देश की बात, आपके शहर से
नोमॉक्स’ के फाउंडर और को-फाउंडर गिरफ्तार, क्रिप्टो में निवेश का झांसा देकर की थी करोड़ों की ठगी
इंदौर 1 बार पढ़ी गई

नोमॉक्स’ के फाउंडर और को-फाउंडर गिरफ्तार, क्रिप्टो में निवेश का झांसा देकर की थी करोड़ों की ठगी

नोमॉक्स टेक्नोलॉजीज़ प्राइवेट लिमिटेड के फाउंडर अभिषेक मेहतो और को-फाउंडर अनुराग झा को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर क्रिप्टो करंसी में निवेश और राशि 15 गुना करने का झांसा देकर 1 करोड़ 34 लाख रुपये ठगने का आरोप लगा है।

Abhishek Raghuvanshi21 जुलाई 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं


नोमॉक्स टेक्नोलॉजीज़ प्राइवेट लिमिटेड के फाउंडर अभिषेक मेहतो और को-फाउंडर अनुराग झा को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर क्रिप्टो करंसी में निवेश और राशि 15 गुना करने का झांसा देकर 1 करोड़ 34 लाख रुपये ठगने का आरोप लगा है। पुलिस को एक अन्य कंपनी अदिती वेन्बर के मालिक बाला सुब्रहण्यम की तलाश है।
इंदौर। क्राइम ब्रांच ने डिजिटल एसेट ट्रेडिंग क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी नोमॉक्स टेक्नोलॉजीज़ प्राइवेट लिमिटेड के फाउंडर अभिषेक मेहतो और को-फाउंडर अनुराग झा को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर क्रिप्टो करंसी में निवेश और राशि 15 गुना करने का झांसा देकर 1 करोड़ 34 लाख रुपये ठगने का आरोप लगा है। पुलिस को एक अन्य कंपनी अदिती वेन्बर के मालिक बाला सुब्रहण्यम की तलाश है।
पीड़ितों की दर्ज की थी शिकायत
एडिशनल डीसीपी (अपराध) राजेश दंडोतिया के मुताबिक मुर्शीद खान (श्रीनगर एक्सटेंशन), कपिल ठाकुर (श्रीसिटी महू),अमित नरवर (साईंबाग कालोनी बेटमा) और राहुल चौहान निवासी अंबेडकर मार्ग बेटमा की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया गया है। पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि आरोपित अनुराग झा निवासी 17वीं बी मेन 23वीं एकास तीसरा सेक्टर एचएसआर लेआउट बेंगलुरु से परिचय है। वह नोमॉक्स टेक्नोलॉजीज़ प्राइवेट लिमिटेड के नाम से व्यापार करता था। कंपनी में अभिषेक पुत्र सिकंदर मेहतो निवासी बिचना मुरहू राजा कुंजला झारखंड पार्टनर है और बाला सुब्रहमण्यम चीफ फायनेंस आफिसर (सीएफओ) है।
15 गुना तक मुनाफा करवाने का दिया प्रलोभन
आरोपितों ने निवेशकों की काउंसलिंग की और अलग अलग स्कीम के तहत उनके माध्यम से निवेश करने पर 3 से 15 गुना तक मुनाफा करवाने का प्रलोभन दिया। आरोपितों ने मुर्शीद खान से 9 अगस्त 2024 को 40 लाख अनुराग की मां सोनू झा ने अनुबंध कर प्राप्त कर लिए। 60 लाख रुपये तीन किस्तों में खाते में जमा करवाए गए। कपिल ठाकुर और उसकी पत्नी पूनम से 25 लाख रुपये खातों में जमा करवाए। अमित नरवर से 6 लाख 50 हजार और 10 लाख रुपये ले लिए। राहुल चौहान से 9 लाख रुपये लिए गए।
इसका बाकायदा अनुबंध हुआ और प्रतिमाह लाभ राशि खाते में जमा करने का दावा किया। आरोपितों ने क्रिप्टो करंसी में निवेश की राशि का कोई हिसाब नहीं दिया और प्रतिमाह दिए जाने वाले मुनाफा से भी इनकार कर दिया।
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया
मोबाइल, वाट्सएप, मैसेज और ई-मेल पर भी जवाब नहीं दिया। आरोपितों ने कॉल करने पर धमकाया और मोबाइल बंद कर लिए। पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने मामले की जांच करवाई और शनिवार को तीनों आरोपितों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया। पुलिस ने अनुराग और अभिषेक को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 4 घंटे पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 5 घंटे पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
↑