सांसद खेल महोत्सव-2025 में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने दिव्यांग खिलाड़ियों को दिया प्रेरणादायी संदेशसांसद श्री शंकर लालवानी के नेतृत्व में हुआ भव्य आयोजन
सांसद खेल महोत्सव–2025 के अंतर्गत आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित किया और दिव्यांग खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
सांसद खेल महोत्सव–2025 के अंतर्गत आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित किया और दिव्यांग खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों की मेहनत, आत्मविश्वास और जज़्बे की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे खिलाड़ी देश के लिए प्रेरणा हैं।
इंदौर में आयोजित इस आयोजन का नेतृत्व सांसद श्री शंकर लालवानी ने किया। सांसद खेल महोत्सव–2025 के माध्यम से खेल, स्वास्थ्य, युवा भागीदारी और सामाजिक समावेशन का संदेश एक साथ सामने आया। इस वर्ष हजारों खिलाड़ियों ने पंजीयन कर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया, जिससे इंदौर में खेल संस्कृति के विस्तार की तस्वीर साफ दिखाई दी।
दिव्यांग खिलाड़ियों की उल्लेखनीय भागीदारी
सांसद खेल महोत्सव–2025 की सबसे अहम विशेषता दिव्यांग खिलाड़ियों की बड़ी भागीदारी रही। करीब एक हजार से अधिक दिव्यांग खिलाड़ी इस आयोजन का हिस्सा बने। प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी संबोधन से खिलाड़ियों में नया आत्मविश्वास देखने को मिला और उनके मनोबल को मजबूती मिली।
वैष्णव महाविद्यालय में हुआ मुख्य आयोजन
मुख्य कार्यक्रम 25 दिसंबर 2025 को वैष्णव महाविद्यालय, इंदौर के ऑडिटोरियम में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया गया। दिव्यांग खिलाड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आयोजन स्थल का चयन किया गया, ताकि सभी प्रतिभागी सहज और सुरक्षित वातावरण में कार्यक्रम में शामिल हो सकें।
कार्यक्रम की शुरूआत सांसद श्री शंकर लालवानी ने दीप प्रज्वलन कर की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि यह युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की सोच पैदा करता है। उन्होंने फिट इंडिया और खेलो इंडिया जैसी पहलों का भी उल्लेख किया।
प्रधानमंत्री के प्रति आभार
कार्यक्रम के दौरान सांसद श्री शंकर लालवानी ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और प्रेरणा से देशभर में खेलों को लेकर सकारात्मक माहौल बना है और उसका असर इंदौर में भी साफ दिखाई दे रहा है।
सम्मान के पल
कार्यक्रम में दिव्यांग खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। मंच पर सम्मान पाते समय खिलाड़ियों के चेहरे पर आत्मविश्वास और गर्व साफ झलक रहा था। उनके परिजन भी इस क्षण के साक्षी बने।
गरिमामय उपस्थिति
कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के संयुक्त निदेशक श्री पवन चौहान, जिला शिक्षा अधिकारी श्री शांता स्वामी, मेरा युवा भारत के जिला युवा अधिकारी श्री पंकज गोस्वामी, वैष्णव इंस्टीट्यूट की प्राचार्य डॉ. सीमा पेठनकर, जिला खेल अधिकारी सुश्री रीना चौहान, कार्यक्रम संचालक सुश्री सुनयना शर्मा और सांसद खेल महोत्सव–2025 के समन्वयक श्री कपिल जैन सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद थे। इसके अलावा विभागीय अधिकारी, खेल संघों के प्रतिनिधि, सामाजिक संस्थाओं के सदस्य और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
तीन स्तरों पर हुआ आयोजन
सांसद खेल महोत्सव–2025 को व्यापक बनाने के लिए प्रतियोगिताएं ग्राम पंचायत और नगर निगम स्तर, ब्लॉक और वार्ड स्तर तथा संसदीय क्षेत्र स्तर पर आयोजित की गईं। इसके साथ ही फिट इंडिया कार्निवल का आयोजन कर युवाओं को नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
खेल से जुड़ता समाज
सांसद खेल महोत्सव–2025 केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि खेल के माध्यम से समाज के हर वर्ग को जोड़ने की पहल बनकर सामने आया। दिव्यांग खिलाड़ियों की सक्रिय भागीदारी और प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी संबोधन ने इस आयोजन को इंदौर में खेलों के प्रति युवाओं का रुझान बढेगा।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 11 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 14 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 14 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले
