इंदौर में पुलिस और ABVP के बीच तीखी बहस, बाइक से निकाली चाबी तो छात्र नेताओं ने किया हंगामा
बुधवार रात एमजी रोड क्षेत्र में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। करीब 30 मिनट तक पुलिस और छात्र नेताओं के बीच तीखी बहस होती रही। सड़क पर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
बुधवार रात एमजी रोड क्षेत्र में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। करीब 30 मिनट तक पुलिस और छात्र नेताओं के बीच तीखी बहस होती रही। सड़क पर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। वाहन छोड़ने को लेकर कार्यकर्ता दवाब बनाने लगे।
इंदौर। बुधवार रात एमजी रोड क्षेत्र में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। करीब 30 मिनट तक पुलिस और छात्र नेताओं के बीच तीखी बहस होती रही। सड़क पर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। वाहन छोड़ने को लेकर कार्यकर्ता दवाब बनाने लगे। वहीं, प्रांत सहमंत्री कौशल यादव और महानगर सहमंत्री प्रतीक यादव ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है और चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली करना बताया।
चाबी निकालने से शुरू हुआ विवाद
मामले में पुलिस अधिकारियों ने इन बातों को नकारा दिया। उनका कहना है कि इसे संबंधित कोई प्रमाण है तो प्रस्तुत किए जाए। घटना एमजी रोड थाना क्षेत्र में बुधवार रात 12.30 बजे हुई। उस दौरान पुलिस ड्रिंक एंड ड्राइव और संदिग्ध वाहनों की तलाशी ले रही थी। इस दौरान छात्र नेता बाइक से निकले। जवानों ने वाहन रोका और चाबी निकाल ली। साथ ही वाहन से संबंधित दस्तावेज मांगे। चाबी निकालने की बात पर छात्रनेताओं ने आपत्ति ली। इसे लेकर विवाद शुरू हो गया।
बुरी तरह से प्रभावित रहा यातायात
उस दौरान एबीवीपी के बाकी कार्यकर्ता भी पहुंचे गए। उन्होंने पुलिसकर्मी द्वारा 500 रुपए लेकर बिना रसीद के गाड़ियां छोड़ने का आरोप लगाया। विवाद बढ़ता देख एमजी रोड थाना प्रभारी विजय सिसोदिया से भिड़ गए। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने बेरीकेड्स उठाकर सड़क पर फेंक दिए और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान बुरी तरह से यातायात प्रभावित रहा। संगठन के नगर मंत्री देवेश गुर्जर का कहना है कि पुलिस वालों ने एक कार्यकर्ता के हाथ-पैर पकड़ लिए थे। उसके बाद विवाद बढ़ा।
बिना अनुमति रख दी बैठक
एबीवीपी का गुरुवार को भी एक विवाद सामने आया है। निजी कॉलेज में विद्यार्थी सामान्य बैठक रखी गई। इस दौरान कॉलेज प्रबंधन ने आपत्ति जताई और कहा कि बिना अनुमति कोई बैठक नहीं होगी। इसे लेकर छात्रनेता भड़क गए और नारेबाजी शुरू कर दी। मामले में छात्रनेताओं का कहना है कि पहले डायरेक्टर को बैठक के बारे में बताया था। उन्होंने ग्रुप डायरेक्टर से चर्चा करना बताया। उन्होंने छात्रों के साथ गलत व्यवहार किया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 17 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 17 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले