देश की बात, आपके शहर से
राजनीतिक जंग के लिए तैयार होगा कांग्रेस का हर विधायक – उमंग सिंघार
इंदौर 12 बार पढ़ी गई

राजनीतिक जंग के लिए तैयार होगा कांग्रेस का हर विधायक – उमंग सिंघार

इस बार मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र कुछ अलग होगा। क्योंकि, कांग्रेस अपने विधायकों को इस बार विधानसभा में सरकार से मुकाबले के लिए अलग तरीके से तैयार कर रही है।

Abhishek Raghuvanshi20 जुलाई 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इस बार मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र कुछ अलग होगा। क्योंकि, कांग्रेस अपने विधायकों को इस बार विधानसभा में सरकार से मुकाबले के लिए अलग तरीके से तैयार कर रही है। इसके लिए एक विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है, ताकि वे हर मुद्दे पर और ज्यादा मजबूती से सरकार की घेराबंदी कर सकें। धार जिले के मांडू में दो दिन (21 और 22 जुलाई) को राजनीति के जानकार और पार्टी के वरिष्ठ नेता विधायकों के साथ चिंतन करेंगे और अपने अनुभव साझा करेंगे। इस शिविर को ‘नव संकल्प शिविर’ नाम दिया गया है। इस शिविर को वर्चुअली श्री राहुल गांधी जी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे भी संबोधित कर विधायकों को पार्टी की विचारधारा से अवगत कराएंगे।

    दो दिन के शिविर में कुल 12 सत्र होंगे, जिनमें अलग-अलग विषय विशेषज्ञ विधायकों को उद्बोधन देंगे। कांग्रेस के विधायकों को कांग्रेस पार्टी के इतिहास, विचारधारा के अलावा आजादी के आंदोलन में पार्टी के योगदान से भी अवगत कराया जाएगा। विधायकों को आजादी के बाद की चुनौतियों से कांग्रेस किस तरह से जूझी, इस बात की भी जानकारी दी जाएगी। इसका मकसद यह है कि कांग्रेस के विधायकों को इस बात का गर्व होना चाहिए कि उनकी पार्टी का इतिहास आजादी से पहले का है और आजादी के बाद देश के निर्माण में भी कांग्रेस की भूमिका महत्वपूर्ण रही है।

    शिविर के दौरान विधायकों को इस बात की भी जानकारी दी जाएगी कि फ़िलहाल संगठन की स्थिति क्या है और भविष्य में पार्टी संगठन का किस तरह से विस्तार किया जाना है। विधायकों को यह भी बताया जाएगा कि फ़िलहाल पार्टी के सामने क्या और कैसी राजनीतिक चुनौतियां हैं और कांग्रेस के विधायकों के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं की भूमिका क्या होना चाहिए। साथ ही राहुल गांधी जी के सामाजिक न्याय और जातिगत जनगणना अभियान और उसकी राजनीतिक और सामाजिक जरूरत से भी विधायकों को अवगत कराया जाएगा। बताया जाएगा कि सामाजिक न्याय की अवधारणा पर राहुल गांधी ने जातिगत जनगणना को लेकर जो अभियान चलाया, उस पर केंद्र सरकार को किस तरह झुकना पड़ा। जातिगत जनगणना अभियान की विस्तृत जानकारी देने की जरूरत इसलिए भी महसूस की गई कि सत्ताधारी भाजपा इसे अपना निर्णय बताकर कांग्रेस की मांग के आगे झुकने से बचना चाह रही है।

    इस शिविर में भाग लेने वाला हर विधायक चुनाव जीतकर आया है। फिर भी उन्हें 2028 के मिशन के तहत चुनाव प्रबंधन की जानकारी भी दी जाएगी। हर राजनीतिक पार्टी के लिए मीडिया का मूड महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अब सोशल मीडिया की चुनाव में अहम भूमिका को नकारा नहीं जा सकता। इस सत्र में विधायकों को बताया जाएगा कि सोशल मीडिया की छोटी-छोटी जानकारियां को किस तरह हथियार बनाकर प्रतिद्वंदी के साथ मुकाबला किया जा सकता है।

शिविर में प्रदेश की भाजपा सरकार की विफल नीतियों और घपलों-घोटालों को जनता के सामने लाने और विधानसभा में उसे हथियार बनाकर सरकार को घेरने पर भी मंथन होगा।

     कांग्रेस विधायकों के इस प्रशिक्षण सत्र को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी के अलावा प्रदेश प्रभारी श्री हरीश चौधरी, प्रेरक वक्ता श्री सोनू शर्मा, पूर्व प्रमुख सचिव मध्यप्रदेश विधानसभा श्री भगवंदेव इसरानी, पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी, राज्यसभा सांसद श्री विवेक तन्खा, अध्यक्ष AICC मीडिया विभाग श्री पवन खेड़ा, राज्यसभा सांसद श्री अजय माकन, अध्यक्ष कांग्रेस सोशल मीडिया सुप्रिया श्रीनेत जी, पार्टी के प्रशिक्षण प्रभारी श्री महेंद्र जोशी के अलावा कई विषय विशेषज्ञ संबोधित करेंगे। इस बार कांग्रेस विधानसभा सत्र में प्रदेश में लगातार बढ़ रहे आपराधिक मामलों के सामने सरकार की कमजोरी, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के झूठ और बढ़ते भ्रष्टाचार को प्रमुख मुद्दा बनाकर सरकार को घेरेगी।

000
(लेखक मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष हैं)

सादर प्रकाशनार्थ

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 4 घंटे पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 4 घंटे पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
↑