जहाँ सड़कें थम जाती हैं, वहाँ से शुरू होता है ‘मिशन ग्रीन कमांडो’ का सफर
पहाड़ों की चोटियाँ, घने जंगल और कठिन पगडंडियाँ भी नहीं रोक सकीं स्वास्थ्य सेवाओं की दस्तक दुर्गम पहाड़ियों में बसी जनजातीय आबादी तक पहुँचे प्रशासन के ग्रीन कमांडो सुबह की पहली किरण के साथ इंदौर संभाग के बड़वानी जिले के पाटी विकासखंड के दुर्गम बोकराटा सेक्टर में एक अलग ही हलचल दिखाई दी।
पहाड़ों की चोटियाँ, घने जंगल और कठिन पगडंडियाँ भी नहीं रोक सकीं स्वास्थ्य सेवाओं की दस्तक
दुर्गम पहाड़ियों में बसी जनजातीय आबादी तक पहुँचे प्रशासन के ग्रीन कमांडो
सुबह की पहली किरण के साथ इंदौर संभाग के बड़वानी जिले के पाटी विकासखंड के दुर्गम बोकराटा सेक्टर में एक अलग ही हलचल दिखाई दी। पहाड़ों से घिरे, विरल आबादी वाले इस क्षेत्र में गुरूवार 16 जुलाई को सैकड़ों लोग किसी आयोजन के लिए नहीं, बल्कि एक संकल्प को पूरा करने के लिए निकले थे, यह सुनिश्चित करने के लिए कि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे, कोई भी गर्भवती महिला आवश्यक स्वास्थ्य जाँच से दूर न रह जाए और कोई भी जरूरतमंद परिवार शासन की स्वास्थ्य सेवाओं से अछूता न रह जाए। साथ ही इस बदले मौसम में कैसे बीमारियों से सुरक्षित किया जा सके।
सतपुड़ा की दुर्गम पहाड़ियों और विभिन्न फलियों में बसे ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से बड़वानी कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह के निर्देशन में मिशन ग्रीन कमांडो अभियान का सफलतापूर्वक संचालन किया गया।
संकल्प के साथ आज ‘मिशन ग्रीन कमांडो’ के अंतर्गत बोकराटा सेक्टर की 9 ग्राम पंचायतों में फैले लगभग 2,500 घरों तक पहुँचने के लिए करीब 200 टीमों को मैदान में उतारा गया। इन टीमों में नोडल अधिकारी, मेडिकल ऑफिसर, एएनएम, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, पटवारी और स्थानीय स्वयंसेवक शामिल रहे। सभी टीमों को अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई, ताकि कोई भी घर छूटने न पाए।
इस अभियान का उद्देश्य केवल स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना नहीं था, बल्कि प्रत्येक परिवार तक विश्वास और सुरक्षा का संदेश पहुँचाना भी था। टीमों ने घर-घर जाकर बच्चों के टीकाकरण की स्थिति का सत्यापन किया, छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण सुनिश्चित किया, गर्भवती महिलाओं का एएनसी पंजीयन एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा सिकल सेल रोग की स्क्रीनिंग की। इसके साथ ही गंभीर कुपोषित, मध्यम कुपोषित, गंभीर रूप से कम वजन वाले बच्चों तथा अन्य चिन्हित जोखिम वाले मामलों की पहचान कर उन्हें आगे की चिकित्सा एवं पोषण सेवाओं से जोड़ने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई।
बरसात के मौसम में फैलने वाली बीमारियों की आशंका को देखते हुए प्रत्येक परिवार को आवश्यक दवाइयों की किट तथा ओआरएस पैकेट भी उपलब्ध कराए गए। स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल, हाथों की स्वच्छता, पोषण, मलेरिया, डायरिया तथा अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।
इस विशाल अभियान की सफलता के पीछे व्यापक और सुनियोजित व्यवस्थाएँ भी रहीं। स्वास्थ्य टीमों को सड़क की अंतिम सीमा तक पहुँचाने के लिए 10 बसों, लगभग 100 शासकीय वाहनों तथा स्थानीय सरपंचों, पटवारियों, पटेलों एवं ग्रामीणों द्वारा उपलब्ध कराई गई मोटरसाइकिलों का उपयोग किया गया। जहाँ वाहनों का रास्ता समाप्त हुआ, वहाँ से स्वास्थ्यकर्मियों ने दवा किट, टीकाकरण सामग्री और आवश्यक उपकरण अपने साथ लेकर कठिन पहाड़ी रास्तों पर पैदल यात्रा की। कई टीमों ने घंटों पैदल चलकर उन घरों तक पहुँच बनाई, जहाँ स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचना सामान्य दिनों में अत्यंत चुनौतीपूर्ण माना जाता है।
इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों का समर्पण प्रेरणादायक रहा। उनके कंधों पर केवल टीकाकरण सामग्री या दवा किट नहीं थीं, बल्कि उन दूरस्थ परिवारों के बेहतर स्वास्थ्य की जिम्मेदारी भी थी, जिनके लिए स्वास्थ्य सेवाओं का हर कदम अमूल्य है। दूसरी ओर ग्रामीणों ने भी पूरे उत्साह के साथ अभियान का स्वागत किया और स्वास्थ्य परीक्षण तथा टीकाकरण में सक्रिय सहयोग दिया।
‘मिशन ग्रीन कमांडो’ ने एक बार फिर यह सिद्ध किया कि अच्छा प्रशासन केवल कार्यालयों में बैठकर नहीं, बल्कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में अंतिम व्यक्ति तक पहुँचकर अपनी जिम्मेदारी निभाने से स्थापित होता है। पाटी की दुर्गम पहाड़ियों में आज यह अभियान केवल स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने का माध्यम नहीं बना, बल्कि शासन की उस संवेदनशील सोच का प्रतीक भी बना, जो मानती है कि विकास का वास्तविक अर्थ तभी है, जब उसकी रोशनी समाज के सबसे दूर बसे घर तक पहुँचे।
दूरस्थ क्षेत्रों में स्थित परिवारों तक पहुंची स्वास्थ्य की संजीवनी पिछले वर्ष 27 सितंबर 2025 को आयोजित पहले चरण में ग्रीन कमांडो ने एक ही दिन में 4,500 से अधिक घरों तक पहुंचकर ग्रामीणों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाया था।
पहाड़ों की ऊँचाइयाँ, जंगलों की कठिन राहें और लंबी पैदल यात्राएँ आज एक बार फिर मानवीय संवेदनाओं और सेवा के संकल्प के सामने छोटी साबित हुईं। ‘मिशन ग्रीन कमांडो’ ने यह विश्वास और मजबूत किया कि जब लक्ष्य अंतिम छोर पर बसे व्यक्ति तक पहुँचना हो, तब कोई रास्ता दुर्गम नहीं होता और कोई मंजिल दूर नहीं रहती।
क्यों खास है यह क्षेत्र ??
यह इलाका अपनी कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के लिए जाना जाता है। कई बस्तियाँ ऐसी हैं, जहाँ तक पहुँचने के लिए पहले वाहन से लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, फिर ऊँची-ऊँची पहाड़ियों की चोटियों पर चढ़ते हुए, संकरी पगडंडियों और जंगलों के बीच कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है। कई स्थानों पर रास्ते केवल पैदल यात्रियों के लिए ही उपलब्ध हैं। लेकिन सेवा का संकल्प जब मजबूत हो, तब दूरी और दुर्गमता दोनों ही पीछे छूट जाती हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 2 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 2 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 7 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 10 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 11 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 दिन पहले
Indoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 16 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 17 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 23 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 23 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 23 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 25 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 25 दिन पहले









