शिक्षक ठीक से नहीं पढ़ा रहे… इंदौर में आकांक्षा योजना के छात्र पैदल ही कलेक्टर के पास शिकायत लेकर पहुंचे
इंदौर में आकांक्षा योजना के तहत नीट-जेईई की तैयारी के लिए चयनित छात्रों ने ठीक से पढ़ाई नहीं होने को लेकर नाराजगी जताई है। विद्यार्थी पैदल ही जिला कलेक्टर से मिलने पहुंचे और उन्हें अपनी समस्या बताई।
इंदौर में आकांक्षा योजना के तहत नीट-जेईई की तैयारी के लिए चयनित छात्रों ने ठीक से पढ़ाई नहीं होने को लेकर नाराजगी जताई है। विद्यार्थी पैदल ही जिला कलेक्टर से मिलने पहुंचे और उन्हें अपनी समस्या बताई। कलेक्टर ने इन शिक्षकों के पढ़ाने की पद्धति का मूल्यांकन करने के निर्देश दिए है
आकांक्षा योजना के तहत नीट-जेईई की तैयारी कर रहे विद्यार्थी
ठीक से पढ़ाई नहीं होने पर छात्रों ने कलेक्टर के पास की शिकायत
कलेक्टर ने शिक्षकों की पढ़ाई की पद्धति के मूल्यांकन का निर्देश दिया
इंदौर: आकांक्षा योजना के तहत नीट-जेईई की तैयारी करने वाले विद्यार्थी सोमवार को कोचिंग संस्थान की अनियमितता को लेकर सड़क पर उतर आए। नाराज विद्यार्थियों ने कलेक्टर से शिकायत शिवम वर्मा की और आरोप लगाया कि है कि शासन से तय कोचिंग क्लास के शिक्षक ठीक से नहीं पढ़ा रहे है। इसके चलते वह प्रतियोगी परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे। विद्यार्थियों की समस्या सुनने के बाद कलेक्टर ने इन शिक्षकों के पढ़ाने की पद्धति का मूल्यांकन करने के निर्देश दिए है। इसके लिए सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें कि दसवीं में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण विद्यार्थियों ने आकांक्षा योजना के लिए प्रवेश परीक्षा दी, जिसमें प्रदेशभर से 100 से ज्यादा विद्यार्थियों का चयन हुआ है। ये छात्र विद्याश्री एजुकेशन अकादमी में शासन की ‘आकांक्षा योजना’ के अंतर्गत विद्यार्थी कक्षा 11वीं की पढ़ाई कर रहे है। यहां तक कि एसेंट कोचिंग के माध्यम से छात्र-छात्राएं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में लगे है। मगर शिक्षकों द्वारा ठीक से नहीं पढ़ाए जाने को लेकर विद्यार्थियों ने चिंता जताई है।
छात्रों के नहीं मिल पा रही शैक्षणिक वातावरण
उन्होंने कहा कि संस्थान में उन्हें उचित शैक्षणिक वातावरण नहीं मिल पा रहा है। सोमवार को विरोध जताने के लिए विद्यार्थी पैदल ही कलेक्टर से मिलने को लेकर उनके कार्यालय जाने लगे। विद्यार्थियों का कहना है कि योजना के तहत उन्हें नवंबर में स्कूल बुलाया गया था, लेकिन अभी कक्षाएं नियमित रूप से संचालित नहीं हो पा रही हैं। कभी क्लास लगती है तो कभी बिना सूचना के रद्द कर दी जाती है। इसकी वजह से पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विद्यालय में पर्याप्त और विषयवार शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं। वैसे जो शिक्षक मौजूद हैं। उनकी पढ़ाने की पद्धति छात्रों को समझ नहीं आ रही है। इसका सीधा असर बोर्ड परीक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर पड़ रहा है। छात्र बताते हैं कि कई विषयों में सिलेबस तक पूरा नहीं कराया गया है।
अनुभवी शिक्षकों से पढ़ाने की मांग
जब छात्रों ने पुराने और अनुभवी शिक्षकों से पढ़ाने की मांग की तो विद्यालय प्रबंधन और अनुशिक्षकों का रवैया बेहद कठोर और अड़ियल रहा। विद्यार्थियों का आरोप है कि उनकी बात सुनने के बजाए उन्हें स्कूल से निकालने और टीसी देने की धमकी दी जा रही है। इससे छात्र मानसिक रूप से परेशान हो रहे है। छात्रों का कहना है कि यह व्यवहार उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ है।
छात्रों की प्रमुख मांगें
स्कूल में विषयवार अनुभवी शिक्षकों की तत्काल नियुक्ति की जाए।
छात्रों को डराने-धमकाने वाले स्कूल प्रबंधन पर रोक लगाई जाए।
आकांक्षा योजना के सही क्रियान्वयन के लिए एक जांच टीम गठित की जाए। जो पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करे
विद्यार्थियों की शिकायत मिली है। अब कलेक्टर के निर्देश संबंधित कोचिंग संस्थान की जांच की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
-नरेंद्र भिडे, सहायक संचालक, आदिम जाति कल्याण विभाग

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले