देश की बात, आपके शहर से
पड़ोसी को अपशब्द बोलने पर महिला ने टोका, तो बदमाशों किया हमला, बचाने आए बेटे को चाकुओं से गोदा
इंदौर 1 बार पढ़ी गई

पड़ोसी को अपशब्द बोलने पर महिला ने टोका, तो बदमाशों किया हमला, बचाने आए बेटे को चाकुओं से गोदा

इंदौर के एमआईजी क्षेत्र में रविवार रात चैंपियंस ट्राफी जश्न के बाद बदमाशों ने महेश बामनिया की चाकू मारकर हत्या कर दी। पड़ोसी से विवाद के दौरान मां मरुबाई और बेटे ने विरोध किया। चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

Abhishek Raghuvanshi11 मार्च 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर के एमआईजी क्षेत्र में रविवार रात चैंपियंस ट्राफी जश्न के बाद बदमाशों ने महेश बामनिया की चाकू मारकर हत्या कर दी। पड़ोसी से विवाद के दौरान मां मरुबाई और बेटे ने विरोध किया। चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। परिजनों ने फांसी और बुल्डोजर कार्रवाई की मांग की।
चैंपियंस ट्राफी जश्न के बाद हत्या।
महेश बामनिया पर चाकू से हमला।
मां मरुबाई ने किया विरोध, घायल।
इंदौर। एमआइजी थाना क्षेत्र में रविवार रात चैंपियंस ट्राफी में भारत की जीत का जश्न मनाने के लिए निकाले गए जुलूस के बाद बदमाश एक व्यक्ति के घर के बाहर खड़े होकर अपशब्द कह रहे थे। पड़ोस में रहने वाली महिला ने विरोध किया तो विवाद करने लगे।
इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी। मां अपने बेटे की जान के लिए आरोपियों के हाथ जोड़ती रही, लेकिन बदमाशों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
गुस्साए परिजनों ने की बुल्डोजर कार्रवाई की मांग
गुस्साए परिजन और रहवासियों ने थाने के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया। आरोपियों को फांसी देने और उनके मकान तोड़ने की मांग रखी। पुलिस के आश्वासन के बाद वह शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए।
इन आरोपियों की गिरफ्तारी
पुलिस के अनुसार महेश पुत्र शंकर बामनिया (27) निवासी नया बसेरा (छोटी खजरानी) की हत्या हुई है। मामले में सूरज पुत्र संतोष निवासी नया बसेरा, आशुतोष पुत्र संतोष, राम सहित एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पड़ोसी को मारने का था प्लान
बताया जा रहा है कि आरोपियों का मृतक के घर के पास में रहने वाले विनोद से पुराना विवाद था। इसी के चलते वह उसे मारने के लिए रात में पहुंचे थे। वह घर के बाहर सड़क पर खड़े होकर अपशब्द कह रहे थे। इसी दौरान मरुबाई पत्नी शंकर ने उन्हें मना किया। इस पर आरोपी उनसे हाथापाई करने लगे।
इसे देखकर बेटा महेश बीचबचाव करने के लिए आया। आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान मरुबाई के हाथ में भी चोट आई है।
मई में होने वाली थी शादी
परिजन के मुताबिक महेश सोमवार को ही लड़की देखने जाने वाला था। मई में उसकी शादी तय हुई थी, लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से मां की तबीयत बिगड़ी हुई है।
चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
आरोपियों और मृतक की मां के बीच विवाद हुआ था। रविवार को हुए विवाद में महेश पर चाकू से हमला कर दिया, ज्यादा खून बहने से उसकी मौत हो गई। हमने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक रिकार्ड है। – अमरेंद्र सिंह, एडीसीपी, इंदौर

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 19 घंटे पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 22 घंटे पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 22 घंटे पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
इंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले
↑