कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग की प्रभावी कार्रवाई बेकरी परिसर में गंदगी पाए जाने खाद्य कारोबार तुरंत प्रभाव से कराया गया बंद
बिना वैध लाइसेंस के पान चटनी बनाने वाले संस्थान को भी कराया बंद बड़ी मात्रा में खाद्य सामग्री की गई जप्त खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा उपभोक्ताओं से प्राप्त शिकायतों का भी किया जा रहा है त्वरित और प्रभावी निराकरणकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा चंदन नगर धार रोड स्थित न्यू मिलन बेकरी का औचक निरीक्षण किया गया।
बिना वैध लाइसेंस के पान चटनी बनाने वाले संस्थान को भी कराया बंद
बड़ी मात्रा में खाद्य सामग्री की गई जप्त
खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा उपभोक्ताओं से प्राप्त शिकायतों का भी किया जा रहा है त्वरित और प्रभावी निराकरण
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा चंदन नगर धार रोड स्थित न्यू मिलन बेकरी का औचक निरीक्षण किया गया। मौके पर अज़हर खान पिता अफ़ज़ल खान उपस्थित मिले। संस्थान में खाद्य पदार्थ टोस्ट का निर्माण किया जाना पाया गया। परिसर में अत्यंत अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य पदार्थ का निर्माण किया जा रहा था। परिसर की दीवारें तथा फर्श गंदी पाई गई, रॉ मटेरियल फर्श के संपर्क में रखे पाए गए। कर्मचारी बिना कैप और अप्रोन के काम करते पाए गए। परिसर में निर्माण स्थल में टोस्ट मिलाए जाने वाला संदिग्ध पाउडर मिला जो कि विक्रेता के बताए अनुसार टोस्ट निर्माण में मिलाया जाना बताया गया। उक्त पाउडर में सेकरिन मिले होने की आशंका होने पर तैयार टोस्ट एवं उक्त पाउडर के नमूने जाँच हेतु लिए गए तथा 210 किलोग्राम टोस्ट जब्त किया गया जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 19 हजार रुपए है।
परिसर में अत्यंत गंदगी पाए जाने तथा खाद्य पदार्थों के निर्माण के लिए अनुकूल परिस्थिति नहीं होने के कारण हिदायत देते हुए सुधार होने तक खाद्य कारोबार तुरंत प्रभाव से बंद कराया गया।
तिलकपथ स्थित सेठ प्रोडक्ट पर भी की गई कार्रवाई
एक अन्य दल द्वारा तिलक पथ स्थित सेठ प्रोडक्ट का निरीक्षण किया गया। मौके पर प्रोप. सोनाली सेठ मिली। मौका जांच के दौरान पान चटनी का निर्माण एवं संग्रहण होना पाया गया। पान चटनी में कलर मिलाया जा रहा था, साथ ही पान चटनी का निर्माण बिना खाद्य लाइसेंस के किया जा रहा था। खाद्य के लाइसेंस में पान चटनी के निर्माण संबंधी कोई जानकारी अंकित नहीं थी। मौके पर एक अन्य सफेद पदार्थ पाया गया जिसको चटनी में मिलाया जाना बताया गया। इसके खाद्य पदार्थ होने की जानकारी नहीं है। मौके पर पान चटनी का निर्माण गंदगी में किया जा रहा था। लाइसेंस की शर्तों का पालन नहीं किया जा रहा था। चटनी के निर्माण में बोरिंग के पानी का उपयोग किया जा रहा था। मौके से पान चटनी, अज्ञात सफेद पाउडर, चॉकलेट फ्लेवर शकर बुरा के नमूने लिए गए एवं 198 बॉक्स (लगभग 316 लीटर) पान चटनी जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित मूल्य 83 हजार 160 रुपये है। वैध लाइसेंस नहीं होने के कारण प्रतिष्ठान में खाद्य कारोबार तुरंत प्रभाव से बंद कराया गया।
उपभोक्ताओं से प्राप्त शिकायतों का भी किया जा रहा है त्वरित निराकरण
खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर उपभोक्ताओं से प्राप्त शिकायतों का भी त्वरित और प्रभावी रूप से निराकरण किया जा रहा है। इसी तारतम्य में सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायत के आधार पर, सिरपुर धार रोड स्थित विभिन्न प्रतिष्ठानों में विक्रय किये जा रहे खड़े मसाले का मोबाइल फूट टेस्टिंग लैब की सहायता से स्पॉट परीक्षण किया गया तथा शिकायत का निराकरण किया गया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले