सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय महिला एवं बाल विकास संस्थान में एडवांस डिप्लोमा इन चाइल्ड गाइडेंस एंड काउंसलिंग पाठ्यक्रम का शुभारंभ
18 विद्यार्थियों के प्रथम बैच ने किया प्रवेश, कुलपति प्रो. डॉ. रामदास गोमाजी अत्रम ने किया नवीन कक्षा का उद्घाटन सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय महिला एवं बाल विकास संस्थान (SPNIWCD), क्षेत्रीय केंद्र, इंदौर (महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार) एवं डॉ. बी.आर. अंबेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय (BRAUSS), महू के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय पुनर्वास परिषद (RCI) से मान्यता प्राप्त एक वर्षीय नियमित "एडवांस डिप्लोमा इन चाइल्ड गाइडेंस एंड काउंसलिंग (ADCGC)" के प्रथम बैच (सत्र 2026-27) का शुभारंभ गुरुवार को संस्थान परिसर, गोमटगिरि, गांधीनगर, इंदौर में गरिमामय वातावरण में हुआ।
18 विद्यार्थियों के प्रथम बैच ने किया प्रवेश, कुलपति प्रो. डॉ. रामदास गोमाजी अत्रम ने किया नवीन कक्षा का उद्घाटन
सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय महिला एवं बाल विकास संस्थान (SPNIWCD), क्षेत्रीय केंद्र, इंदौर (महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार) एवं डॉ. बी.आर. अंबेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय (BRAUSS), महू के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय पुनर्वास परिषद (RCI) से मान्यता प्राप्त एक वर्षीय नियमित “एडवांस डिप्लोमा इन चाइल्ड गाइडेंस एंड काउंसलिंग (ADCGC)” के प्रथम बैच (सत्र 2026-27) का शुभारंभ गुरुवार को संस्थान परिसर, गोमटगिरि, गांधीनगर, इंदौर में गरिमामय वातावरण में हुआ। पाठ्यक्रम के प्रथम बैच में चयनित 18 स्नातकोत्तर विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए अपने नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. बी.आर. अंबेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय, महू के कुलपति प्रो. डॉ. रामदास गोमाजी अत्रम ने की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की अधिष्ठाता (डीन), स्कूल ऑफ एजुकेशन एंड स्किल डेवलपमेंट डॉ. मनीषा सक्सेना तथा SPNIWCD की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. रीता पटनायक विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन संस्थान के सहायक निदेशक श्री निलेश शिंदे ने किया।
विशेष आमंत्रित अतिथियों के रूप में पुनर्वास मनोवैज्ञानिक डॉ. माया बोहरा, पोषण विशेषज्ञ डॉ. पूनम विशाल तथा ईसीसीई विशेषज्ञ (रॉकेट लर्निंग) सुश्री माधुरी उपस्थित रहीं। संस्थान के संकाय सदस्य एवं कर्मचारीगण भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले के छायाचित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन तथा राष्ट्रीय गीत के साथ हुआ। इस अवसर पर क्षेत्रीय निदेशक डॉ. रीता पटनायक ने कुलपति प्रो. (डॉ.) अत्रम एवं डॉ. मनीषा सक्सेना का स्मृति-चिह्न भेंट कर स्वागत किया।
स्वागत उद्बोधन में डॉ. रीता पटनायक ने कहा कि बाल निर्देशन एवं परामर्श का क्षेत्र अत्यंत संवेदनशील है। प्रत्येक विद्यार्थी को मानव मन की गहरी समझ के साथ उत्तरदायित्वपूर्ण एवं संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाना होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चा अपनी विशिष्टता के कारण विशेष होता है और केवल उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों पर ही नहीं, बल्कि अतिरिक्त सहयोग की आवश्यकता रखने वाले प्रत्येक बच्चे पर समान रूप से ध्यान देना आवश्यक है। सभी बच्चों को समान अवसर, प्रोत्साहन एवं सम्मान प्रदान करना ही एक संवेदनशील बाल मार्गदर्शक एवं परामर्शदाता का वास्तविक दायित्व है।
मुख्य अतिथि डॉ. मनीषा सक्सेना ने अपने संबोधन में कहा कि भारत विश्व का सबसे युवा देश है, लेकिन विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में बाल मनोवैज्ञानिकों एवं मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों की कमी महसूस की जा रही है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार गुणवत्तापूर्ण मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों में बढ़ते स्क्रीन टाइम, व्यवहार संबंधी समस्याओं तथा मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियों के कारण इस पाठ्यक्रम की प्रासंगिकता और अधिक बढ़ गई है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे केवल डिग्री प्राप्त करने तक सीमित न रहें, बल्कि समाज के वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों तक गुणवत्तापूर्ण एवं संवेदनशील सेवाएं पहुंचाने का संकल्प लें।
अध्यक्षीय उद्बोधन में कुलपति प्रो. डॉ. रामदास गोमाजी अत्रम ने विद्यार्थियों को अध्ययन के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देते हुए कहा कि विद्यार्थी का सबसे बड़ा दायित्व निरंतर अध्ययन एवं ज्ञानार्जन है। उन्होंने कहा कि जिज्ञासा और सीखने की इच्छा जितनी प्रबल होगी, व्यक्तित्व और ज्ञान का विकास उतना ही व्यापक होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से सतत अध्ययन, आत्मविकास एवं समाजोपयोगी कार्यों के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपना परिचय देते हुए इस पाठ्यक्रम से जुड़ने के उद्देश्य एवं अपनी अपेक्षाएं साझा कीं। बाल निर्देशन केंद्र के विशेष आवश्यकता वाले बच्चों ने अपने हाथों से तैयार स्वागत कार्ड भेंट कर नवप्रवेशी विद्यार्थियों का अभिनंदन किया। इस आत्मीय पहल की उपस्थित सभी अतिथियों एवं विद्यार्थियों ने सराहना की।
कार्यक्रम के अंतर्गत कुलपति प्रो. डॉ. रामदास गोमाजी अत्रम ने फीता काटकर नवीन ADCGC कक्षा का विधिवत उद्घाटन किया। इसके पश्चात अतिथियों ने कक्षा का अवलोकन कर उपलब्ध कराई गई अधोसंरचनात्मक एवं शैक्षणिक सुविधाओं की सराहना की। इस अवसर पर अतिथियों एवं विद्यार्थियों द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया, जिसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरित परिसर और सतत विकास के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया।
अंत में संस्थान के सहायक निदेशक श्री निलेश शिंदे ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 2 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 2 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 7 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 10 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 11 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 दिन पहले
Indoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 16 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 17 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 23 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 23 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 23 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 25 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 25 दिन पहले

