देश की बात, आपके शहर से
Indore30°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
इंदौर के खजराना इलाके में तपेश्वरी बाग टंकी पर फूटा लोगों का गुस्सा, नगर निगम का हाइड्रेंट गिराया
इंदौर 9 बार पढ़ी गई

इंदौर के खजराना इलाके में तपेश्वरी बाग टंकी पर फूटा लोगों का गुस्सा, नगर निगम का हाइड्रेंट गिराया

इंदौर के खजराना स्थित तपेश्वरी बाग टंकी पर रविवार को गंभीर जलसंकट से परेशान लोगों का गुस्सा फूटा।

Abhishek Raghuvanshi18 मई 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर के खजराना स्थित तपेश्वरी बाग टंकी पर रविवार को गंभीर जलसंकट से परेशान लोगों का गुस्सा फूटा।
टैंकर भरने आए चालकों को भगाया, आक्रोशित रहवासियों ने तोड़ दिया नगर निगम हाइड्रेंट
20 कॉलोनियों में जलसंकट, चार दिन में एक बार कम प्रेशर से मिल रहा पानी
जलकार्य प्रभारी बोले- सिर्फ एक क्षेत्र में पानी देना संभव नहीं, पुलिस करेगी जांच
इंदौर। गंभीर जलसंकट झेल रहे खजराना क्षेत्र की तपेश्वरी बाग टंकी पर रविवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। नगर निगम ने इस टंकी पर हाइड्रेंट बना रखा है, जिससे टैंकर भरे जाते हैं। इस टंकी से क्षेत्र की 20 से ज्यादा कालोनियों में पानी सप्लाई होता है। रविवार दोपहर इन कालोनियों के रहवासी टंकी के पास जमा हो गए। उस वक्त यहां पानी भरने के लिए टैंकर पहुंचे थे।
आक्रोशित लोगों ने पहले तो हंगामा करते हुए टैंकर चालकों को वहां से भगाया फिर यहां बने हाइड्रेंट तोड़ दिया। रहवासियों का कहना है कि नगर निगम ने टंकी पर हाइड्रेंट बनाया हुआ है। यहां से पानी भरकर अन्य क्षेत्रों में भेजा जा रहा है, लेकिन जिन कॉलोनियों में टंकी से सीधा सप्लाई है वहीं के लोग पानी के लिए भटक रहे हैं। हाइड्रेंट से टैंकर भराते हैं और आसपास की कालोनियों में पानी बेचा जा रहा है।
यहां से पानी भरकर दूसरी कॉलोनियों में बेचते हैं
हम कई बार पानी की किल्लत का मुद्दा उठा चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। रविवार दोपहर भी टैंकर वाले पानी भरने के लिए यहां पहुंचे थे। लोगों को इसकी सूचना मिली तो वे टंकी के पास जमा हो गए। इन लोगों ने टैंकर वालों का विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। लोगों का आरोप है कि टैंकर चालक यहां से पानी भरकर दूसरी कॉलोनियों में बेचते हैं।
आक्रोशित लोगों ने देर तक हंगामा किया। सूचना मिलते ही निगम के अधिकारी, एमआईसी सदस्य राजेश उदावत और अन्य मौके पर पहुंचे। उन्होंने हंगामा कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन हंगामा जारी रहा। बाद में मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस मौके पर पहुंची, फिर हंगामा खत्म हुआ।
तपेश्वरी बाग टंकी वार्ड 37 के अंतर्गत आती है। इस वार्ड में वर्तमान में निगम के नौ टैंकर चल रहे हैं, जबकि आवश्यकता 15 टैंकरों की है। रहवासियों का कहना है कि वार्ड में पानी की टंकी होने के बावजूद जलसंकट बना हुआ है। नगर निगम ने नर्मदा टंकी पर हाइड्रेंट बनाया है। नर्मदा जल टैंकरों के माध्यम से दूसरे क्षेत्रों में भेजा जा रहा है, जबकि इस टंकी से जुड़ी 20 से ज्यादा कॉलोनियों के रहवासी परेशान हो रहे हैं।
चार दिन में एक बार मिल रहा पानी
रहवासी कैलाश मकवाना, सुनीता वर्मा, राजू हिरवे ने बताया कि वार्ड में टंकी है, लेकिन कॉलोनियों में कहीं दो दिन में तो कहीं चार दिन में एक बार पानी आ रहा है। कुछ देर नल आते हैं, लेकिन प्रेशर बहुत कम होता है। पानी की समस्या लेकर टंकी पर जाते हैं तो वहां से कहा जाता है कि टंकी भरी ही नहीं रही तो सप्लाई कैसे करें। दूसरी तरफ नगर निगम इस टंकी पर हाइड्रेंट बनाकर यहां से टैंकर भरवाकर दूसरे क्षेत्रों में भेज रहा है।
निगम ने पुलिस को दिया आवेदन
हंगामे के बाद लोगों ने हाइड्रेंट गिरा दिया था। मौके पर पहुंचे नगर निगम के अधिकारियों ने इस संबंध में खजराना पुलिस को आवेदन दिया है। इसमें कहा है कि कुछ लोगों ने हंगामा करते हुए हाइड्रेंट गिरा दिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इसकी जांच की जाए।
कुछ लोगों ने हंगामा किया था
तपेश्वरी बाग टंकी पर हाइड्रेंट बनाकर टैंकर भरे जाते हैं। रविवार को कुछ लोगों ने इसका विरोध करते हुए हंगामा किया था। इन लोगों का कहना था कि पानी सिर्फ हमारे क्षेत्र में दिया जाए, दूसरे क्षेत्र में नहीं। यह संभव नहीं है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले
↑