इंदौर ट्रैफिक पुलिस को मिली नई ताकत, 30 नए जवानों का मिला बल, एडिशनल डीसीपी ने जारी किए आदेश
शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए लंबे समय से बल की कमी से जूझ रही इंदौर ट्रैफिक पुलिस के लिए राहत भरी खबर है। विभाग को 30 नए पुलिसकर्मियों का अतिरिक्त बल आवंटित किया गया है।
शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए लंबे समय से बल की कमी से जूझ रही इंदौर ट्रैफिक पुलिस के लिए राहत भरी खबर है। विभाग को 30 नए पुलिसकर्मियों का अतिरिक्त बल आवंटित किया गया है। इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) सीमा अलावा ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं।
एक्शन मोड में इंदौर ट्रैफिक पुलिस विभाग
नो-एंट्री और एंट्री पॉइंट्स पर बढ़ेगी सख्ती
26 आरक्षकों सहित ASI की हुई पदस्थापना
इंदौर। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए लंबे समय से बल की कमी से जूझ रही इंदौर ट्रैफिक पुलिस के लिए राहत भरी खबर है। विभाग को 30 नए पुलिसकर्मियों का अतिरिक्त बल आवंटित किया गया है। इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) सीमा अलावा ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं।
विभिन्न थानों से तैनात किए गए अधिकारी
यातायात पुलिस को मिले इस नए बल में अधिकारियों और जवानों का संतुलित मिश्रण है। जानकारी के अनुसार, इसमें दो सहायक उपनिरीक्षक (ASI) और दो प्रधान आरक्षक शामिल हैं। हीरानगर थाने से सुरेश भदकारे और लसूड़िया थाने से प्रवेश सिंह को यातायात थाना (पूर्व) में स्थानांतरित किया गया है। इसके साथ ही पलासिया और द्वारकापुरी थानों से एक-एक प्रधान आरक्षक की तैनाती भी यातायात थाना (पूर्व) में की गई है।
आरक्षकों की तैनाती और रवानगी
पदों के वर्गीकरण के अनुसार, कुल 26 आरक्षक यातायात विभाग को सौंपे गए हैं। इन आरक्षकों को शहर की जरूरतों के हिसाब से पूर्व या पश्चिम यातायात थानों में तैनात किया जाएगा। वहीं, विभाग में कुछ फेरबदल भी हुए हैं, जिसके तहत यातायात में पहले से पदस्थ पांच कर्मियों को रवानगी दी गई है। इनमें एक प्रधान आरक्षक और चार महिला आरक्षक शामिल हैं।
प्रवेश द्वारों और नो-एंट्री पॉइंट पर मिलेगी मदद
एडिशनल डीसीपी संतोष कुमार कौल ने बताया कि पिछले दिनों हुई एक बैठक में पुलिस आयुक्त से बल बढ़ाने की मांग की गई थी। वर्तमान में शहर के प्रवेश द्वारों (Entry Points) पर बड़ी संख्या में बल तैनात रहता है, जिसकी वजह से शहर के आंतरिक हिस्सों और ‘नो-एंट्री’ पॉइंटों पर यातायात प्रबंधन में मुश्किलें आ रही थीं। नए बल के आने से अब इन प्रमुख पॉइंटों पर मैनपावर की कमी दूर होगी और सुगम यातायात सुनिश्चित किया जा सकेगा।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चतुर्थ राष्ट्रीय HR-CSR सम्मेलन ‘अभ्युदय’ का शुभारंभ किया 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजन 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँ 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 6 दिन पहले
India Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 8 दिन पहले
MadhyaPradeshजनसमस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
MadhyaPradeshतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
MadhyaPradeshसामान्य से कम वर्षा वाले जिलों में जल प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
MadhyaPradeshश्री उज्ज्वल निकम ने न्याय के प्रति देशवासियों की बढ़ाई आस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
MadhyaPradeshसेमीकॉन समिट में निवेशकों को दें सरकार की इन्वेस्टर्स फ्रेन्डली पॉलिसी की जानकारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 9 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 9 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले