पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर नरेंद्र हिरवानी के घर सब्बल लेकर घुसे बदमाश, 45 मिनट में ले गए लाखों का माल, कपिल देव द्वारा दिये उपहार भी चोरी
बता दें कि नरेंद्र हिरवानी अपने जमाने के दिग्गज स्पीनर रहे हैं। देश के कई स्पीनर को वह प्रशिक्षण दे चुके हैं। आइपीइल में लखनऊ फ्रेंचाइसी के भी कोच रहे हैं। पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
बता दें कि नरेंद्र हिरवानी अपने जमाने के दिग्गज स्पीनर रहे हैं। देश के कई स्पीनर को वह प्रशिक्षण दे चुके हैं। आइपीइल में लखनऊ फ्रेंचाइसी के भी कोच रहे हैं। पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। पूर्व अंतराष्ट्रीय क्रिकेटर के घर में हुई घटना ने सुरक्षा व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है।
जिस समय यह घटना हुई तब परिवार सो रहा था।
चोर मुख्य दरवाजे से घुसे और फिर कमरे तक पहुंचे।
नींद खुली तो सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ मिला।
इंदौर। शहर में पुलिस पेट्रोलिंग को लेकर बड़े-बड़े दावें किए जाते हैं, लेकिन इसके बाद भी चोरी की घटना कम नहीं हो रही है। पूर्व अंतराष्ट्रीय क्रिकेटर नरेंद्र हिरवानी के घर लोहे की सब्बल लेकर बदमाशों ने धावा बोला और लाखों रूपये का माल चुराकर ले गए। दो आरोपित सुबह करीब छह बजे सब्बल से दरवाजा तोड़कर घुसे और करीब 45 मिनट तक अंदर ही रहे। बदमाश आभूषण के साथ ही कपिल देव सहित अन्य शख्सियत द्वारा दिए यादगार उपहारों को भी चुरा ले गए।
घटना के समय हिरवानी, उनकी पत्नी और बेटा भी घर में ही था। घर में दो लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर घुसे थे। एक बदमाश जिस कमरे में हिरवानी सो रहे थे, उसके दरवाजे पर सब्बल लेकर खड़ा था।
गनीमत रही कि वह इस दौरान बाहर नहीं निकले। घर पर खटपट की आवाज भी आ रही थी, लेकिन उन्हें लगा कि बेटा जाग गया होगा। क्योंकि उसे बाहर खेलने के लिए जाना था।
पुलिस को नमिता पत्नी नरेंद्र निवासी सुखलिया ने बताया कि अज्ञात आरोपित ताला तोड़कर घर के अंदर घुसे और अलमारी में रखे जेवरात और नकदी चुरा कर ले गए।
जिस समय यह घटना हुई तब परिवार सो रहा था। रविवार सुबह साढ़े छह बजे नींद खुली तो सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ मिला।
आरोपित मुख्य दरवाजे से अंदर घुसे और फिर कमरे तक पहुंचे। घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और उसने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। लेकिन अभी तक पुलिस आरोपितों की पहचान नहीं कर पाई है।
पहले भी हो चुकी इस क्षेत्र में चोरी
रहवासियों ने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब यहां चोरी की घटना हुई है। इससे पहले भी घरों में और मार्निंग वाॅक के दौरान घटनाएं हो चुकी है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 19 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 22 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 22 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले