देश की बात, आपके शहर से
ई रिक्शा के बेहतर संचालन हेतु शहर में चार सेक्टर में चलेंगे ई रिक्शा, कलर कोड से होगी पहचान
इंदौर 3 बार पढ़ी गई

ई रिक्शा के बेहतर संचालन हेतु शहर में चार सेक्टर में चलेंगे ई रिक्शा, कलर कोड से होगी पहचान

सेक्टर वितरण का उद्देश्य शहर में ई-रिक्शा संचालन को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं पारदर्शी बनाना है, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो।

Abhishek Raghuvanshi17 मार्च 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

सेक्टर वितरण का उद्देश्य शहर में ई-रिक्शा संचालन को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं पारदर्शी बनाना है, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो।

इंदौर शहर में यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से आज दिनांक 16 मार्च को डीसीपी ट्रैफिक ऑफिस पलासिया में ई-रिक्शा संचालन व्यवस्था संबंधी एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।पुलिस उपायुक्त (प्रभारी यातायात) श्री राजेश कुमार त्रिपाठी की उपस्थित में बैठक में यातायात पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मॉनिटरिंग कमेटी के सदस्य श्री शरद नाईक, बैटरी ई-रिक्शा संघ के अध्यक्ष श्री राजेश बिडकर तथा ई-रिक्शा प्रतिनिधि, मीडिया बन्धु उपस्थित रहे।

पुलिस उपायुक्त श्री त्रिपाठी ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि शहर में ई-रिक्शा संचालन को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं नियंत्रित करने के उद्देश्य से निम्न व्यवस्थाएं लागू की जाएगी :

  1. शहर का जोनवार विभाजन :- ई-रिक्शा संचालन को व्यवस्थित करने हेतु शहर को संबंधित यातायात के 4 जोन के आधार पर 4 सेक्टरो में विभाजित किया जाएगा।
  2. जोनवार पहचान हेतु रंग निर्धारण:- प्रत्येक जोन के ई-रिक्शाओं की छत (हूड) का रंग अलग-अलग निर्धारित किया जाएगा, जिससे उनकी पहचान आसानी से हो सके।
    जोन 1 – नीला (ब्लू)
    जोन 2 – पीला (येलो)
    जोन 3 – लाल (रेड)
    जोन 4 – सफेद (व्हाइट)
  3. सेक्टर आवंटन प्रक्रिया:- ई-रिक्शाओं को जोन/सेक्टर का आवंटन “पहले आओ, पहले पाओ” (फर्स्ट कम फर्स्ट सर्व) के आधार पर किया जाएगा।
  4. एक मालिक के एकाधिक ई-रिक्शा:- यदि किसी व्यक्ति के पास एक से अधिक ई-रिक्शा हैं, तो उसके सभी ई-रिक्शाओं को अलग-अलग जोन में आवंटित किया जाएगा, जिससे किसी एक क्षेत्र में अत्यधिक दबाव न बने।
  5. पंजीयन हेतु निर्धारित प्रोफार्मा:- ई-रिक्शा पंजीयन के लिए एक निर्धारित प्रोफार्मा उपलब्ध कराया जाएगा, जिसके अनुसार सभी आवेदकों को आवश्यक जानकारी भरकर पंजीयन प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी।
  6. दस्तावेजों की अनिवार्यता:- ई-रिक्शा का पंजीयन केवल तभी किया जाएगा जब वाहन से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज पूर्ण एवं वैध होंगे।
  7. पंजीयन की समय-सीमा:- आगामी 10 दिवस के भीतर शहर में संचालित सभी ई-रिक्शाओं का पंजीयन पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित किया जाएगा।
  8. पंजीयन हेतु स्थान एवं व्यवस्था:- ई-रिक्शा पंजीयन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित रूप से संचालित करने हेतु जोन के अनुसार पंजीयन स्थान निर्धारित किए गए हैं- जोन 1 एवं जोन 4 के ई-रिक्शाओं का पंजीयन ट्रैफिक थाना पश्चिम (महूनाका) में किया जाएगा। जोन 2 एवं जोन 3 के ई-रिक्शाओं का पंजीयन ट्रैफिक थाना पूर्व ( MTH कंपाउंड) में किया जाएगा।
    पंजीयन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए पुलिस विभाग की ओर से प्रत्येक स्थान पर एक-एक अधिकारी/कर्मचारी को नामित किया जाएगा, जो इस प्रक्रिया में समन्वय एवं आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे।
  9. समय-सीमा के बाद चालानी कार्यवाही:- निर्धारित पंजीयन अवधि समाप्त होने के पश्चात जिन ई-रिक्शाओं का पंजीयन नहीं होगा, उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
  10. पारदर्शिता एवं सुरक्षा व्यवस्था:- सभी ई-रिक्शाओं को पीछे की ओर से खुला रखा जाएगा, ताकि वाहन के अंदर की गतिविधियां स्पष्ट रूप से दिखाई दे सकें।
    उपरोक्त व्यवस्थाओं का उद्देश्य शहर में ई-रिक्शा संचालन को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं पारदर्शी बनाना है, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके।
    बैठक में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों ने यातायात पुलिस के साथ समन्वय बनाकर शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा ई-रिक्शा संचालन को नियमबद्ध करने के लिए पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
    यातायात पुलिस द्वारा सभी ई-रिक्शा चालकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित नियमों का पालन करें तथा शहर में सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।
ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 6 घंटे पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 6 घंटे पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
↑