देश की बात, आपके शहर से
बोल सुन नहीं सकती, लेकिन रेपिस्ट को पहुंचाया जेल:इंदौर में मूक-बधिर ने इशारों में पुलिस को बताई आपबीती, घटनास्थल पर भी ले गई
इंदौर 1 बार पढ़ी गई

बोल सुन नहीं सकती, लेकिन रेपिस्ट को पहुंचाया जेल:इंदौर में मूक-बधिर ने इशारों में पुलिस को बताई आपबीती, घटनास्थल पर भी ले गई

बोल सुन नहीं सकती, लेकिन रेपिस्ट को पहुंचाया जेल:इंदौर में मूक-बधिर ने इशारों में पुलिस को बताई आपबीती, घटनास्थल पर भी ले गईइंदौर में शुक्रवार को 19 वर्षीय युवती से रेप का मामला सामने आया है।

Abhishek Raghuvanshi7 अप्रैल 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

बोल सुन नहीं सकती, लेकिन रेपिस्ट को पहुंचाया जेल:इंदौर में मूक-बधिर ने इशारों में पुलिस को बताई आपबीती, घटनास्थल पर भी ले गई
इंदौर में शुक्रवार को 19 वर्षीय युवती से रेप का मामला सामने आया है। एक युवक ने उसे अगवा किया और शहर से बाहर स्थित मकान में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया।
पुलिस ने आरोपी सोनू राठौर (35) के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म सहित अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। घटनाक्रम के बाद थाने पहुंची युवती मूक बधिर होने की वजह से पुलिस को कुछ भी समझा नहीं पा रही थी।
ऐसे में पुलिस ने मूक बधिर एक्सपर्ट दंपती ज्ञानेंद्र और मोनिका पुरोहित की मदद ली। दंपती ने करीब 4 घंटे तक हावभाव और इशारों को समझकर उसके साथ हुई गलत हरकत और पीड़ा को जाना। फिर पूरी घटना की कड़ी मिलाई।
पीड़िता के बताए संकेतों से पुलिस टीम उसे 15 किमी दूर स्थित घटना स्थल लेकर पहुंची। वहां उसने घूम-घूमकर वह स्थान बताया जहां उसके साथ गलत काम किया गया था। इस दौरान आरोपी वहीं मिल गया। उसे देखते ही पीड़िता ने पहचान लिया और रोते हुए उसकी तरफ इशारा किया।
दरअसल, 4 अप्रैल की सुबह युवती गायब हो गई थी। काफी तलाशने के बाद उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। रात को बदहवासी की हालत में वह घर लौटी और फूट-फूटकर रोने लगी। इसके बाद परिजन उसे लेकर रिपोर्ट लिखाने एमआईजी थाना पहुंचे।
वह इशारों में जो कुछ बता रही थी उसे पुलिस के लिए समझना काफी मुश्किल था। ऐसे में पुलिस ने मूक बधिर एक्सपर्ट पुरोहित दंपती की मदद से पूरा घटनाक्रम जाना और आरोपी को पकड़ने की तैयारी की।
पॉइंट्स में समझिए कितना चुनौतीपूर्ण था पीड़िता के इशारों को समझना?
एक्सपर्ट मोनिका पुरोहित ने बताया कि पहले तो पीड़िता से पूरा घटनाक्रम जाना। पीड़िता के साथ जो कुछ भी हुआ था, उसे एक-एक बात बारीकी से बताने को कहा। उसे काफी विश्वास दिलाया कि वह जितना जल्दी बताएगी उतने जल्दी आरोपी पकड़ा जाएगा।
पीड़िता की अस्त-व्यस्त और गंदी ड्रेस भी दुष्कर्म की दास्तां बयां कर रही थी।
एक्सपर्ट्स और पुलिस को रास्ता बताते हुए पीड़िता पहले एरोड्रम रोड पर ले गई। फिर रास्ते में रुकी और दिशा पहचानी। फिर गोम्मटगिरि के आगे दूरस्थ क्षेत्र में ले गई और वहां रुककर फिर दिशा पहचानी।
फिर वहां पर कई रास्ते से गुजरने के बाद एक झोपड़ी देखी तो उसके पास गाड़ी रोकने को कहा। वह गाड़ी से उतरी और एक स्थान पर इशारा कर तेज चलने लगी। इस पर टीम भी उसके पीछे-पीछे गई। वहां युवती ने परदा हटाया तो वहां आरोपी सोनू मिल गया। पीड़िता ने उसकी ओर उंगली उठाई।
उसने खटिया पर लेटे आरोपी के बारे में बताया कि वह हमारे रिश्तेदार के घर के सामने मजदूरी करता था।
पीड़िता ने मोनिका की हथेली पर कई बार थपथपाया और पीछे की ओर चलने का इशारा किया। जब पहुंचे तो वहां एक निर्माणाधीन मकान था। वह सीढ़ी चढ़ी। फिर उसने पहला और दूसरा कमरा छोड़ा और तीसरे कमरे में ले गई। वहां पर भी एक चारपाई थी। उसने बताया कि आरोपी ने उसके साथ यहां भी दुष्कर्म किया था।
वह बाहर आई और फूट-फूटकर रोई। फिर साथ आए रिश्तेदार के गले से लिपट गई और बयां किया कि उसने (आरोपी) देखो मेरी हालत कैसे कर दी है। वहां उसने बार-बार इशारों से बताया कि सोनू ने मेरे साथ एक बार नहीं दो बार गंदा काम किया है।
तत्काल वर्क आउट करने से साक्ष्य मजबूत
केस में खास यह रहा कि तत्काल वर्क आउट किया गया। एक्सपर्ट पुरोहित दंपती के मुताबिक पीड़िता से घटनाक्रम जानने के बाद जो वर्क आउट किया गया, उससे जल्दी सफलता मिली। ऐसे में एविडेंस जल्द मिल जाते हैं।
इस केस में घटनास्थल का पता भी जल्द चल गया और आरोपी भी पकड़ा गया। तत्काल वर्क आउट इस केस का ट्रिगर पॉइंट रहा। दरअसल, मूक बधिरों के साथ हुई घटनाओं के दौरान तुरंत उनकी याददाश्त अच्छी रहती है। देर से वर्क आउट करने में काफी मुश्किल होती है।
अब BERA टेस्ट और नई धाराओं का शिकंजा
दिव्यांग अधिकार अधिनियम की धाराओं में नए संशोधन के बाद नई धाराएं भी लगने का प्रावधान है। इसके लिए मूक बधिरों का BERA (Brainstem Evoked Response Audiometry) टेस्ट किया जाता है। यह एक अहम उपकरण है, जो मस्तिष्क की ध्वनि की प्रतिक्रिया को मापता है।
इसका प्रमाणपत्र मिलने के बाद ये नई धाराएं लगाई जाती हैं। इस मामले में अब पीड़िता का BERA टेस्ट होगा। इसके पहले रविवार को उसका मेडिकल किया गया। सोमवार को कोर्ट में उसके धारा 164 में बयान भी दर्ज किए जाएंगे, जो काफी अहम रहेंगे।
दिव्यांग अधिकार अधिनियम की ये धाराएं भी
धारा 92 : दिव्यांग महिला या बच्चे का यौन शोषण करने पर कम से कम 6 माह की सजा का प्रावधान है। 5 साल तक की सजा बढ़ाई जा सकती है और जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
धारा 84: हर जिले दिव्यांगों के केसों की सुनवाई के लिए स्पेशल कोर्ट में सुनवाई हो ताकि उनके जल्द राहत मिले। उनके अधिकारों के उल्लंघन से संबंधित मामलों का जल्द निपटारा किया जा सके।
धारा 7: इसमें सरकार की जिम्मेदारी है कि वह दिव्यांगों के साथ होने वाले अत्याचारों, जिसमें हिंसा, शोषण, यौन शोषण के मामलों में उन्हें सुरक्षा दे।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 23 घंटे पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
इंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 23 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 24 दिन पहले
↑