संकल्पसेसमाधान_अभियान का किया जाए प्रभावी क्रियान्वयनआमजन से संबंधित समस्याओं का निराकरण समय सीमा में सुनिश्चित किया जाए
लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध की जाएगी कार्रवाईसमय सीमा के पत्रों के निराकरण की बैठक में कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने दिए निर्देश कलेक्टर श्री शिवम वर्मा की अध्यक्षता में आज यहां समय-सीमा के पत्रों के निराकरण (टीएल) की बैठक आयोजित की गई।
लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध की जाएगी कार्रवाई
समय सीमा के पत्रों के निराकरण की बैठक में कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने दिए निर्देश
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा की अध्यक्षता में आज यहां समय-सीमा के पत्रों के निराकरण (टीएल) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल, अपर कलेक्टर श्री नवजीवन विजय पवार, एमपीआईडीसी के सीईओ श्री हिमांशु प्रजापति, अपर कलेक्टर श्रीमती निशा डामोर, श्री रोशन राय, श्री रिंकेश वैश्य सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने संकल्प से समाधान अभियान के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि अभियान का चरणबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र हितग्राही योजना के लाभ से वंचित न रहे।
उन्होंने सीएम हेल्पलाइन के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और स्पष्ट किया कि आवेदनों के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
बैठक के दौरान कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के अंतर्गत दर्ज आवेदनों की रेंडम समीक्षा भी की। इस दौरान नगर निगम, वित्त, ऊर्जा, स्वास्थ्य आदि विभागों से संबंधित आवेदनों की समीक्षा की गई। निराकरण में लापरवाही पाए जाने पर ऊर्जा विभाग के एल-वन अधिकारी तथा स्वास्थ्य विभाग के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर, हातोद के विरुद्ध पेनल्टी अधिरोपित कर संबंधित हितग्राही को लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त कलेक्टर श्री वर्मा ने निर्देश दिए कि शासकीय एवं अशासकीय हॉस्टलों का नियमित निरीक्षण कर वहां मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं और किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर तुरंत सुधार किया जाए।
उन्होंने नशा मुक्ति अभियान के तहत जनजागरूकता के प्रयास तेज करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी स्कूलों एवं कॉलेजों में नशा मुक्ति समितियों का गठन किया जाए, जिनमें अध्यापक एवं विद्यार्थी शामिल हों। साथ ही संदिग्ध विद्यार्थियों पर निगरानी रखी जाए।
हॉस्टलों के निरीक्षण के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे गार्जियन की भूमिका में कार्य करें। बैठक में यह भी बताया गया कि चिन्हित योजनाओं को सैचुरेशन मोड में लाने का लक्ष्य रखा गया है तथा इन योजनाओं की प्रगति की हर सप्ताह समीक्षा की जाएगी। अधिकारियों को शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने हेतु साप्ताहिक लक्ष्य भी निर्धारित किए गए हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले