कुमेड़ी में बने नवनिर्मित आईएसबीटी पर बसों का संचालन मध्य मार्च तक हो जायेगा शुरू।
संभागायुक्त की अध्यक्षता में इंदौर विकास प्राधिकरण, जिला प्रशासन, नगर निगम, वन विभाग की समन्वय बैठक सम्पन्न।

संभागायुक्त की अध्यक्षता में इंदौर विकास प्राधिकरण, जिला प्रशासन, नगर निगम, वन विभाग की समन्वय बैठक सम्पन्न।
इंदौर विकास प्राधिकरण, जिला प्रशासन, नगर निगम, वन विभाग आदि विभागों की समन्वय समीक्षा बैठक संभागायुक्त श्री दीपक सिंह की अध्यक्षता में संभागायुक्त कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री आशीष सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा, इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आर.पी. अहिरवार, नगर के चीफ इंजीनियर श्री डी.आर. लोधी, वनमंडल अधिकारी बीरेन्द्र के. पटेल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में संभागायुक्त श्री सिंह ने इंदौर विकास प्राधिकरण, नगर निगम इंदौर, वन विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट देखी और समीक्षा की। बैठक में संभागायुक्त श्री सिंह ने निर्देश देते हुए कहा कि इंदौर विकास प्राधिकरण, नगर निगम इंदौर, वन विभाग आदि विभाग समन्वय के साथ पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ कार्य करें। साईट पर जाकर देखें और लगातार मॉनिटरिंग करें।
संभागायुक्त श्री सिंह ने बताया कि कुमेड़ी स्थित आईएसबीटी लगभग बनकर तैयार हो गया है। अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त इस बस स्टैण्ड का संचालन अगले मार्च माह के मध्य तक शुरू हो जाएगा। शुरूआत में इस बस स्टैण्ड से गुजरात, राजस्थान और दिल्ली क्षेत्र में जाने वाली लगभग 200 बसें संचालित होगी। इससे शहर में यातायात का दबाव कम हो जायेगा। आने वाले दिनों में अन्य राज्यों की ओर जाने वाली बस की संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी।
बैठक में संभागायुक्त श्री सिंह ने निर्देश दिए कि इस बस स्टैण्ड पर यात्रियों के लिए सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध रहें। बताया गया कि बस स्टैण्ड में यात्रियों और बसों के लिए अनेक सुविधाएं मौजूद हैं। यात्रियों और बस संचालकों की सुविधा के साथ शहर के यातायात सुधार को देखते हुए इस बस स्टैण्ड से बसों का संचालन किया जाना हितकारी है। आईएसबीटी के समीप वाहन संचालकों को बस पार्क करने के लिए इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा जगह उपलब्ध कराई जाएगी। आईएसबीटी तक यात्रियों की सुविधा के लिए सिटी बस, ऑटो, ई-रिक्शा आदि लोक परिवहन के साधनों की कनेक्टिविटी की जाएगी।
संभागायुक्त श्री सिंह ने बताया कि सीनियर सिटीजन बिल्ड़िंग का कार्य अंतिम चरणों में है और इसे 31 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। इस भवन में 32 फ्लेट है जिसमें सभी तरह की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध है। इस भवन में सौर प्लांट लगाया जाएगा ताकि ऊर्जा की बचत के साथ-साथ पर्यावरण में भी सुधार हो। बैठक में संभागायुक्त श्री सिंह ने कहा कि इंदौर विकास प्राधिकरण और नगर निगम की योजनाओं में बाधक आने वाले अतिक्रमणों को हटाया जाएगा। अतिक्रमण हटाने के दौरान जिन गरीबों के आवास हटेंगे उन्हें मूल स्थान विस्थापित कर प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के आवास दिये जायेंगे।
बैठक में बड़ा गणपति पर प्रस्तावित फ्लाईओव्हर पर भी चर्चा हुई। अगले एक पखवाड़े में इसकी डीपीआर बनाकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले