मंत्री श्री परमार ने डेली कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट संस्थान इंदौर का अवलोकन किया और सामूहिक चित्र भी खिंचाया।
कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. सोनल मानसिंह ने भारतीय ज्ञान परम्परा पर आधारित फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कन्वेनर डॉ. आशुतोष सिंह ठाकुर ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालयों के प्राध्यापक, शोधार्थी एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

2 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreपत्नी और फैजान की बातचीत सुनकर कांप उठा था पवन… 7 घंटे पहले
Indoreपत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या, दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया 8 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस ने धनतेरस पर 1,748 मोबाइल फोन लौटाए 3 दिन पहले
Indoreधनतेरस पर राजवाड़ा पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पत्नी के साथ की खरीदारी 3 दिन पहले
MadhyaPradeshगोवर्धन पर्व पर 9 नवंबर को, प्रदेशभर में होगा गौ-पूजन एवं पशुपालकों का सम्मान 4 दिन पहले
MadhyaPradeshएमएसएमई मंत्री और मुख्य सचिव ने निर्यातकों के लिए पाँच व्यवस्थाओं का शुभारंभ 4 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस ने 73 लाख रुपये से अधिक अवैध पटाखे जब्त किए 4 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में दिए महत्वपूर्ण वक्तव्य – 5 दिन पहले
Indoreटीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: गोस्वामी समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन 6 दिन पहले
Indoreस्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने कलेक्टर कार्यालय में लगाया गया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉल 7 दिन पहले
Indoreजनसुनवाई सम्पन्न – 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैं 7 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 10 दिन पहले
Indoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 11 दिन पहले
Indoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 11 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 22 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 24 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 24 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 25 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 25 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 25 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 25 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 25 दिन पहले





