इंदौर की चोईथराम मंडी शुल्क लूट में बड़ी कार्रवाई… 6 अधिकारियों पर गिरी गाज, वेतनवृद्धि भी रोकी
इंदौर की चोईथराम फल-सब्जी मंडी में वर्षों से जारी भ्रष्टाचार और अनियमितताओं पर मध्य प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने बड़ी कार्रवाई की है।
इंदौर की चोईथराम फल-सब्जी मंडी में वर्षों से जारी भ्रष्टाचार और अनियमितताओं पर मध्य प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने बड़ी कार्रवाई की है। बोर्ड की सख्त जांच में दोषी पाए गए छह सहायक उप निरीक्षकों (ASI) को फल-सब्जी मंडी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
इंदौर। इंदौर की चोईथराम फल-सब्जी मंडी में वर्षों से जारी भ्रष्टाचार और अनियमितताओं पर मध्य प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने बड़ी कार्रवाई की है। बोर्ड की सख्त जांच में दोषी पाए गए छह सहायक उप निरीक्षकों (ASI) को फल-सब्जी मंडी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। इन सभी को अनाज मंडी में स्थानांतरित कर दिया गया है और दंड स्वरूप एक से दो वार्षिक वेतनवृद्धियां भी रोकी गई हैं। मंडी बोर्ड ने स्पष्ट आदेश दिया है कि भविष्य में इन अधिकारियों की नियुक्ति कभी भी फल-सब्जी मंडी में नहीं की जाएगी।
आयुक्त के औचक निरीक्षण में खुली पोल
चोईथराम सब्जी मंडी में मंडी शुल्क वसूली में धांधली की शिकायतों के बाद, 8 अप्रैल को राज्य कृषि विपणन बोर्ड के आयुक्त एवं सह प्रबंध संचालक कुमार पुरुषोत्तम ने औचक निरीक्षण किया था। इस निरीक्षण के दौरान मंडी में बड़े पैमाने पर अव्यवस्थाएं उजागर हुईं, जिसने पूरे मंडी प्रशासन को कठघरे में खड़ा कर दिया। जांच में पाया गया कि सीसीटीवी कैमरे जानबूझकर बंद रखे गए थे, शुल्क संग्रह कर्मचारियों पर कोई निगरानी नहीं थी और रसीद व जमा राशि के बीच भारी अंतर था।
दोषी पाए गए अधिकारियों पर गिरी गाज
विस्तृत जांच, कारण बताओ नोटिस और व्यक्तिगत सुनवाई के बाद विष्णु राठौर, राजू कुवाल, कैलाश अहिरवार, सतीश टोंकवाल, राजेश बुंदेला और नंदलाल पंढरा को भ्रष्टाचार का दोषी ठहराया गया। आयुक्त के आदेश पर इन सभी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। मंडी सचिव रामवीर किरार ने पुष्टि की है कि इन अधिकारियों को अन्य अनाज मंडियों में पदस्थ किया गया है और उनके विरुद्ध विभागीय दंड की कार्रवाई की गई है।
नगद वसूली और राजस्व को भारी चपत
आयुक्त की जांच में यह भी सामने आया कि वाहनों से नगद राशि वसूलने के बावजूद रसीदें जारी नहीं की गईं। आवक पंजियों का संधारण (Maintenance) नहीं किया गया और ई-मंडी व्यवस्था को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया। इस धांधली के कारण शासन को भारी राजस्व का नुकसान हुआ, जबकि किसानों से पूरा शुल्क वसूला गया। यह सीधा-सीधा किसानों और शासन, दोनों के साथ धोखाधड़ी का मामला था।
किसान नेताओं पर फर्जी FIR और सचिव की विदाई
भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले किसान नेताओं पर भी दबाव बनाने की कोशिश की गई थी। किसान नेता बबलू जाधव का आरोप है कि आंदोलन को दबाने के लिए दोषी सहायक उपनिरीक्षक राजू कुवाल ने उन पर फर्जी एफआईआर दर्ज कराई थी। इससे पहले, इसी मामले में तत्कालीन मंडी सचिव नरेश परमार को भी हटाया गया था। उनके कार्यकाल में भ्रष्टाचार की लगातार शिकायतों के साथ-साथ एक विवादित वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
जांच में सामने आईं ये प्रमुख कमियां
राशि की हेराफेरी: शुल्क वसूला गया, लेकिन शासन के कोष तक नहीं पहुंचा।
रसीद में खेल: वाहनों से नगद वसूली हुई, पर रसीदें नहीं दी गईं।
सीसीटीवी से छेड़छाड़: कैमरे जानबूझकर बंद रखे गए या उन्हें गलत दिशा में घुमा दिया गया।
नियमों का उल्लंघन: ई-मंडी नियमों और आवक पंजियों के संधारण का पालन नहीं किया गया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 13 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 13 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले