इंदौर के फार्म हाउस से चली गोली, बुजुर्ग की मौत:पत्नी बोलीं-पहले लगा पटाखे हैं, पति पर नजर पड़ी तो वे खून से लथपथ पड़े थे
इंदौर के तेजाजी नगर में गोली लगने से मदनलाल यादव की मौत के मामले में पुलिस ने उनकी पत्नी लीला यादव की शिकायत पर फार्म हाउस के मालिक विवेक सिंघल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।
इंदौर के तेजाजी नगर में गोली लगने से मदनलाल यादव की मौत के मामले में पुलिस ने उनकी पत्नी लीला यादव की शिकायत पर फार्म हाउस के मालिक विवेक सिंघल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। इस मामले में परिवार का आरोप है कि पुलिस सिर्फ पैसे वालों की सुन रही है। उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। पुलिस ने राजकुमार जो विवेक के फार्म हाउस की देखभाल करता है। उसे रात में ही हिरासत में लिया, लेकिन गोली चलाने वाले मुख्य आरोपी की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। बेटे मनोज ने बताया कि, जिस जगह पर उसके पिता को गोली लगी। वह हर दिन यही बोरिंग से पानी भरते थे।
शनिवार को गोली लगने से मदनलाल की मौत हो गई
तेजाजी नगर के उमरीखेड़ा में स्थित विवेक सिंघल के फार्म हाउस पर शनिवार शाम हुई फायरिंग के दौरान 150 मीटर दूरी पर रहने वाले मदनलाल यादव की गोली लगने से मौत हो गई। मदनलाल की पत्नी लीला बाई ने बताया कि पति दूध की केन में पानी भर रहे थे। नजदीक ही फार्म हाउस है। वहां से आवाजें आ रही थी। मुझे लगा कि पटाखे फूट रहे हैं, लेकिन जब पति पर नजर पड़ी तो वे जमीन पर गिरे पड़े थे। उनके कपड़े खून से लथपथ थे। तब पता चला कि गोली लगी है।
लाइसेंसी गन से करते थे फायरिंग
मदनलाल के बेटे मनोज यादव ने बताया कि विवेक के पास लाइसेंसी गन थी। वह जब भी फार्म हाउस पर आता, तो पार्टी के दौरान कई बार फायरिंग करता था। लोगों ने कभी उसे रोका नहीं। पिता को गोली तब लगी, जब वे घर पर नहीं थे। जब वे अस्पताल पहुंचे, तब तक उनके पिता की मौत हो चुकी थी। मनोज के मुताबिक, उनके पिता मवेशी पालन के साथ-साथ मजदूरी का काम भी करते थे।
आए दिन होती थी पार्टियां, पुलिस ने नहीं दिया ध्यान
तेजाजी नगर के रहवासी इलाके में विवेक सिंघल का फार्म हाउस है। यहां आसपास के लोगों ने बताया कि यहां पार्टियां चलती रहती है। कभी-कभी गोली चलने की आवाजें भी आती थी, लेकिन पुलिस कभी इस तरफ नहीं आती है। अब हादसा हो गया तो पुलिस की कार्रवाई पर उन्हें भरोसा है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 23 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 23 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 24 दिन पहले