देश की बात, आपके शहर से
मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने दी विधानसभा एक को करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की दी सौगात।
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने दी विधानसभा एक को करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की दी सौगात।

विधानसभा 1 के वार्ड 4 में हुआ 6 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण- भूमिपूजन। क्षेत्र एक के सभी उद्यानों में 2.5 करोड़ से अधिक लागत के बच्चों के लिए झूला चकरी एवं युवाओ व बुजुर्गों के लिए दिया जिम का सामान।

Abhishek Raghuvanshi21 जुलाई 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं


विधानसभा 1 के वार्ड 4 में हुआ 6 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण- भूमिपूजन।
क्षेत्र एक के सभी उद्यानों में 2.5 करोड़ से अधिक लागत के बच्चों के लिए झूला चकरी एवं युवाओ व बुजुर्गों के लिए दिया जिम का सामान।
इंदौर को स्वच्छता का सिरमौर बनाने वाले सफाई मित्रों का मंत्री श्री विजयवर्गीय ने किया सम्मान।
स्व गोपाल मालू उद्यान का लोकार्पण कर किया पौधारोपण।
माताएं बच्चों को अच्छे संस्कार दे, घर का बना पौष्टिक खाना खिलाए – मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय।
जनता की सेवा ईश्वर की सेवा के समान है और जनता साक्षात ईश्वर का स्वरूप है इसलिए हम सदैव जनसेवा में लगे रहते हैं। इससे ईश्वर की सेवा के फल के समान फल हमें प्राप्त हो जाता है। यह बात नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कही। नगरीय प्रशासन मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव एवं पूर्व विधायक श्री आकाश विजयवर्गीय के साथ 20 जुलाई को विधानसभा क्षेत्र 1 के वार्ड 4 में 6 करोड़ से अधिक की लागत के 21 विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया। साथ ही विधानसभा 1 के बगीचों में लगाने के लिए ढाई करोड़ से अधिक की लागत के ओपन जिम सेट और झूले-चकरी दिए गए।
आजकल के सीरियल विकृति फैला रहे हैं
मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि एक समय 100 में से 5 बच्चों को चश्मा लगता था, लेकिन अब 100 में से 30 बच्चों को चश्मा लगने लगा है। बच्चे मोबाइल की लत के शिकार हो रहे हैं। माताओं से मेरा निवेदन है कि बच्चों को फास्टफूड से दूर रखें। घर का बना हुआ पौष्टिक खाना खिलाए, जिससे बच्चों का बेहतर शारीरिक और मानसिक विकास हो सके। मैदा के बने फास्टफूड बच्चों की सेहत को बिगाड़ रहे हैं। आपका पेट कोई डस्टबीन नहीं है। मेरी माँ कोयले की सिगड़ी पर पराठे बनाकर खिलाती थी और हम खूब खाते भी थे, क्योंकि दिनभर साइकिल चलाते थे तो एक्सरसाइज हो जाती थी, जिससे अच्छी भूख लगती थी। आजकल बच्चों की जिदगी से व्यायाम शब्द निकल गया है।
उन्होंने बच्चों के संस्कारों के सम्बंध में कहा कि मेरी माँ रामचरित मानस के 10 दोहे सुनाने पर दूध देती थी और 10 दोहे सुनाने पर ही भोजन देती थी। रात में रामचरित मानस का पाठ अर्थ सहित पढ़ना अनिवार्य़ था, जिससे श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में उतार सकें। आजकल के सीरियल विकृति फैला रहे हैं। इसलिए बच्चों को बगीचों में भेजे, जिससे वह व्यायाम करने के साथ-साथ उनका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। अच्छे दोस्त बनेंगे, जो जीवन में हमेशा काम आएंगे और हर सुख-दुख में आपके साथ खड़े रहेंगे। आजकल के बच्चों का दोस्त मोबाइल है। इस दोस्त से दूरी बनाए और सुबह उठकर व्यायाम करें, जिससे दिनभर ऊर्जावान रहेंगे।
