इंदौर में लव जिहाद के आरोपी अनवर कादरी की पार्षदी खत्म करने का प्रस्ताव पास, 67 पार्षदों ने जताई सहमति
स्वच्छता में सिरमौर इंदौर ने अब राजनीति की स्वच्छता की ओर भी कदम बढ़ा दिया है।
स्वच्छता में सिरमौर इंदौर ने अब राजनीति की स्वच्छता की ओर भी कदम बढ़ा दिया है। गुरुवार को हुए निगम परिषद सम्मेलन में लव जिहाद के लिए फंडिंग के आरोपी और वार्ड 58 के पार्षद अनवर कादरी की पार्षदी समाप्ति का प्रस्ताव पास हो गया। यह पहला अवसर है जब परिषद सम्मेलन में किसी पार्षद की पार्षदी खत्म करने का प्रस्ताव पास हुआ है।
लव जिहाद के आरोपी पार्षद की पार्षदी खत्म करने का प्रस्ताव पास
57 पार्षदों की सहमति चाहिए थी, 67 पार्षदों ने जताई सहमति
इंदौर। स्वच्छता में सिरमौर हमारे इंदौर ने अब राजनीति की स्वच्छता की ओर भी कदम बढ़ा दिया है। गुरुवार को हुए निगम परिषद सम्मेलन में लव जिहाद के लिए फंडिंग के आरोपित और वार्ड 58 के पार्षद अनवर कादरी की पार्षदी समाप्ति का प्रस्ताव पास हो गया। निगम इतिहास में संभवत: यह पहला अवसर है जब परिषद सम्मेलन में किसी पार्षद की पार्षदी खत्म करने का प्रस्ताव पास हुआ है। स्वीकृति की मुहर लगाने के लिए 57 पार्षदों की सहमति की आवश्यकता थी, लेकिन 67 पार्षदों ने सहमति जताई और कहा कि ऐसे आरोपित को पार्षद बने रहने का अधिकार ही नहीं है। नगर निगम प्रस्ताव पास होने की सूचना राज्य शासन और निर्वाचन विभाग को भेजेगा ताकि वार्ड में जल्द से जल्द उपचुनाव हो सकें। कादरी की पार्षदी निरस्त करने के प्रस्ताव पर चर्चा से ठीक पहले कांग्रेसी पार्षदों ने सम्मेलन का बहिष्कार कर दिया। वे सदन से बाहर आकर जमीन पर बैठ गए। उन्होंने ने चर्चा पर बहस में हिस्सा लिया न मतदान किया।
15 जून 2025 को पुलिस ने लव जिहाद के आरोप में साहिल और अलताफ नामक दो युवकों को पकड़ा था। दोनों आरोपितों ने अपने बयान में बताया था कि पार्षद अनवर कादरी ने उन्हें लव जिहाद के लिए फंडिंग की है। वह हिंदू लड़कियों को फंसाने के लिए मुस्लिम युवकों को एक लाख रुपये और निकाह करने के लिए दो लाख रुपये देता है। पुलिस द्वारा कादरी को आरोपित बनाने के बाद से वह फरार था। इस बीच जांच में उसके खिलाफ कई अन्य खुलासे भी हुए।
यह भी पता चला कि कादरी ने जम्मू-कश्मीर से फर्जी हथियार लायसेंस भी बनवा रखा है। एक अगस्त 2025 को कादरी ने जिला न्यायालय में सरेंडर कर दिया। इसके बाद से वह जेल में है। लवजिहाद के गंभीर आरोपों के बाद से कादरी की पार्षदी निरस्ती की मांग जोर पकड़ने लगी थी। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इस संबंध में संभागायुक्त को पत्र भी लिखा था जिस पर कार्रवाई करते हुए संभागायुक्त ने कादरी को नोटिस भी जारी किया।
कांग्रेसी पार्षदों ने खुद को बहस से बाहर रखा
गुरुवार को हुए निगम परिषद सम्मेलन में 71 प्रस्ताव रखे गए थे। कादरी की पार्षदी निरस्त करने का प्रस्ताव 67 वे नंबर पर था। इस प्रस्ताव पर चर्चा शुरू होती इसके पहले ही कांग्रेस पार्षद दल ने हंगामा करते हुए सदन का बहिष्कार कर दिया। वे सदन से बाहर आकर नारेबाजी करे लगे।
यह है संख्या का गणित
85 पार्षद हैं नगर निगम में
57 पार्षदों की सहमति की आवश्यकता थी प्रस्ताव पास कराने के लिए
76 पार्षदों ने प्रस्ताव के पक्ष में दी सहमति
महापौर बोले-
लवजिहाद के आरोपित पार्षद का फरार और जेल में रहना सिद्ध करता है कि उसकी पार्षदी रखने का कोई औचित्य नहीं है। जब जब कादरी पर आरोप लगते हैं सिद्ध भी हुए हैं। लव जिहाद के मामले में कांग्रेस ने कोई कार्रवाई नहीं की। सम्मेलन में कांग्रेस पार्षद कादरी का प्रस्ताव आने से पहले सदन छोड़कर चले गए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष विधानसभा उमंग सिंघार को बताना चाहिए कि क्या कांग्रेस लव जिहाद के पक्ष में है। निगम परिषद सम्मेलन में प्रस्ताव आने से पहले कांग्रेस के पार्षद सदन छोड़कर चले गए और बाहर धरने पर बैठ गए।
पुष्यमित्र भार्गव, महापौर।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 16 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 16 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले