देश की बात, आपके शहर से
Indore30°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
इंदौर पुलिस का सीक्रेट ऑपरेशन, 6 थानों की टीम ने रातभर मारे छापे; लेडी ड्रग माफिया और इंटेलिजेंस के पुलिसकर्मी को पकड़ा
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

इंदौर पुलिस का सीक्रेट ऑपरेशन, 6 थानों की टीम ने रातभर मारे छापे; लेडी ड्रग माफिया और इंटेलिजेंस के पुलिसकर्मी को पकड़ा

इंदौर कमिश्नोरेट पुलिस ने सोमवार तड़के नशे के खिलाफ 'सीक्रेट' ऑपरेशन चलाया। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच और छह थानों की टीम ने छापे मारे।

Abhishek Raghuvanshi18 मई 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर कमिश्नोरेट पुलिस ने सोमवार तड़के नशे के खिलाफ ‘सीक्रेट’ ऑपरेशन चलाया। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच और छह थानों की टीम ने छापे मारे।
लेडी माफिया अलका, बेटा जयदीप और इंटेलिजेंस का सिपाही विनोद गिरफ्तार
अवैध शराब की आड़ में ड्रग्स बेचती थी अलका, पीथमपुर से भी पकड़े गए
पकड़े गए सभी आरोपियों से अलग-अलग स्थानों पर पूछताछ की गई
इंदौर। कमिश्नोरेट पुलिस ने सोमवार तड़के ‘सीक्रेट’ ऑपरेशन को अंजाम दिया है। इसके तहत लेडी ड्रग्स माफिया और पुलिसकर्मी सहित कईं लोगों को पकड़ा गया है। ऑपरेशन की कमान खुद पुलिस कमिश्नर संतोष कुमारसिंह के हाथ में थी और क्राइम ब्रांच व छह थानों की टीम छापे मार कार्रवाई कर रही थी। आरोपितों से संभवत: ड्रग्स के बारे में पूछताछ की जा रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच की टीम ने सबसे पहले द्वारकापुरी थाना अंतर्गत रहने वाली अलका दीक्षित को हिरासत में लिया। उससे गुप्त स्थान पर पूछताछ की गई। इसके बाद दूसरी टीम को अलर्ट किया और अलका के बेटे जयदीप को भी अहिरखेड़ी से हिरासत में ले लिया गया। जयदीप से पूछताछ चल ही रही थी कि एमजी रोड़ टीआई विजयसिंह सिसोदिया ने प्रधान आरक्षक विनोद के घर छापा मार दिया।
परिवार वालों ने किया कार्रवाई का विरोध
विनोद लंबे समय तक क्राइम ब्रांच में पदस्थ रहा है और फिलहाल इंटेलिजेंस शाखा में पदस्थ है। उसके स्वजन ने कार्रवाई का विरोध भी किया था। टीआई ने विनोद के बेटे का लेपटाप और मोबाइल भी जब्त कर लिया। बड़ी बात तो यह कि सभी से अलग-अलग स्थानों पर पूछताछ की गई। पुलिस आयुक्त संतोष कुमारसिंह और एडिशनल पुलिस कमिश्नर राजेश कुमारसिंह पल पल का अपडेट ले रहे थे।
छापा मारने वाली टीम को किसी से पूछताछ करने की इजाजत नहीं थी। इसकी जिम्मेदारी डीसीपी (क्राइम) राजेश त्रिपाठी को सौंपी गई थी। रात में ही एक टीम को पीथमपुर भी भेजा गया और ड्रग्स के कारोबार में शामिल कुछ लोगों को पकड़ा गया। उनसे खजराना थाना में पूछताछ की व्यवस्था की गई।
पुलिस की मदद से शराब की सप्लाई करती है अलका
अहिरखेड़ी में रहने वाली अलका अवैध शराब का कारोबार है। कईं थाना प्रभारी पदस्थ हुए पर अलका का साम्राज्य जारी रहा। इसकी आड़ में वह अनैतिक गतिविधियां और ड्रग्स के कारोबार में भी उतरी। अलका का बेटा जयदीप भी उसकी मदद करने लगा। कुछ समय पूर्व जयदीप को द्वारकापुरी पुलिस ने जानलेवा हमला करने के आरोप में गिरफ्तार भी किया था।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले
↑