लंदन की नौकरी छोड़ बनीं IAS: पहले IES, फिर IRS, अब मंदसौर की धाकड़ कलेक्टर!
मंदसौर कलेक्टर श्रीमती अदिति गर्ग की कहानी पढ़कर चौंक जाएंगे आप, DGP की बेटी है, खून में ही है खाकी और कप्तानी का रौब! लंदन रिटर्न मेमसाब का जलवा: मैनेजमेंट कंसल्टेंट की नौकरी लात मार बनीं IAS, पहले IES फिर IRS… अब मंदसौर में जमाएंगी धाक! मंदसौर ।
मंदसौर कलेक्टर श्रीमती अदिति गर्ग की कहानी पढ़कर चौंक जाएंगे आप, DGP की बेटी है, खून में ही है खाकी और कप्तानी का रौब!
लंदन रिटर्न मेमसाब का जलवा: मैनेजमेंट कंसल्टेंट की नौकरी लात मार बनीं IAS, पहले IES फिर IRS… अब मंदसौर में जमाएंगी धाक!
मंदसौर । कहते हैं कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती, लेकिन जब देश सेवा का जज्बा सिर चढ़कर बोले, तो लंदन की चमचमाती जिंदगी और लाखों का पैकेज भी फीका लगने लगता है।
मध्य प्रदेश की एक ऐसी ही ‘सुपरवुमन’ इन दिनों जबरदस्त चर्चा में हैं। नाम है— अदिति गर्ग!
वही अदिति गर्ग, जिन्होंने सात समंदर पार जाकर पढ़ाई की, विदेशी धरती पर तगड़ी नौकरी की, लेकिन जब दिल में देश सेवा की चिंगारी भड़की तो सब कुछ छोड़कर भारत लौट आईं। आज यह ‘लंदन रिटर्न’ लेडी अफसर मंदसौर जिले की कमान संभाल रही हैं (कलेक्टर)।
‘ट्रिपल धमाका’: एक नहीं, तीन-तीन सरकारी नौकरियां की क्रैक!:-
अदिति गर्ग की कामयाबी की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। उन्होंने सफलता की वो सीढ़ियां चढ़ी हैं, जहां पहुंचना आम युवाओं का सपना होता है।
जरा देखिए इनका गजब का सफरनामा:👇
लंदन में जलवा: –
साल 2004 में मुंबई यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन करने के बाद अदिति सीधे इंग्लैंड पहुंच गईं। प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी ऑफ वॉरविक से 2006 में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और लंदन में ही बतौर मैनेजमेंट कंसल्टेंट लाखों के पैकेज पर काम करने लगीं।
IES और IRS का तमगा: –
विदेशी ठाट-बाठ भी अदिति को रोक नहीं पाए। भारत लौटकर उन्होंने तैयारी शुरू की और पहले IES (भारतीय आर्थिक सेवा) और फिर IRS (भारतीय राजस्व सेवा) अफसर बनकर अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया।
आखिर में UPSC में गाड़ा झंडा: –
दिल में अभी भी कुछ बड़ा करने की टीस थी। आखिरकार उन्होंने देश की सबसे कठिन परीक्षा UPSC पास की और 54वीं रैंक हासिल कर 2015 बैच की IAS अधिकारी बन गईं।
🩸 खून में ही है खाकी और कप्तानी का रौब:-@
अदिति गर्ग मध्य प्रदेश के कटनी जिले के छोटे से गांव धरवारा (इस्लीमनाबाद तहसील) की रहने वाली हैं। उनके रगों में प्रशासनिक सेवा का खून दौड़ रहा है। दरअसल, उनके पिता ओपी गर्ग मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) रह चुके हैं। बचपन से ही घर में बड़े-बड़े प्रशासनिक अफसरों का आना-जाना था, बस यहीं से अदिति के मन में देश सेवा की भावना ऐसी जगी कि उन्होंने इतिहास रच दिया।
सीएम दफ्तर से लेकर पशुपतिनाथ की शरण तक का सफर:-
मंदसौर की कमान संभालने से पहले अदिति गर्ग मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में उप सचिव के पद पर तैनात थीं। इससे पहले वो महिला एवं बाल विकास विभाग की उप सचिव, महिला एवं वित्त विकास निगम की जिम्मेदारी और स्वास्थ्य सेवाओं के संचालक (डायरेक्टर) जैसे बेहद अहम पदों पर अपनी प्रशासनिक क्षमता दिखा चुकी हैं।
पशुपतिनाथ का लिया आशीर्वाद:-
अपनी सादगी और संस्कारों को न भूलने वाली आईएएस अदिति गर्ग ने मंदसौर कलेक्टर का पदभार ग्रहण करने से पहले भगवान पशुपतिनाथ के मंदिर पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना की और जिले की खुशहाली की कामना की।
2020 में अपनी कामयाबी को याद करते हुए सोशल मीडिया पर अदिति ने लिखा था कि यूपीएससी के रिजल्ट ने उनकी जिंदगी बदल दी। लंदन से भारत लौटकर IES, IRS और फिर फाइनली IAS बनने का यह सफर उनके लिए बेहद शानदार और सीखने वाला रहा है। आज मंदसौर की जनता को अपनी इस ‘मल्टी-टैलेंटेड’ लेडी सिंघम से बड़ी उम्मीदें हैं!

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 7 घंटे पहले
Indoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 7 घंटे पहले
Indoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 7 घंटे पहले
Indoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 7 घंटे पहले
India News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 1 दिन पहले
Indoreचालान का 45 हजार में सेटलमेंट……:जूनियर इंजीनियर के लिए घूस लेता रीडर पकड़ाया 1 दिन पहले
Indore‘कमाई उजड़ गई, बच्चों को लेकर कहां जाएं’; इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी के लोगों का दर्द 1 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 1 दिन पहले
Indoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 1 दिन पहले
Indoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 2 दिन पहले
Indoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 2 दिन पहले
Indoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreआयुक्त के निरीक्षण में सफाई व्यवस्था में लापरवाही, अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन, केसरी-बसंती रंग में रंगा शहर; 38 गुरुद्वारों की संगत हुई शामिल 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए होंगे व्यापक सुधार 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
Indoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 8 दिन पहले
Indoreदिलजीत : अमेरिकी नागरिक हमें नबताए कि हिन्दुस्तान किसके बाप का है ! 9 दिन पहले
Indoreइंदौर में मल्हारगंज अस्पताल की सोनोग्राफी मशीन खराब, गर्भवती महिलाएं हो रहीं परेशान 9 दिन पहले
Indoreम्यूल अकाउंट से संदिग्ध लेनदेन, युवक गिरफ्तार 9 दिन पहले

