इंदौर में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस से अभद्रता:महिला समेत तीन पर शासकीय कार्य में बाधा की FIR, नशे में थे ड्राइवर और महिला
इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम से अभद्रता और शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है।
इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम से अभद्रता और शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। नशे में वाहन चला रहे ड्राइवर पर कार्रवाई के दौरान कार में सवार महिला ने पुलिसकर्मियों से विवाद किया और मोबाइल छीनने का प्रयास भी किया। पुलिस ने मामले में महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार 29 जून की रात एसीपी रूबिना मिजवानी और हीरानगर थाना प्रभारी सुनील पटेल चंद्रगुप्त मौर्य चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पश्चिम बंगाल नंबर की हुंडई क्रेटा कार (WB16BF2500) वहां पहुंची। पुलिस ने कार रोककर ड्राइवर की जांच की तो वह नशे की हालत में मिला।
महिला ने पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की की
पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की बात कही। इसी दौरान कार में बैठी महिला सोमाली नायक पुलिसकर्मियों से विवाद करने लगी। आरोप है कि महिला ने पुलिसकर्मियों से अभद्रता की और धक्का-मुक्की तक करने लगी।
मौके पर मौजूद एसीपी रूबिना मिजवानी ने भी महिला को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह शांत नहीं हुई और अधिकारियों से भी बहस करने लगी।
पुलिसकर्मी का मोबाइल छीनने का प्रयास
पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर कुछ पुलिसकर्मियों ने महिला की हरकतों का वीडियो बनाना शुरू किया। आरोप है कि महिला ने वीडियो बना रहे पुलिसकर्मी का मोबाइल छीनने की कोशिश की, जिससे एसआई देवराज बघेल का मोबाइल नीचे गिर गया। इसके बाद महिला ने एक पुलिसकर्मी पर हाथ उठाने का प्रयास भी किया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए एसीपी ने मौके पर मौजूद सभी लोगों को हिरासत में लेने के निर्देश दिए। पुलिस ने कालीदास पंवार निवासी हुबली (कर्नाटक), श्रवण कुमार प्रजापति और सोमाली नायक के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 5 घंटे पहले
Indoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 6 घंटे पहले
India News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 1 दिन पहले
Indoreचालान का 45 हजार में सेटलमेंट……:जूनियर इंजीनियर के लिए घूस लेता रीडर पकड़ाया 1 दिन पहले
Indore‘कमाई उजड़ गई, बच्चों को लेकर कहां जाएं’; इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी के लोगों का दर्द 1 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 1 दिन पहले
Indoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 1 दिन पहले
Indoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 2 दिन पहले
Indoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 2 दिन पहले
Indoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreआयुक्त के निरीक्षण में सफाई व्यवस्था में लापरवाही, अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन, केसरी-बसंती रंग में रंगा शहर; 38 गुरुद्वारों की संगत हुई शामिल 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए होंगे व्यापक सुधार 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
Indoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 8 दिन पहले
Indoreदिलजीत : अमेरिकी नागरिक हमें नबताए कि हिन्दुस्तान किसके बाप का है ! 9 दिन पहले
Indoreइंदौर में मल्हारगंज अस्पताल की सोनोग्राफी मशीन खराब, गर्भवती महिलाएं हो रहीं परेशान 9 दिन पहले
Indoreम्यूल अकाउंट से संदिग्ध लेनदेन, युवक गिरफ्तार 9 दिन पहले