इंदिरा गांधी कॉलोनी के रहवासी हरिश गोड़ाले सूदखोरों से परेशान होकर आत्महत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। सोमवार को परिजनों के बयानों और सुसाइड नोट की जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने सुरेश रानवे पिता प्यारेलाल निवासी इंदिरा गांधी कॉलोनी महू, आकाश उर्फ पप्पी पिता ड्रेक प्रसाद तिवारी निवासी मेहता की चाल, बाबू पिता कज्जू निवासी मोहन टॉकीज और नकुल निवासी लालजी की बस्ती के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। इसमें आकाश उर्फ पप्पी और सुरेश रानवे को पुलिस ने गिरफ्तार कर िलया है। सूदखोरों से परेशान होकर शहर के इंदिरा कॉलोनी के रहवासी हरिश गोड़ाले ने शनिवार को जहर खा लिया िलया। रविवार को इंदौर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान हरीश की मौत हा़े गई। जहर खाने के पहले हरीश ने सुसाइड नोट लिखा था। इसके बाद रविवार को हरीश के परिजन कोतवाली थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की थी। कोतवाली टीआई राहुल शर्मा ने बताया कि 15 फरवरी को हरिश गोडाले ने सूदखोरों से परेशान होकर सुसाइड नोट लिखकर सल्फास की गोलियां खा ली थी। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मामले में जूनी इंदौर थाने पर मर्ग कायम हुआ था। सोमवार को मामले की डायरी प्राप्त होने के बाद परिजनों के बयान भी दर्ज किए गए। पप्पी और सुरेश को पकडऩे में सफलता मिली। वहीं दो अन्य आरोपी घटना के बाद से ही फरार हो गए। जिनकी तलाश जारी है।
