QR Code ने कातिल को पहुंचाया सलाखों के पीछे… सड़क पर मामूली टक्कर पर MP में युवक की चाकू मारकर हत्या की हत्या
इंदौर के स्कीम-54 क्षेत्र में बुधवार रात पार्थ दीवान की सरेराह हत्या ने सनसनी फैला दी। नशे में टकराने से हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया जब चार युवकों ने पार्थ पर चाकू से हमला कर दिया।
इंदौर के स्कीम-54 क्षेत्र में बुधवार रात पार्थ दीवान की सरेराह हत्या ने सनसनी फैला दी। नशे में टकराने से हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया जब चार युवकों ने पार्थ पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी लवीश वाड़े को पुलिस ने उसके QR Code और CCTV फुटेज की मदद से गिरफ्तार किया।
पार्थ दीवान की चाकू से हत्या, चार बदमाश गिरफ्तार।
शराब के नशे में टकराने पर हुआ विवाद, बनी हत्या।
QR कोड और CCTV फुटेज से पकड़ा गया लवीश।
इंदौर: स्कीम-54 में हुई सुंदरनगर निवासी पार्थ दीवान की हत्या का खुलासा हो गया। पुलिस ने बाणगंगा के बदमाश लवीश वाड़े को पकड़ा है। लवीश और उसके साथी निकुंज गुप्ता,निक्कू काटे और सोभित ठाकुर ने पार्थ की हत्या की थी। आरोपित जन्मदिन मनाकर शराब पीने आए थे। टकराने पर विवाद हो गया और आरोपितों ने पार्थ की चाकू घोंपकर निर्ममता से हत्या कर दी।
नशे में टकराने पर हुई कहासुनी
विजयनगर पुलिस के मुताबिक 19 वर्षीय पार्थ पुत्र भानुप्रताप दीवान दोस्त आयुष और संजय निवासी मेघदूत नगर के साथ शराब पी रहा था। आरोपित लवीश वाड़े,निकुंज गुप्ता,निक्कू काटे और सोभित ठाकुर भी शराब पीने आए थे। बुधवार को लवीश का जन्मदिन था। वह सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम करता है।
नशे में टकराने पर पार्थ की आरोपितों से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ गया और आरोपितों ने पार्थ को घेर कर मारना शुरु कर दिया। वह बचने के लिए भागा लेकिन आरोपितों ने उसका पीछा किया दनादन चाकूओं से गोंदना शुरु कर दिया। उसके पीठ और सीने पर कईं बार चाकू मारे। आरोपितों के भागने पर लोगों ने पार्थ को अस्पताल भिजवाया लेकिन उसकी मौत हो गई। लोगों ने बताया विवाद की शुरुआत स्कीम-54 स्थित शराब दुकान के समीप हुई है। दोनों पक्ष आहते में बैठ कर शराब पी रहे थे।
CCTV फुटेज से हुई पहचान
पुलिस ने शराब दुकान के कर्मचारियों को CCTV फुटेज दिखाए तो एक आरोपित की पहचान कर ली। कर्मचारियों ने बताया उसने शराब का आनलाइन भुगतान किया था। पुलिस ने क्यूआर कोड की जानकारी निकाली तो लवीश वाडे का मोबाइल नंबर मिल गया। उसकी इंस्टाग्राम आइडी से फोटो निकाली और देर रात कालिंदी गोल्ड सिटी (भांगिया) से पकड़ लिया।
लवीश शराब के नशे में था। उसने खून से सने कपड़े बदल लिए और बगैर बताए चुपचाप सो गया। सीसीटीवी फुटेज में सीने-पीठ पर चाकू घोंपते दिखा बदमाश पार्थ की हत्या का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। उस पर सभी आरोपित मिलकर हमला कर रहे है। निकुंज ने चाकू निकाल कर पीठ और सीने में गोंदा था। निकुंज हत्या का आरोपित रहा है। वह करोल बाग के समीप शंखेश्वर कालोनी में रहता है। हत्या में एक नाम सोभित ठाकुर का भी आया है। सोभित भी हत्या का आरोपित रह चुका है। इस घटना ने पुलिस की मुस्तेदी की पोल खोल दी है। अवैध तरिके से आहता चलाया जा रहा था और आबकारी व पुलिसकर्मी आंखें मुंद कर देख रहे थे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 16 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 16 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले