दिव्यांगजनों ने व्हीलचेयर पर निकाली भव्य तिरंगा यात्रा,संस्था सार्थक के आयोजन में राष्ट्रभक्ति का दिया संदेश
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संस्था सार्थक द्वारा शुक्रवार को दिव्यांग भाई-बहनों के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। कोठारी मार्किट पार्किंग से प्रारंभ हुई यात्रा गांधी हॉल पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संस्था सार्थक द्वारा शुक्रवार को दिव्यांग भाई-बहनों के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। कोठारी मार्किट पार्किंग से प्रारंभ हुई यात्रा गांधी हॉल पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। बड़ी संख्या में व्हीलचेयर पर शामिल हुए दिव्यांगजनों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति अपने सम्मान का संदेश दिया।
यात्रा का नेतृत्व पद्मश्री सत्येंद्र सिंह लोहिया ने किया। उनके साथ विभिन्न खेलों के पैरा खिलाड़ी, दिव्यांग उद्यमी तथा कला क्षेत्र से जुड़े दिव्यांग साथी भी यात्रा में सहभागी बने। पूरे मार्ग में तिरंगे के साथ दिव्यांगजनों का उत्साह और राष्ट्रभक्ति आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर विशेष रूप से पैरा टेबल नेशनल प्लेयर हर्षिता शहरी all इंडिया रैंक 5, भविष्य जैन, all इंडिया रैंक10 उपस्थित रहें।
इस अवसर पर संस्था सार्थक के अध्यक्ष दीपक जैन (टीनू) ने कहा कि दिव्यांगता किसी व्यक्ति की क्षमता को सीमित नहीं करती। देश के पैरा खिलाड़ी, उद्यमी और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे दिव्यांग साथी इसका उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य दिव्यांगजनों को केवल सहानुभूति नहीं, बल्कि सम्मान, समान अवसर और समान भागीदारी का संदेश देना है।
दीपक जैन टीनू ने कहा कि जब व्हीलचेयर पर बैठे हमारे दिव्यांग भाई-बहन हाथ में तिरंगा लेकर राष्ट्र के सम्मान में आगे बढ़ते हैं, तो यह पूरे समाज के लिए प्रेरणा का दृश्य बन जाता है। उन्होंने यात्रा में सहभागी सभी दिव्यांगजनों, पैरा खिलाड़ियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
गांधी हॉल पहुंचने पर यात्रा का समापन राष्ट्रगान एवं राष्ट्रभक्ति के भाव के साथ हुआ। संस्था सार्थक की इस पहल को दिव्यांगजनों के आत्मसम्मान और राष्ट्र के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को सामने लाने वाला प्रयास बताया गया।
इस अवसर पर संस्था सार्थक के अंकित रावल, प्रिंस जोशी, तुषार गावड़े, कमलेश जोशी, तुषार मिश्रा, केशव पोरवाल, आनंद बोकड़िया, शिवांग बागड़िया सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहें।

21 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreइंदौर में गूंजे देश भक्ति के स्वर, निकली विशाल वाहन यात्रा — हर घर तिरंगा अभियान में उमड़ा देशभक्ति का उत्साह 48 दिन पहले
Indoreयुवाओं की भागीदारी से 9 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव 54 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 2 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 2 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 3 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा से शहरी-ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत होगी सीधी बस कनेक्टिविटी, लाखों लोगों को मिलेगा लाभ : मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट 3 दिन पहले
Indoreशासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, किलाभवन में हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत व्याख्यान का आयोजन 3 दिन पहले
Indoreआरडीएसएस अंतर्गत मालवा निमाड़ में 92 नए सब स्टेशनों से बिजली वितरण 3 दिन पहले
Indoreसंभाग के सभी जिलों में अवैध कटाई, अतिक्रमण एवं अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर करें कार्यवाही 5 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 8 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी 5 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई 6 दिन पहले
Indoreएक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम (रोजगार एवं स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला) 29 सितम्बर को 6 दिन पहले
Indoreखराब एवं फटी साड़ियों की शिकायत पर उपभोक्ता को वापस मिली पूरी राशि 6 दिन पहले
Indoreजनसुनवाई में प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल: कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने सुनी आमजन की समस्याएं, किया त्वरित निराकरण 6 दिन पहले
Indoreकेन्द्रीय जेल इन्दौर में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा योग कार्यक्रम आयोजित 6 दिन पहले
Indoreअटल जी का जीवन है लोकतांत्रिक मूल्यों के लिये प्रतिबद्धता का उदाहरण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में बायपास के ढाबों के किचन में मिली गंदगी, वेज और नॉनवेज साथ रखा था 7 दिन पहले
Indoreसभी बैंक समय-सीमा में अपने लक्ष्य की पूर्ति करें 7 दिन पहले
Indoreराहुल के कार्यक्रम के बाद कांग्रेस में उबाल: 24 में से करीब 18 ब्लॉक अध्यक्ष जुटे, शहर कार्यकारिणी भी नाराज 7 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान का रक्तदान शिविरों से हुआ शुभारंभ 10 दिन पहले
Indoreग्रामीण आबादी को मिलेगा अपनी संपत्ति का अधिकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में इंफोसिस के नए सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट ब्लॉक का किया शुभारंभ 11 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्यपाल श्री पटेल से की सौजन्य भेंट 11 दिन पहले
Indoreइंदौर में आकार लेगा प्रदेश का पहला सिंधु कला केंद्र 11 दिन पहले



