देश की बात, आपके शहर से
इंदौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई… फिल्मी स्टाइल में पीछा कर पकड़ी चाइनीज मांझे की खेप, कार से कूदकर भागे तस्कर
देश 0 बार पढ़ी गई

इंदौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई… फिल्मी स्टाइल में पीछा कर पकड़ी चाइनीज मांझे की खेप, कार से कूदकर भागे तस्कर

शहर में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा की सप्लाई बंद नहीं हो रही है। दुकानदार बड़ी संख्या में चाइनीज मांझा खपा रहे हैं। पड़ोसी शहरों में भी सप्लाई होने लगी है। गुरुवार को चंदननगर पुलिस ने चाइनीज मांझा की खेप पकड़ी है।

Abhishek Raghuvanshi9 जनवरी 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

शहर में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा की सप्लाई बंद नहीं हो रही है। दुकानदार बड़ी संख्या में चाइनीज मांझा खपा रहे हैं। पड़ोसी शहरों में भी सप्लाई होने लगी है। गुरुवार को चंदननगर पुलिस ने चाइनीज मांझा की खेप पकड़ी है। दो दुकानदारों से लाखों रुपये कीमती 46 रोल जब्त किए हैं।
इंदौर। शहर में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा की सप्लाई बंद नहीं हो रही है। दुकानदार बड़ी संख्या में चाइनीज मांझा खपा रहे हैं। पड़ोसी शहरों में भी सप्लाई होने लगी है। गुरुवार को चंदननगर पुलिस ने चाइनीज मांझा की खेप पकड़ी है। दो दुकानदारों से लाखों रुपये कीमती 46 रोल जब्त किए हैं। दो आरोपित कार से कूद कर फरार हो गए हैं।
कार से पीछा कर पुलिस ने पकड़ा मांझा
एडिशनल डीसीपी जोन-4 दीशेष अग्रवाल के अनुसार आरोपित करण मेहता और उसके भाई अभिषेक मेहता निवासी दिलावरा रोड कुमार गुड्डा धार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित कार (एमपी 09सीएम 0724) से जा रहे थे। पुलिसकर्मियों ने नावदापंथ में कार रोकने की कोशिश की मगर आरोपितों ने फरार होने की कोशिश की। शक होने पर आरक्षक प्रदीप, बलराम और सुनील ने पीछा कर कार को प्रतापनगर रोड पर रोक लिया। दो आरोपित कार से कूद कर भाग गए पर करण और अभिषेक पुलिस के हत्थे चढ़ गए। तलाशी लेने पर पुलिस को कार्टन में भरे चाइनीज मांझा के 46 रोल मिले।
मोबाइल दुकान की आड़ में तस्करी
टीआइ इंद्रमणि पटेल के अनुसार करण और अभिषेक की धार में मोबाइल की दुकान है। पूछताछ में बताया वह कार के पार्ट्स लेने इंदौर आया था। उसके साथ में दोस्त अभिषेक और रोहित भी आए थे। अभिषेक ने उन्हें गंगवाल बस स्टैंड पर उतार दिया और जरूरी काम का बोलकर कार ले गया। करीब 20 मिनट बाद चाइनीज मांझा लेकर लौटा। पुलिस अभिषेक और रोहित की तलाश में जुटी है। उनकी गिरफ्तारी के बाद ही प्रतिबंधित मांझा की सप्लाई करने वालों की जानकारी मिलेगी।
दो दिन में दूसरा बड़ा मामला
दो दिन में यह दूसरा केस है। जूनी इंदौर पुलिस ने भी मंगलवार को खातीवाला टैंक से आरोपित रवि राजानी को चाइनीज मांझा के साथ पकड़ा था। रवि ने अहमदाबाद के कालूपुर में रहने वाले शब्बीर से मांझा मंगवाया था। पुलिस को शक है इस बार मांझा मेवाती मोहल्ला या छत्रीपुरा क्षेत्र से खरीदा गया है। शहर में लगातार हो रही इन कार्यवाहियों के बावजूद इस जानलेवा मांझे की बिक्री पर पूरी तरह लगाम नहीं लग पा रही है।
मांझा भेजने वाले दुकानदार की अहमदाबाद में तलाश
जूनी इंदौर पुलिस चाइनीज मांझा की सप्लाई करने वाले दुकानदार शब्बीर भाई की तलाश कर रही है। पुलिस अहमदाब में छानबीन कर रही है। टीआइ अनिल गुप्ता के मुताबिक मंगलवार को रवि राजानी को खातीवाला टैंक से पकड़ा था। उसने कल्लूपूर(अहमदाबाद) के शब्बीर का नाम बताया था।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सप्त गौ परिक्रमा मंदिर में गौ पूजन कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सप्त गौ परिक्रमा मंदिर में गौ पूजन किया 33 मिनट पहलेLes Deux Alpes में 17 अजनबी, एक नया स्की गैंगLifestyleLes Deux Alpes में 17 अजनबी, एक नया स्की गैंग 43 मिनट पहलेराज्यपाल पटेल ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों से पेड़ लगाने का आह्वानMadhyaPradeshराज्यपाल पटेल ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों से पेड़ लगाने का आह्वान 1 घंटा पहलेमध्यप्रदेश के शिल्पकार मोहम्मद आरिफ खत्री को सीलोन क्राफ्ट वीक 2026 में आमंत्रणMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के शिल्पकार मोहम्मद आरिफ खत्री को सीलोन क्राफ्ट वीक 2026 में आमंत्रण 1 घंटा पहलेSoftBank का $50 बिलियन निवेश योजना: मलेशिया को AI राष्ट्र बनाने की दिशा मेंBusinessSoftBank का $50 बिलियन निवेश योजना: मलेशिया को AI राष्ट्र बनाने की दिशा में 1 घंटा पहलेयूके बजट: हेलि की नई योजनाएँ और टैक्स बदलावBusinessयूके बजट: हेलि की नई योजनाएँ और टैक्स बदलाव 2 घंटे पहलेReal Madrid ने Barcelona को 2-1 से हराया, Mbappé ने डबल गोल कियाSportsReal Madrid ने Barcelona को 2-1 से हराया, Mbappé ने डबल गोल किया 2 घंटे पहलेफॉर्मूला 1 ड्राइवर रेटिंग: एंटोनेल्ली और लेक्लेयर करीब परफेक्टSportsफॉर्मूला 1 ड्राइवर रेटिंग: एंटोनेल्ली और लेक्लेयर करीब परफेक्ट 3 घंटे पहले
इंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहलेप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 6 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 6 दिन पहलेउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार परMadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 6 दिन पहलेसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभBhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 7 दिन पहलेगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्टIndia Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 7 दिन पहले
↑