ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्री और अधिकारियों ने किया ऐतिहासिक स्थल मांडू का भ्रमण
आदिवासी संस्कृति के नृत्य दलों के साथ थिरकते हुए मुख्य द्वार तक पहुंचे मांडू में आजीविका मिशन दीदियों द्वारा निर्मित बाघ प्रिंट कला का किया अवलोकन मांडू की वास्तुकला,सांस्कृतिक विरासत और मालवा की मेहमान नवाजी से हुए अभिभूत इंदौर में 9 जून से 13 जून तक आयोजित ब्रिक्स देशों के महत्वपूर्ण कृषि सम्मेलन में सहभागिता कर रहे विदेशी मेहमानों ने आज धार जिले की ऐतिहासिक नगरी मांडू का भ्रमण कर कई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।
आदिवासी संस्कृति के नृत्य दलों के साथ थिरकते हुए मुख्य द्वार तक पहुंचे
मांडू में आजीविका मिशन दीदियों द्वारा निर्मित बाघ प्रिंट कला का किया अवलोकन
मांडू की वास्तुकला,सांस्कृतिक विरासत और मालवा की मेहमान नवाजी से हुए अभिभूत
इंदौर में 9 जून से 13 जून तक आयोजित ब्रिक्स देशों के महत्वपूर्ण कृषि सम्मेलन में सहभागिता कर रहे विदेशी मेहमानों ने आज धार जिले की ऐतिहासिक नगरी मांडू का भ्रमण कर कई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। “पूर्व का शिराज” के नाम से प्रसिद्ध मांडू की 15वीं शताब्दी की स्थापत्य कला, उन्नत जल-संरक्षण तकनीक एवं सांस्कृतिक धरोहर को देखकर ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्री और अधिकारी विदेशी अभिभूत हो गए। जिला प्रशासन द्वारा विदेशी मेहमानों का स्वागत मालवी परंपराओं के साथ पुष्पवर्षा से किया गया।
आदिवासी संस्कृति के नृत्य दलों के साथ थिरकते हुए मुख्य द्वार तक पहुंचे
ब्रिक्स देश से आए मेहमानों का स्वागत पारंपारिक नृत्य दलों द्वारा नृत्य प्रस्तुति से किया गया। नृत्य दल द्वारा आदिवासी ढोल, थाली की थाप पर कुराटीया मारते हुए नृत्य किय ,जिसे देख विदेशी मेहमान भी साथ में थिरकने लगे और नृत्य दलों की प्रस्तुति से खुश होकर उनकी सराहना की।
जिले की पहचान बाग प्रिंट स्टॉल का किया अवलोकन
जहाज महल के मुख्य द्वार आजीविका मिशन दीदियों द्वारा बाग प्रिंट स्टॉल लगाया है। ब्रिक्स देश से आए विदेशी मेहमानों ने जिले की पहचान बाग प्रिंट स्टॉल का अवलोकन किया।
जहां उन्होंने हस्तशिल्प कला से बनी बाग प्रिंट उत्पादों का अवलोकन किया। स्टॉल संचालक ने विदेशी मेहमानों को बाग प्रिंट का डेमोंस्ट्रेशन करके भी दिखाया, तब मेहमानों ने स्वयं भी बाग प्रिंट सांचे से डिजाइन का निर्माण किया। विदेशी मेहमानों ने शिल्पकारों की उनकी इस कला की सराहना की। शिल्पकारों ने मेहमानों को बाग प्रिंट उत्पाद भेंट भी किए।
विदेशी मेहमानों ने मांडू के प्रमुख स्थलों का किया अवलोकन किया
सर्वप्रथम विदेशी मेहमानों ने जहाज महल का अवलोकन कर उसकी वास्तुकला की सराहना की। दो विशाल तालाबों मूंज और कपूर तालाब के बीच स्थित इस तैरते महल को देखकर सभी सदस्य चकित रह गए। अधिकृत पुरातत्वत गाइड ने जानकारी देकर बताया कि मानसून में चारों ओर पानी से घिर जाने पर यह जहाज जैसा प्रतीत होता है। मांडू की 500 वर्ष पुरानी जल-प्रबंधन प्रणाली की जानकारी दी, जिसकी ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों ने मुक्तकंठ से सराहना की।
विदेशी मेहमानों ने संरक्षण प्रयोगशाला का किया अवलोकन
जहाज परिसर में संरक्षण प्रयोगशाला में विदेशी मेहमानों ने पारंपरिक तरीके से बनाया गया मोर्टार देखा तथा उपस्थित अधिकारियों से बनाने की पूरी प्रक्रिया जानी। अधिकारी ने बताया कि मोर्टार टूटी हुई ईंट, गोंद, कबिट,मेथी दाना, उड़द का उपयोग कर पारंपरिक तरीके से तैयार किया जाता है जिसका उपयोग महलों की दीवारों की मजबूती के लिए उपयोग किया जाता है।
