इंदौर में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया आयाम, एमवाय अस्पताल के नवीन 9 मंजिला अत्याधुनिक भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ
संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण, समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश 800 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा 1600 बिस्तरों वाला सर्वसुविधायुक्त अस्पताल, 40 अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर होंगे स्थापित प्रदेश के सबसे बड़े शासकीय चिकित्सा संस्थानों में शामिल महाराजा यशवंतराव (एमवाय) चिकित्सालय में स्वास्थ्य अधोसंरचना के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नवीन 9 मंजिला अत्याधुनिक अस्पताल भवन का निर्माण कार्य तेजी से जारी है।
संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण, समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश
800 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा 1600 बिस्तरों वाला सर्वसुविधायुक्त अस्पताल, 40 अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर होंगे स्थापित
प्रदेश के सबसे बड़े शासकीय चिकित्सा संस्थानों में शामिल महाराजा यशवंतराव (एमवाय) चिकित्सालय में स्वास्थ्य अधोसंरचना के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नवीन 9 मंजिला अत्याधुनिक अस्पताल भवन का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। लगभग 800 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाला यह बहुमंजिला अस्पताल प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।
संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने गुरुवार को निर्माणाधीन परिसर का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण एजेंसी को निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह परियोजना इंदौर ही नहीं, बल्कि पूरे मालवा-निमाड़ क्षेत्र के लाखों मरीजों को बेहतर और आधुनिक उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने बताया कि नवीन अस्पताल भवन तीन ब्लॉकों—ए, बी और सी में विकसित किया जाएगा। वर्तमान में सी-ब्लॉक के निर्माण कार्य की शुरुआत हो चुकी है। इस ब्लॉक में अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर सहित विभिन्न महत्वपूर्ण चिकित्सा विभाग स्थापित किए जाएंगे। पूरे अस्पताल परिसर में कुल 40 आधुनिक ऑपरेशन थिएटर विकसित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि अस्पताल में 1600 बिस्तरों की क्षमता होगी। ए-ब्लॉक में प्रशासनिक कार्यालय एवं ओपीडी संचालित होंगे, जबकि अन्य ब्लॉकों में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सा विभागों की सुविधाएं विकसित की जाएंगी। यह भवन आधुनिक चिकित्सा मानकों के अनुरूप सभी आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित होगा।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 14 दिसंबर 2025 को महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय परिसर में इस महत्वाकांक्षी परियोजना का भूमि-पूजन किया था। मध्यप्रदेश भवन विकास निगम द्वारा निर्मित किए जा रहे इस अत्याधुनिक अस्पताल में मेडिसिन, सर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स, शिशु रोग एवं शिशु शल्य चिकित्सा, न्यूरो सर्जरी, नाक-कान-गला (ईएनटी), दंत रोग, त्वचा रोग, नेत्र रोग, मातृ एवं शिशु वार्ड तथा इमरजेंसी मेडिसिन सहित विभिन्न सुपर स्पेशियलिटी विभाग विकसित किए जाएंगे।
इसके अतिरिक्त परियोजना के अंतर्गत आधुनिक सार्वजनिक पार्किंग, विद्युत व्यवस्था, बाउंड्रीवॉल, सौर ऊर्जा संयंत्र, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, प्लंबिंग तथा जलापूर्ति जैसी आधारभूत सुविधाओं का भी निर्माण किया जाएगा। यह परियोजना इंदौर को आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का एक सशक्त केंद्र बनाने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 2 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 2 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 7 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 10 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 11 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 दिन पहले
Indoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 16 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 17 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 23 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 23 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 23 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 25 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 25 दिन पहले