54 वर्ष पुरानी ट्रांसमिशन लाइनें भी बनीं विश्वसनीयता की मिसाल
बैतूल जिले की 20 ईएचवी ट्रांसमिशन लाइनों ने 1500 दिन बिना ब्रेकडाउन के की विद्युत आपूर्ति : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर एक इंटर-स्टेट ट्रांसमिशन लाइन भी शामिल, आधुनिक मेंटेनेंस तकनीकों और सतत मॉनिटरिंग से मिली सफलता मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) की बैतूल जिले में स्थित 20 एक्स्ट्रा हाई वोल्टेज (ईएचवी) ट्रांसमिशन लाइनों ने विद्युत पारेषण की विश्वसनीयता का उल्लेखनीय रिकॉर्ड स्थापित किया है।
बैतूल जिले की 20 ईएचवी ट्रांसमिशन लाइनों ने 1500 दिन बिना ब्रेकडाउन के की विद्युत आपूर्ति : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर
एक इंटर-स्टेट ट्रांसमिशन लाइन भी शामिल, आधुनिक मेंटेनेंस तकनीकों और सतत मॉनिटरिंग से मिली सफलता
मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) की बैतूल जिले में स्थित 20 एक्स्ट्रा हाई वोल्टेज (ईएचवी) ट्रांसमिशन लाइनों ने विद्युत पारेषण की विश्वसनीयता का उल्लेखनीय रिकॉर्ड स्थापित किया है। इन ट्रांसमिशन लाइनों पर विगत लगभग 1500 दिनों से एक भी ब्रेकडाउन दर्ज नहीं हुआ है और इनके माध्यम से निर्बाध विद्युत पारेषण जारी है।
इस उपलब्धि की विशेषता यह है कि इनमें शामिल कुछ ट्रांसमिशन लाइनें वर्ष 1972 में ऊर्जीकृत की गई थीं। लगभग 54 वर्ष पुरानी ये लाइनें आज भी पूरी क्षमता और विश्वसनीयता के साथ संचालित हो रही हैं। दशकों पुरानी परिसंपत्तियों का यह उत्कृष्ट प्रदर्शन कंपनी की सुदृढ़ मेंटेनेंस व्यवस्था, आधुनिक तकनीकों के प्रभावी उपयोग तथा अभियंताओं और तकनीकी कर्मचारियों की सतत निगरानी का परिणाम माना जा रहा है।
ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि बैतूल जिले की इन 20 ट्रांसमिशन लाइनों सहित प्रदेशभर में एमपी ट्रांसको की 593 ईएचवी ट्रांसमिशन लाइनें विगत चार वर्षों से बिना किसी ब्रेकडाउन के सफलतापूर्वक संचालित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि कंपनी के अभियंताओं, तकनीकी कर्मचारियों तथा अनुरक्षण कार्यों में लगे आउटसोर्स कार्मिकों की तकनीकी दक्षता, समर्पण और निरंतर प्रयासों का प्रतिफल है।
सारणी क्षेत्र से जुड़ी इन ट्रांसमिशन लाइनों के निरंतर और निर्बाध संचालन का सकारात्मक प्रभाव विद्युत उत्पादन पर भी पड़ा है। ट्रांसमिशन नेटवर्क में किसी प्रकार का ब्रेकडाउन नहीं होने से सारणी विद्युत गृह से उत्पादित विद्युत की निकासी (पावर एवैक्यूएशन) लगातार सुचारु रूप से होती रही। परिणामस्वरूप ट्रांसमिशन संबंधी बाधाओं के कारण उत्पादन इकाइयों को किसी प्रकार का लोड प्रतिबंध या उत्पादन कटौती नहीं करनी पड़ी और विद्युत उत्पादन की निरंतरता बनी रही। मजबूत एवं विश्वसनीय ट्रांसमिशन नेटवर्क न केवल गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करता है, बल्कि उत्पादन केंद्रों की दक्षता और उपलब्धता बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
बैतूल क्षेत्र में यह उपलब्धि हासिल करने वाली ट्रांसमिशन लाइनों में इंटर-स्टेट 220 केवी सारणी-कलमेश्वर ट्रांसमिशन लाइन, वर्ष 1972 में ऊर्जीकृत सारणी पावर हाउस से 220 केवी सबस्टेशन सारणी की दो 220 केवी लाइनें (वर्तमान में हंडिया एवं इटारसी), वर्ष 1980 एवं 1981 में ऊर्जीकृत सारणी पावर हाउस से 220 केवी सबस्टेशन इटारसी की लाइनें, 220 केवी बैतूल से पावर ग्रिड के दो सर्किट, 220 केवी बैतूल-छिंदवाड़ा का एक सर्किट, 132 केवी बैतूल इंटरकनेक्टर के दो सर्किट, 132 केवी बैतूल-मुलताई लाइन, 132 केवी बैतूल रेलवे ट्रैक्शन फीडर के दो सर्किट, 132 केवी मुलताई रेलवे ट्रैक्शन की दो ट्रांसमिशन लाइनें, 132 केवी सारणी-छिंदवाड़ा का एक सर्किट, 132 केवी मुलताई-आमला ट्रांसमिशन लाइन तथा 132 केवी गुड़गांव-विंड जनरेशन कुकरु का एक सर्किट शामिल है।
ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि ट्रांसमिशन नेटवर्क की रिलायबिलिटी बढ़ाने के लिए कंपनी द्वारा थर्मो-विजन इंस्पेक्शन, ड्रोन सर्विलांस, एससीएडीए आधारित रियल-टाइम मॉनिटरिंग, ऑनलाइन कंडीशन मॉनिटरिंग तथा प्रिवेंटिव मेंटेनेंस जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है। इसके साथ ही नियमित लाइन पेट्रोलिंग, प्री-मानसून मेंटेनेंस, लाइन कॉरिडोर मैनेजमेंट तथा पेड़ों की कटाई-छंटाई जैसे कार्यों के माध्यम से संभावित तकनीकी खामियों की समय रहते पहचान कर उनका निराकरण किया जाता है। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीकों और मैदानी स्तर पर सतत निगरानी के प्रभावी समन्वय से प्रदेश के ट्रांसमिशन नेटवर्क की रिलायबिलिटी लगातार बढ़ रही है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के राज्यपाल ने 01 नवंबर को स्थापना दिवस समारोह का नेतृत्व किया 13 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में एशियन वूमेन हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी 14 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस ने कल्याणकारी निर्णय लिए, भर्ती और नशामुक्ति में प्रगति 1 दिन पहले
MadhyaPradeshएमपी ट्रांसको ने भोपाल में 853 नोटिस जारी, जोखिम भरे निर्माण पर रोक 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में मल्टी क्रापिंग से एक एकड़ पर 10 लाख आय 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सरकार ने 71वें स्थापना दिवस पर खाद्य मंत्री राजपूत का संदेश 2 दिन पहले
MadhyaPradeshभोजपुर निर्वाचन भवन में दो अधिकारियों की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह 4 दिन पहले
MadhyaPradeshई-संजीवनी टेलीमेडिसिन: उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने अधोसंरचना और प्रशिक्षण पर जोर 4 दिन पहले
Indoreटीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: गोस्वामी समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन 10 घंटे पहले
Indoreस्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने कलेक्टर कार्यालय में लगाया गया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉल 1 दिन पहले
Indoreजनसुनवाई सम्पन्न – 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं 1 दिन पहले
Indoreइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैं 1 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 4 दिन पहले
Indoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 5 दिन पहले
Indoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 16 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 18 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 18 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 19 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 19 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 19 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 19 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 19 दिन पहले