जहाज महल परिसर में लाइट एंड साउण्ड शो का उठाया लुफ्त
विदेशी मेहमानों का मुख्य द्वार से जहाज महल में प्रवेश के बाद अधिकृत टूरिस्ट गाइड्स द्वारा विदेशी मेहमानों को माण्डू और जहाज महल के गौरवशाली इतिहास तथा स्थापत्य कला की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। जहाज महल परिसर में ही विशेष आकर्षण के रूप में ऐतिहासिक प्राचीर पर भव्य ‘लाइट एंड साउण्ड शो’ का प्रदर्शन किया गया।जिसमें मांडू के इतिहास की विस्तृत जानकारी जिसमें सुल्तानों से लेकर राजा भोज तक के शासन की कहानी प्रदर्शित की गई। जिससे जहाज महल का प्राचीर शाम को भव्य रहा।
विदेशी मेहमानों के लिए किया गया गाला डिनर का आयोजन
सांस्कृतिक और ऐतिहासिक भ्रमण के पश्चात, जिला प्रशासन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय डेलीगेट्स के सम्मान में एक यादगार गाला डिनर का आयोजन किया गया, जहाँ गाला डिनर में विशेष भोज का रखा गया। इनमें मालवा के प्रसिद्ध दाल-बाटी, दाल-पानिया, सहित अन्य राज्यों के विशेष भोज भी शामिल रहे। मेहमान विशेष व्यंजनों का स्वाद लेंगे। साथ ही म्यूजिक का भी आयोजन किया गया।
विदेशी मेहमानों ने मांडू भ्रमण पर किए अपने विचार व्यक्त
भ्रमण उपरांत प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि मांडू की प्राकृतिक सुंदरता देखकर मंत्रमुग्ध होकर कहा कि मांडू न केवल भारत की सांस्कृतिक धरोहर है, बल्कि जलवायु परिवर्तन के इस युग में जल-संरक्षण की प्राचीन तकनीकों के लिए एक जीवंत स्थल है।
इस मौके पर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती सावित्री ठाकुर, विधायक श्रीमती नीना वर्मा, इंदौर संभागायुक्त डॉ सुदाम खाड़े,धार कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना, पुलिस अधीक्षक श्री सचिन शर्मा,मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 7 घंटे पहले
Indoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 7 घंटे पहले
Indoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 7 घंटे पहले
Indoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 7 घंटे पहले
India News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 1 दिन पहले
Indoreचालान का 45 हजार में सेटलमेंट……:जूनियर इंजीनियर के लिए घूस लेता रीडर पकड़ाया 1 दिन पहले
Indore‘कमाई उजड़ गई, बच्चों को लेकर कहां जाएं’; इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी के लोगों का दर्द 1 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 1 दिन पहले
Indoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 1 दिन पहले
Indoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 2 दिन पहले
Indoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 2 दिन पहले
Indoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreआयुक्त के निरीक्षण में सफाई व्यवस्था में लापरवाही, अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन, केसरी-बसंती रंग में रंगा शहर; 38 गुरुद्वारों की संगत हुई शामिल 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए होंगे व्यापक सुधार 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
Indoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 8 दिन पहले
Indoreदिलजीत : अमेरिकी नागरिक हमें नबताए कि हिन्दुस्तान किसके बाप का है ! 9 दिन पहले
Indoreइंदौर में मल्हारगंज अस्पताल की सोनोग्राफी मशीन खराब, गर्भवती महिलाएं हो रहीं परेशान 9 दिन पहले
Indoreम्यूल अकाउंट से संदिग्ध लेनदेन, युवक गिरफ्तार 9 दिन पहले



