देश की बात, आपके शहर से
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का विकसित भारत का संकल्प वर्ष-2047 तक होगा पूरा :- मंत्री श्री परमार
इंदौर 13 बार पढ़ी गई

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का विकसित भारत का संकल्प वर्ष-2047 तक होगा पूरा :- मंत्री श्री परमार

भारत की नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में अध्यात्म और आधुनिकता का समन्वय मंत्री श्री परमार डेली कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट संस्थान इंदौर में भारतीय ज्ञान परम्परा पर आधारित फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम में हुए शामिल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष विभाग मंत्री श्री इंदरसिंह परमार ने कहा कि मध्यप्रदेश तेज गति से आगे बढ़ रहा है।

Abhishek Raghuvanshi6 अगस्त 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

भारत की नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में अध्यात्म और आधुनिकता का समन्वय

मंत्री श्री परमार डेली कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट संस्थान इंदौर में भारतीय ज्ञान परम्परा पर आधारित फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम में हुए शामिल

तस्वीरों में खबर7 फोटो

उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष विभाग मंत्री श्री इंदरसिंह परमार ने कहा कि मध्यप्रदेश तेज गति से आगे बढ़ रहा है। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भी प्रदेश में शोध और नवाचार हो रहे हैं। प्रदेश के 13 विश्वविद्यालयों में भारतीय भाषाओं का अध्ययन कराया जा रहा है। जिसमें हिन्दी भाषा के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, असमी, सिंधी आदि भाषाएं शामिल है। इन सभी भाषाओं के माध्यम से देश को एकात्मता के भाव से जोड़ना है। साथ ही हिन्दी भाषी व्यक्ति यदि दूसरे प्रदेश में शिक्षा और रोजगार के लिए जाये, तो उसे भाषागत परेशानी नहीं आये। मंत्री श्री परमार ने कहा कि हमें भारतीय भाषाओं पर गर्व होना चाहिए। हम एक-दूसरे से अपनी भाषा में ही संवाद करें और घरों में भी मातृ भाषा का अधिक प्रयोग करें। सभी भारतीय भाषाओं का स्वभाव जोड़ने का है। मंत्री श्री परमार आज इंदौर के डेली कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट संस्थान में भारतीय ज्ञान परम्परा पर आधारित फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम में अपना मुख्य संबोधन दे रहे थे।

श्री परमार ने आगे कहा कि भारतीय ज्ञान केवल आध्यात्म तक सीमित नहीं होकर, वह वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी ओत-प्रोत है। भारतीय ज्ञान में ऋषि परम्पराओं के अलावा दर्शन और प्रमाणों का भी उल्लेख है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्ष 2020 में तैयार नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भारतीयता का बोध है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति हमारे विद्यार्थियों को हमारी ऋषि परम्पराओं के साथ-साथ आधुनिकता से भी जोड़ती है। हजारों वर्ष पूर्व हमारे ऋषियों ने ज्ञान-विज्ञान, दर्शन, संस्कृति, कला आदि विषयों पर जो कहा, उसके पीछे वैज्ञानिक आधार और प्रमाण है। हमारे ऋषियों ने ही कहा था कि पृथ्वी गोल है। इसका उल्लेख डॉ. धर्मपाल ने अपनी पुस्तकों में किया है। उन्होंने कहा कि विश्व को ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में भारत की बड़ी देन है। दुनिया को भारत ने गणित में केवल शून्य ही नहीं दिया, बल्कि गणित के कई ऐसे सूत्र भी दिए, जिसके माध्यम से पृथ्वी से सूर्य की दूरी या ब्रह्माण्ड के रहस्यों के बारे में पता लगाया जा सकता है। भारत में वर्षों पूर्व सात लाख से अधिक गुरूकुल थे। नालन्दा और तक्षशिला शिक्षा के सबसे बड़े केन्द्र थे। इन शिक्षा केन्द्रों पर साहित्य, कला, दर्शन के अलावा मेडिकल और इंजीनियरिंग विषयों की भी शिक्षा दी जाती थी। भारत में बोधायन, कणाद और आर्यभट्ट जैसे महान गणितज्ञ हुए। जिन्होंने कई महत्वपूर्ण सूत्र दिए। उन्होंने आगे कहा कि वर्ष 2047 तक प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा और इसे हमारी आज की पीढ़ी देखेगी।