विकास कार्य के क्रम में 39 लाख 34 हजार की लागत से शिक्षक नगर में स्व. गोपाल मालू उद्यान में आवश्यक विकास कार्य करने का लोकार्पण, 41 लाख 18 हजार की लागत से कृष्णबाग कॉलोनी में क्षतिग्रस्त ड्रेनेज लाइन बदलने के कार्य का लोकार्पण, 25 लाख की लागत से वार्ड 4 में योग शेड के निर्माण कार्य का लोकार्पण, 17 लाख की लागत से वेंकटेश्वर नगर के उद्यान में कम्युनिटी हॉल में मकान नंबर 200 के पीछे अविकसित गार्डन सूची नंबर 1 बाउंड्री वॉल पाथवे बनाने एवं आवश्यक कार्य करने के कार्य का भूमि पूजन, 28 लाख 43 हजार की लागत से पटेल नगर के मुख्य उद्यान के सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन, 28 लाख 31 हजार की लागत से पंचवटी नगर में शुभम पथरोड, नरेंद्र सेन एवं महेंद्र गुर्जर के निवास की गलियों में सीमेंटीकरण कार्य का भूमिपूजन, 28 लाख 34 हजार की लागत से अखंड नगर माताजी मंदिर वाली गली में सीमेंटीकरण कार्य का भूमिपूजन, 2 लाख 95 हजार की लागत से साहू नगर एवं साहू धर्मशाला के आसपास सीमेंटीकरण कार्य का भूमिपूजन, 32 लाख 21 हजार की लागत से शिक्षक नगर में भाऊ पट्टी एवं आसपास क्षतिग्रस्त रोड पर सीमेंटीकरण कार्य का भूमिपूजन, 28 लाख 87 हजार की लागत से पंचवटी नगर लक्ष्मी ग्राफिक्स वाली लाइन में क्षतिग्रस्त सड़क में सीमेंटीकरण कार्य का भूमिपूजन, 18 लाख 27 हजार की लागत से स्वास्थ विभाग के कर्मचारियों के लिए हजारी सेंटर का निर्माण एवं आर. आर. आर. सेंटर के निर्माण का भूमिपूजन, 37 लाख 58 हजार की लागत से कान्यकुंज नगर में गिरीश गुप्ता के मकान के पास वाली गली का सीमेंटीकरण कार्य का भूमिपूजन, 17 लाख 57 हजार की लागत से अखंड नगर की क्रॉस गलियों में सीमेंटीकरण कार्य का भूमिपूजन, 17 लाख 48 हजार की लागत से कृष्ण बाग में क्रॉस गलियों में सीमेंटीकरण कार्य का भूमिपूजन, 37 लाख 6 हजार की लागत से कृष्ण बाग कॉलोनी गली नंबर 3 में सीमेंटीकरण कार्य का भूमिपूजन, 23 लाख 48 हजार की लागत से वेंकटेश नगर में मुख्य मार्ग की गलियों में नवीन ड्रेनेज लाइन डालने के कार्य का भूमिपूजन, 86 लाख 36 हजार की लागत से शर्मा किराना अखंड नगर चौराहे से अमर कुंज माता मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य एवं फुटपाथ निर्माण कार्य का भूमिपूजन, 4 लाख 8 हजार की लागत से श्री कृष्णा नगर कॉलोनी में नवीन ड्रेनेज लाइन डालने के कार्य का भूमिपूजन, 28 लाख 59 हजार की लागत से एरोड्रम थाने के पीछे पुलिस लाइन की समस्त गलियों में सीमेंटीकरण कार्य का भूमिपूजन, 43 लाख 20 हजार की लागत से विद्याधाम मंदिर के समीप सार्वजनिक शौचालय के निर्माण कार्य का भूमिपूजन एवं 29 लाख 24 हजार की लागत से अंजनी नगर में स्थित मेहंदीपुर बालाजी मंदिर उद्यान में बाउंड्री वॉल के निर्माण कार्य एवं अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।
उद्यानों में लगेंगे ओपन जिम सेट और झूले-चकरी, रख रखाव के लिए बनेगी स्थानीय समिति
कार्यक्रम में विधानसभा 1 के समस्त बगीचों में लगाने के लिए ढाई करोड़ की लागत के ओपन जिम सेट और झूले-चकरी सौंपे गए। ओपन जिम में एक्सरसाइज की सात तरह की मशीने हैं, वहीं बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले-चकरी, सीसा झूला, फिसलपट्टी आदी दिए गए। क्षेत्र के सभी बगीचों के रखरखाव के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा। इस समिति में 10 स्थानीय रहवासी रहेंगे, जो बगीचे के रखरखाव से संबंधित जानकारियों से समय-समय पर अवगत करवाते रहेगे और अपने सुझाव देंगे।
स्वच्छता के विजेता सफाई मित्रों का हुआ सम्मान, स्व गोपाल मालू उद्यान का लोकार्पण कर किया पौधारोपण
कार्यक्रम का आयोजन शिक्षक नगर के स्वर्गीय गोपाल मालू उद्यान में किया गया था। इस अवसर पर इंदौर को आठवी बार स्वच्छता का सिरमौर बनाने पर वार्ड 4 के समस्त महिला सफाई मित्रों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया और उपहार स्वरूप उनको साड़ी भेंट की गई। अपने परिश्रम का सम्मान मिलने पर सफाई मित्रो ने प्रसन्नता का इजहार किया। इस मौके पर कार्यक्रम में आए रहवासियों मे क्षेत्र के विकास के लिए मंत्री कैलाश श्री विजयवर्गीय का आभार व्यक्त करते हुए उनका स्वागत किया। एक बगिया माँ के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत गार्डन में पौधारोपण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्यरूप से महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव,पूर्व विधायक श्री आकाश विजयवर्गीय, पूर्व विधायक श्री सुदर्शन गुप्ता, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 4 घंटे पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 4 घंटे पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
↑