देश की बात, आपके शहर से
इंदौर में बच्चे के हत्यारे रेहान ने वाशिंग मशीन में कपड़े धोकर मिटाए सबूत, ताऊ ने लाश छुपाने में की मदद; पूछताछ में किया खुलासा
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

इंदौर में बच्चे के हत्यारे रेहान ने वाशिंग मशीन में कपड़े धोकर मिटाए सबूत, ताऊ ने लाश छुपाने में की मदद; पूछताछ में किया खुलासा

इंदौर में बच्चे के हत्यारे रेहान से जब पुलिस ने कड़ाई से पुछताछ की, तो उसने वारदात को लेकर कई खुलासे किए। आरोपी ने बताया कि हत्या के समय वह गांजे के नशे में था।

Abhishek Raghuvanshi2 फरवरी 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर में बच्चे के हत्यारे रेहान से जब पुलिस ने कड़ाई से पुछताछ की, तो उसने वारदात को लेकर कई खुलासे किए। आरोपी ने बताया कि हत्या के समय वह गांजे के नशे में था। उसने ताऊ की मदद से शव छुपाना और खून से सने कपड़े वाशिंग मशीन में धोना स्वीकार लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बच्चे की हत्या को लेकर किए खुलासे
ताऊ की मदद से शव छुपाने और कपड़े धोने की बात स्वीकारी
पुलिस ने हत्यारे के ताऊ को भी मामले में आरोपी बनाया है
इंदौर: 13 वर्षीय मासूम का हत्यारा रेहान अब धीरे धीरे टूट रहा है। पहले वह पुलिस को गुमराह कर एक नाबालिग पर जुर्म ढोल रहा था। शनिवार रात उसने ताऊ की मदद से शव छुपाना और खून से सने कपड़े वाशिंग मशीन में धोना स्वीकार लिया। उसने यह भी बताया कि घटना के पहले गोगो पेपर में गांजा फूंका था। इसके बाद उसकी नियत खराब हो गई। पुलिस ने कोर्ट से तीन दिन की रिमांड मांगी है।
एमआईजी टीआई सी बी सिंह के अनुसार श्री देवी अपार्टमेंट (श्रीनगर मेन) निवासी 21 वर्षीय रेहान पुत्र अब्दुल शाकीर को रविवार को कोर्ट पेश कर रिमांड पर ले लिया है। रेहान शातिर किस्म का अपराधी है। उसने पुलिस को खुब गुमराह किया है।
दोपहर तक उसने खुद को बेगुनाह बताया और एक नाबालिग का नाम बताया। रात में सख्ती की तो टूट गया और परतें खोल दी। रेहान ने बताया वह गांजा पीता है। घटना के पहले भी गोगो पेपर में भरकर गांजा फूंका था। शाम करीब साढ़े सात बजे पार्किंग में ही टहल रहा था।
बच्चा मल्टी में रहने वाले दोस्त के पास जा रहा था। पूछा तो बोला मैं अपने दोस्त से मांझा लेने आया हूं। रेहान की नियत खराब हुई और बच्चे को मांझा देने की बात कहकर छत पर ले गया। कुछ देर उसने बातों में उलझाया और आपत्तिजनक हरकत करने लगा।
विरोध करने पर उसने बच्चे को पीटा।
भागने लगा तो छत पर पड़ी सिमेंट की ईंट मार दी। बेहोश होते ही मांझा से गला कसा लेकिन मांझा टूट गया। इसके बाद उसने कपड़े सुखाने की नायलोन की रस्सी ली और बच्चे का गला घोंट डाला।
टीआई के अनुसार रेहान ने छत पर फैला खून भी धोया था। खुद के कपड़ों पर भी खून लगा था। जिसे बाद में उसने वाशिंग मशीन में धोकर साफ कर डाला। पुलिस ने कपड़े बरामद कर लिए है।टीआई के अनुसार नयापुरा में रहने वाले अब्दुल रफीक उर्फ राजा (पुत्र अब्दुल हक) का नाम मदद करने आया है। पुलिस ने राजा को आरोपित बनाया है। वह रेहान का ताऊ लगता है।
आरोपी ने ताऊ को बताई पूरी घटना
रेहान ने पूछताछ में बताया पहले खजराना में रहने वाले दोस्त को कॉल लगया था। उसके फोन न उठाने पर जरुरी काम का बोलकर राजा को बुलाया। राजा को पूरी घटना बताई और रोने लगा। उससे कहा लोग मुझे मार डालेंगे। राजा ने आते ही रेहान की पिटाई भी की। इसके बाद शव ठिकाने लगाने की साजिश की और दोनों ने कंबल में लपेट कर बच्चे का शव पलंग पेटी में रख दिया। राजा करीब साढ़े 11 बजे तक रेहान के साथ ही रहा था। रेहान की मां शहजादी कीचन में सो गई थी।
बंधक बनाकर 15 लाख रुपये की फिरौती मांगना चाहता था
टीआई के अनुसार आरोपी रेहान ने बताया वह बच्चे के बेहोश होने के बाद स्वजन से फिरौती वसूलना चाहता था। लेकिन बच्चे की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार आरोपी तरह तरह की बातें बता कर गुमराह करने का प्रयास कर रहा है। उसका परिवार भी आपराधिक प्रवृति का है। भाई रजा अहमद भी हत्या के आरोप में जेल में बंद है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस का मानना है कि राजा के पकड़े जाने पर भी मामले से जुड़ी अन्य जानकारी स्पष्ट हो सकेगी। राजा बार बार लोकेशन बदल रहा है। रात में गड़बड़ी पुलिया, सुदामा नगर, एरोड्रम की ओर घुम रहा था। इसके बाद देपालपुर जाकर उसने अपना फोन बंद कर लिया है। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले
↑