कार्यक्रम में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. राकेश सिंघई, डेली कॉलेज सोसायटी के अध्यक्ष श्री विक्रम सिंह पंवार, डेली कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट संस्थान की प्राचार्य डॉ. सोनल सिसोदिया, प्राचार्य डॉ. गुरमित बिंद्रा, कन्वेनर डॉ. आशुतोष सिंह ठाकुर, प्रशासक श्री मयूर ध्वज विशेष रूप से उपस्थित थे।
मंत्री श्री परमार ने शिक्षक समुदाय से आह्वान किया कि वे हमारे विद्यार्थियों को भारतीयता से ओत-प्रोत ऐसी शिक्षा दें, जिसमें आध्यात्म और विज्ञान दोनों का समन्वय हो। इस शिक्षा में भारतीयता कूट-कूट कर भरी हो, जो हमें वसुधैव कुटुम्बकम् की ओर ले जाती है। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा इंटरगेटिंग इंडियन नॉलेज के व्हाईट पेपर का विमोचन किया गया। मंत्री श्री परमार ने डेली कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट संस्थान इंदौर का अवलोकन किया और सामूहिक चित्र भी खिंचाया।
कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. सोनल मानसिंह ने भारतीय ज्ञान परम्परा पर आधारित फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कन्वेनर डॉ. आशुतोष सिंह ठाकुर ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालयों के प्राध्यापक, शोधार्थी एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

ePaper
आज का अंकe paper

2 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
पत्नी और फैजान की बातचीत सुनकर कांप उठा था पवन…Indoreपत्नी और फैजान की बातचीत सुनकर कांप उठा था पवन… 7 घंटे पहलेपत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या, दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का सायाIndoreपत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या, दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया 8 घंटे पहलेमध्यप्रदेश पुलिस ने धनतेरस पर 1,748 मोबाइल फोन लौटाएMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस ने धनतेरस पर 1,748 मोबाइल फोन लौटाए 3 दिन पहलेधनतेरस पर राजवाड़ा पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पत्नी के साथ की खरीदारीIndoreधनतेरस पर राजवाड़ा पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पत्नी के साथ की खरीदारी 3 दिन पहलेगोवर्धन पर्व पर 9 नवंबर को, प्रदेशभर में होगा गौ-पूजन एवं पशुपालकों का सम्मानMadhyaPradeshगोवर्धन पर्व पर 9 नवंबर को, प्रदेशभर में होगा गौ-पूजन एवं पशुपालकों का सम्मान 4 दिन पहलेएमएसएमई मंत्री और मुख्य सचिव ने निर्यातकों के लिए पाँच व्यवस्थाओं का शुभारंभMadhyaPradeshएमएसएमई मंत्री और मुख्य सचिव ने निर्यातकों के लिए पाँच व्यवस्थाओं का शुभारंभ 4 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस ने 73 लाख रुपये से अधिक अवैध पटाखे जब्त किएMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस ने 73 लाख रुपये से अधिक अवैध पटाखे जब्त किए 4 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में दिए महत्वपूर्ण वक्तव्य –Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में दिए महत्वपूर्ण वक्तव्य – 5 दिन पहले
टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: गोस्वामी समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापनIndoreटीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: गोस्वामी समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन 6 दिन पहलेस्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने कलेक्टर कार्यालय में लगाया गया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉलIndoreस्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने कलेक्टर कार्यालय में लगाया गया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉल 7 दिन पहलेजनसुनवाई सम्पन्न – 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएंIndoreजनसुनवाई सम्पन्न – 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं 7 दिन पहलेइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैंIndoreइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैं 7 दिन पहलेमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षणIndoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 8 दिन पहलेइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभIndoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 10 दिन पहलेकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्मानाIndoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 11 दिन पहलेदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौरIndoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 11 दिन पहले
“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 22 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 24 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 24 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 25 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 25 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 25 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 25 दिन पहलेहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्तIndoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 25 दिन पहले
↑