देश की बात, आपके शहर से
‘मैं संकल्प लेता हूं कि..,’ सीएम डॉ. मोहन ने लोगों को दिलाई अहम शपथ, कहा- परिवार बर्बाद कर देता है नशा
इंदौर 1 बार पढ़ी गई

‘मैं संकल्प लेता हूं कि..,’ सीएम डॉ. मोहन ने लोगों को दिलाई अहम शपथ, कहा- परिवार बर्बाद कर देता है नशा

पीएम मोदी ने किया "नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत" संकल्प अभियान का शुभारंभ प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव ने मैनिट में युवाओं को दी नशे से दूर रहने की प्रेरणा नशा मुक्ति किसी विभाग का नहीं, बल्कि पूरे समाज का काम सीएम डॉ. मोहन ने सुनाई दो भाइयों की दर्दनाक कहानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने "नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत" संकल्प के राष्ट्रीय अभियान का नई दिल्ली से वर्चुअल शुभारंभ किया।

Abhishek Raghuvanshi3 अगस्त 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
  • पीएम मोदी ने किया “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत” संकल्प अभियान का शुभारंभ
  • प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव ने मैनिट में युवाओं को दी नशे से दूर रहने की प्रेरणा
  • नशा मुक्ति किसी विभाग का नहीं, बल्कि पूरे समाज का काम
  • सीएम डॉ. मोहन ने सुनाई दो भाइयों की दर्दनाक कहानी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत” संकल्प के राष्ट्रीय अभियान का नई दिल्ली से वर्चुअल शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी भोपाल स्थित मैनिट में नशामुक्त भारत एवं नशामुक्त मध्यप्रदेश के संकल्प के तहत लोगों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। दुनिया का सबसे युवा देश-सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश भारत-दुनिया का सबसे तेज गति से प्रगति करने वाला देश भारत है। स्वामी विवेकानंद ने 100 साल पहले घोषणा की थी कि 21वीं सदी होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समर्थ-शक्तिशाली-सर्वगुण संपन्न भारत बनाने के लिए नशे के खिलाफ पूरे देश में अभियान चल रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सबसे युवा देश भारत के युवाओं को उसी के अनुरूप क्षमतावान होना चाहिए। भगवान श्री राम-श्री कृष्ण-गौतम बुद्ध की धरती सदैव दुनिया को आकर्षित करती रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति जीयो और जीने दो की प्रेरणा देती है। हमारी जीवन में प्रकृति से भी प्रेम करने की संस्कृति है। जैसा पिण्ड है वैसा ही ब्रह्मांड है। उन्होंने कहा कि हम जैसे हैं वैसी ही प्रकृति है। परमात्मा ने हमें 84 लाख योनियों के बाद ये मानव शरीर दिया है। हम शरीर की साधना से ईश्वर को प्राप्त कर सकते हैं। यानी हर शरीर में परमात्मा है और असीम ताकत है। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि इस ताकत का उपयोग सही दिशा में हो, हम सभी प्रकार के नशे से दूर रहें। हम अपनी ऊर्जा-प्रतिभा-नवाचार से भारत को विश्व गुरु बनाने की ओर अग्रसर हों। विकसित भारत की पहली शर्त नशा मुक्त भारत है। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि हर गली-गांव-मोहल्ले-घर और पूरे देश में युवा नशे से मु्क्त हो।

सीएम डॉ. मोहन ने दिया सटीक उदाहरण
सीएम डॉ. मोहन ने कहा कि 10-15 साल पहले तक हमें जगह-जगह पान-बीड़ी की दुकानें दिखाई देती थीं। अब उनका दायरा कम हुआ है। लेकिन, अब दूसरे तरह का नशा बढ़ गया है। हमारी सरकार ने नशे के खिलाफ ठोस कार्रवाई की है। सरकार ने 19 धार्मिक स्थलों पर शराबबंदी कर दी। उन्होंने कहा कि नशा हमारा स्वास्थ्य-शिक्षा-संवाद-सामाजिक सम्मान सब बिगाड़ देता है। इसकी वजह से घर के घर बर्बाद हो जाते हैं। अभी हाल ही में नशे के लिए दो भाइयों ने एक-दूसरे को चाकू मारे। उनमें से एक गंभीर है, दूसरे की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि यह घटना हमें सबक सिखाती है। हम लोगों की जीवन बेहतर करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति अपने को पहचाने, नशे से दूर रहे और समाज में बदलाव लाए।

नक्सलवाद के बाद नशे का करना है खात्मा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मैं मध्यप्रदेश पुलिस को बधाई दूंगा जिसने पूरे महीने नशे के खिलाफ अभियान चलाया। यह एक विभाग का काम नहीं, बल्कि पूरे समाज का काम है। भारत ने साल 2029 तक नशे से मुक्त होने का संकल्प लिया है। हम निश्चित रूप से इस युद्ध में जीतेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जब नक्सलवाद खत्म करने की तारीख तय की थी, तब लोगों ने मजाक बनाया था। लोगों ने कहा कि नक्सलवाद कैसे खत्म होगा। हमारा मंडला-बालाघाट-डिंडोरी और जहां-जहां नक्सलवाद की जड़ें थीं, वहां-वहां नशे की खेप पहुंचती थी। हमारे कई उन्नत प्रांत नशे की वजह से बर्बादी तक पहुंच गए थे। आज हमने लाल सलाम को आखिरी सलाम कह दिया है। हमने प्रदेश की धरती से डाकुओं का खात्मा किया है। अब हमें नशे का खात्मा करना है।

लोगों ने ली ये शपथ
सीएम डॉ. यादव ने सभी लोगों को शपथ दिलाई। शपथ में कहा गया, ‘मैं संकल्प लेता हूं कि मैं किसी भी प्रकार के नशीले अथवा मादक पदार्थ का किसी भी रूप में या किसी भी उद्देश्य से सेवन नहीं करूंगा तथा दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करूंगा। मैं नशा मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प करता हूं। तथा, अपने परिवार, मित्रों, रिश्तेदारों, पड़ोसियों, संपर्क में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करूंगा। मैं स्वस्थ-जागरूक और सशक्त युवा शक्ति के निर्माण के लिए सदैव समर्पित रहूंगा। नशा-मुक्त युवा और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपना पूर्ण योगदान दूंगा। मैं जीवन में सदैव स्वस्थ और सकारात्मक मूल्यों का पालन करूंगा। समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक नशा-मुक्त जीवन का संदेश पहुंचाऊंगा। तथा, जागरूक और सशक्त नशा-मुक्त भारत के निर्माण के लिए निरंतर कार्य करता रहूंगा। जय हिंद।’

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मध्यप्रदेश के राज्यपाल ने 01 नवंबर को स्थापना दिवस समारोह का नेतृत्व कियाMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के राज्यपाल ने 01 नवंबर को स्थापना दिवस समारोह का नेतृत्व किया 13 घंटे पहलेमध्यप्रदेश में एशियन वूमेन हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानीMadhyaPradeshमध्यप्रदेश में एशियन वूमेन हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी 13 घंटे पहलेस्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने कलेक्टर कार्यालय में लगाया गया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉलIndoreस्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने कलेक्टर कार्यालय में लगाया गया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉल 1 दिन पहलेजनसुनवाई सम्पन्न – 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएंIndoreजनसुनवाई सम्पन्न – 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं 1 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस ने कल्याणकारी निर्णय लिए, भर्ती और नशामुक्ति में प्रगतिMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस ने कल्याणकारी निर्णय लिए, भर्ती और नशामुक्ति में प्रगति 1 दिन पहलेएमपी ट्रांसको ने भोपाल में 853 नोटिस जारी, जोखिम भरे निर्माण पर रोकMadhyaPradeshएमपी ट्रांसको ने भोपाल में 853 नोटिस जारी, जोखिम भरे निर्माण पर रोक 1 दिन पहलेमध्यप्रदेश में मल्टी क्रापिंग से एक एकड़ पर 10 लाख आयMadhyaPradeshमध्यप्रदेश में मल्टी क्रापिंग से एक एकड़ पर 10 लाख आय 1 दिन पहलेमध्यप्रदेश सरकार ने 71वें स्थापना दिवस पर खाद्य मंत्री राजपूत का संदेशMadhyaPradeshमध्यप्रदेश सरकार ने 71वें स्थापना दिवस पर खाद्य मंत्री राजपूत का संदेश 2 दिन पहले
टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: गोस्वामी समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापनIndoreटीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: गोस्वामी समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन 10 घंटे पहलेइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैंIndoreइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैं 1 दिन पहलेमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षणIndoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 2 दिन पहलेइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभIndoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 4 दिन पहलेकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्मानाIndoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 5 दिन पहलेदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौरIndoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 5 दिन पहलेअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डियाIndoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 6 दिन पहले13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखायाIndore13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखाया 6 दिन पहले
इंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 18 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 19 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 19 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 19 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 19 दिन पहलेहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्तIndoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 19 दिन पहलेमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 19 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 19 दिन पहले
↑