
इंदौर के परदेशीपुरा पुलिस ने 250 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी स्कॉर्पियो गाड़ी से तस्करी की कोशिश कर रहा था। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
टीआई आर.डी. कानवा की टीम होली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए शहर में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि एमआर-4 रोड पर काले रंग की स्कॉर्पियो में एक व्यक्ति संदिग्ध रूप से मौजूद है, जिसके पास ब्राउन शुगर है। सूचना के आधार पर पुलिस ने गाड़ी को घेरकर रोका और उसमें बैठे युवक से पूछताछ की। उसने अपना नाम गुलशन नरगावें, निवासी देवगुराड़िया बताया।
पुलिस आरोपी की स्कॉर्पियो व मोबाइल जब्त कर उससे पूछताछ कर रही है।
आधा दर्जन थानों में मिले रिकार्ड टीआई आरडी कानवा के मुताबिक गुलशन पर विजयनगर,खजराना,कनाडिया,राजेन्द्रनगर,भंवरकुआ में आबकारी एक्ट,एनडीपीएस और चोरी के मामले दर्ज है। आरोपी नशा करने का भी आदि है। उसकी पत्नी भी पहले नशे को लेकर काम करती थी। कुछ समय पहले दोनो का तलाक हो गया। वह मूल रूप से बडवानी का रहने वाला है। आरोपी ने इंदौर में कुछ लाेगो को नशा देने वाले की जानकारी दी है। इसे लेकर पूछताछ की जा रही है। पहले वह ड्रायवरी का काम करता था। लेकिन पिछले छह माह से ब्राउन शुगर बेचने का काम कर रहा था। पुलिस के मुताबिक आरोपी के पास करीब 60 से 70 लोगो की गैंग है। जो उसके लिए नशा बेचने का काम करती है। आरोपी को जीजा नाम से ड्रग पेडलर पहचानते थे। अभी उससे पूछताछ की जा रही है कि वह ब्राउन शुगर कहां से लेकर आया था।
